*नगर सहित विभिन्न ग्रामों में राज्य पक्षी सारस की गणना की गई*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पक्षी सारस की गणना के 2 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्राम नेरिया परसिया, गेरुहा गेरुही अंदेश नगर सहित विभिन्न ग्रामों में राज्य पक्षी सारस की गणना की गई।
वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडे ने बताया आज मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 22 व्यस्क सारस एवं 3 बच्चों की गणना की गई उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 51 व्यस्क सारस एवं छह बच्चों की गणना वन कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से की गई है। राज्य पक्षी सारस की गणना में क्षेत्राधिकारी वन विभाग बृजेश पांडे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हरीश श्रीवास्तव व सुशील कुमार, वन दरोगा अरविंद कुमार गिरी एवं वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।














Jun 28 2023, 15:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.1k