saraikela

Jun 11 2023, 19:20

बढ़ती गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का दिया गया है निर्देश- उपायुक्त

सरायकेला : जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल द्वारा जानकारी दी गई है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय कल दिनांक 12.06.2023 (सोमवार) से दिनांक 14.06.2023 (बुधवार) तक बंद रहेंगे।

saraikela

Jun 11 2023, 16:38

*नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई*

सरायकेला : जिला के नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया । 

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी। 

वे मैनपुरी षड्यन्त्र व काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे तथा हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे और राम प्रसाद बिस्मिल ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ने वाले सबसे उल्लेखनीय भारतीय क्रांतिकारियों में से थे। उन्होंने 19 साल की उम्र से ही बिस्मिल के नाम से उर्दू और हिंदी में शक्तिशाली देशभक्ति की कविताएँ लिखनी शुरु कर दी थी।

जेल में रहते हुए, उन्होंने 'मेरा रंग दे बसंती चोला' और 'सरफरोशी की तमन्ना' जैसे देश भक्ति गीत लिखे।उनके जैसे महापुरुष आज भी देश को जरूरत है।मुख्य रूप से उपस्थित थे महाधिवक्ता निखिल कुमार , बिमल ओझा ,हरी नारायण साहू, शांति राम महतो महतो ,पवन कुमार महतो,अजय मण्डल,शंकर दस,देव कृष्णा महतो, कृष्णा महतो, , गोराब महतो, आदि मौजूद थे।

saraikela

Jun 11 2023, 15:21

सरायकेला :– राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद के दूसरे दिन टाटा सरायकेला मुख्य मार्ग रहा जाम।

सरायकेला :– राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर बुलाए गए दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने रविवार की सुबह करीब डेढ़ घंटा टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम रखा। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों 60-40 नाय चलतो, कैसे लिया झारखंड- लड़के लिया झारखंड... जैसे नारे लगाए। इस दौरान टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं मौके पर पुलिस भी मुस्तैद रही। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी तरह का कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया।

 करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लाए गए 60- 40 नियोजन नीति को लेकर लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है। इनका कहना है कि इस नीति के लागू होने से यहां के स्थानीय एवं मूलवासियों के अधिकारों का हनन होगा जिसका वे कभी समर्थन नहीं करेंगे और लगातार विरोध करते रहेंगे।

saraikela

Jun 11 2023, 15:20

*सरायकेला :– राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद के दूसरे दिन टाटा सरायकेला मुख्य मार्ग रहा जाम।*

सरायकेला :– राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर बुलाए गए दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने रविवार की सुबह करीब डेढ़ घंटा टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम रखा। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों 60-40 नाय चलतो, कैसे लिया झारखंड- लड़के लिया झारखंड... जैसे नारे लगाए। इस दौरान टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं मौके पर पुलिस भी मुस्तैद रही। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी तरह का कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया।

 करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लाए गए 60- 40 नियोजन नीति को लेकर लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है। इनका कहना है कि इस नीति के लागू होने से यहां के स्थानीय एवं मूलवासियों के अधिकारों का हनन होगा जिसका वे कभी समर्थन नहीं करेंगे और लगातार विरोध करते रहेंगे।

saraikela

Jun 11 2023, 11:27

सरायकेला :गाजा बाजा के साथ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन रांची के छात्र संघ उतरे सड़क पर,आज बंदी का दूसरा दिन


सरायकेला : जिला चांडिल मुख्य राज्य मार्ग एन एच 32 टाटा पुरुलिया सड़क पर सुबह से बांध करवाने के लिए उतरे झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को वापस करते हुए खतियान आधारित नियोजन नीति को लागू कर झारखंड के स्थायी निवासियों को नौकरी प्रदान करने की मांग को लेकर सम्पूर्ण झारखंड बंद करने उतरे।

छात्र संगठन गाजा बाजा के साथ नारे लगाते हुए नारेबाजी की ।आंदोलनकारी ने कहा बाहरी द्वारा झारखंड राज्य में राज किया जा रहा है ,और झारखंडी को शोषण हो रहा हे। हमारे मांगे नहीं माने तो अगला कार्यक्रम एडमिट फाड़ो अभियान चलेगा । 

टाटा रांची हाइवे चौका कांड्रा सरायकेला ,सिल्ली रंगमाटी,आदि जगह पर सड़क पर उतरे छात्र संघ जिसे रांची टाटा ,टाटा पुरुलिया,सरायकेला मार्ग बाधित रहा।

'झारखंड बंद',का सरायकेला जिला में दिखा असर.

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद का चांडिल मे दूसरे दिन भी असर देखा जा रहा है.दुकानें बंद रही और सड़कों पर गाड़िया खड़ी नजर आई.बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की.बंदी के दौरान किसी भी तरह से उत्पात से निपटने के लिए जिला चांडिल पुलिस अलर्ट नजर आ रही है.

saraikela

Jun 11 2023, 11:24

रेल लाइन क्रॉस करने के दौरान एक हाथी का छोटा बच्चा आया मालगाड़ी के चपेट में, घटनास्थल पर हुई मौत

सरायकेला : दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के हाथी का एक झुंड गुंडा , काशीडीह वनघर जंगल से उतर रहा था इसी दौरान दक्षिण पूर्वी रेलवे मुरी प्रमंडल के गुंडा रेलवे ट्रेक पार करने की दौरान माल गाड़ी ट्रैन की चपेट में आ गया जिसके कारण बेवी हाथी को कट जाने के कारण हाथी बच्चे की मौत हो गयी । घटना रात्रि 3 से 4 बजे की आसपास की बतायी जा रही है।

 घटना रेलवे ट्रेक पिलर 295 के आसपास 25 से 30 की संख्या में हाथी झुंड रेलवे ट्रेक पार कर रहे थे इसी दौरान यह बेबी हाथी माल गाड़ी की चपेट में आकर  कट गयी। 

 इस संबध में सुईसा रेलवे स्टेशन के आर पी एफ अधिकारी आर बी सिंह ने यह जानकारी दी कि यह घटना केसे हुई है।

वन एवं पर्यावरण विभाग को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार।द्वारा जंगल तथा जीव जंतु की संरक्षण के लिए करोड़ों रुपया मुहैया कराया जाता है।ओर हाथी भोजन पानी की तलाश में भटकते हुए जान गावा देते हैं।

saraikela

Jun 10 2023, 20:28

सरायकेला :नीमडीह में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

सरायकेला : चांडिल प्रखंड सभागार नीमडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से विधि एवम् न्यायालय में होने वाली परेशानियों को लोगों के बीच साझा किया गया।

 सरकार की ओर से जो निशुल्क व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती है,। उन सबके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही समाज में प्रचलित कुप्रथाओं को भी समाप्त करने के लिए लोगों से अपील की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों को सांकेतिक रूप में योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

 इस शिविर में ए सी जी एम रवि किशोर तिवारी, जिला परिषद सदस्य असित पात्र, प्रमुख फुलमनी हांसदा, उप प्रमुख सेफाली महतो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड एवम् अचल के सभी पदाधिकारी एवम् कर्मी, जे एल पी एस की टीम, मुखिया गण और गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहें।दिव्यांग, पेंशनधारियों, जमीन बंदोबस्ती के लाभुक के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

saraikela

Jun 10 2023, 20:25

सरायकेला : खनन सचिव अबु बकर सिद्धकी ने नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल डेम स्थित सोना खादान का किया निरीक्षण


चांडिल खनन सचिव ने अबु बकर सिद्धकी चांडिल डेम जलाश्य के डूबी क्षेत्र के लावा गांव में सोना खादान का निरीक्षण करने पहुंचे। इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अपर उपायुक्त सरायकेला सुबोध कुमार, नीमडीह अंचलाधिकारी संजय पांडे नीमडीह थाना प्रभारी तंज़िल खान आदि उपस्थित थे। 

मन मोहन मिरलर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित लावा अंदरगांउड सोना माइंस का निरक्षण किया गया। सोना खाद्यान्न के प्रबंधक, कर्मी मजदुर आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 10 2023, 11:27

नई नियोजन नीति के विरोध ,48 घंटे का सम्पूर्ण झारखंड बंद चाईबासा चांडिल में बंद बेअसर


सरायकेला :- कोल्हान के विभिन्न प्रखंड। क्षेत्र में 60:40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दो दिवसीय संपूर्ण झारखंड बंद बुलाया गया है जहां एक और संपूर्ण राज्य में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।

वहीं चांडिल सरायकेला चाईबासा और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह बंद बेअसर देखा गया लंबी दूरी की बसें निरंतर चालू रही और वही सारी दुकानें भी खुली रही।

हालांकि स्टूडेंट यूनियन के द्वारा यह कहा गया था कि इस बंद को सफल बनाने में जनता उनका सहयोग करें मगर इस बंद में इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखने के लिए भी कहा गया था, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी तरह की कोई घटना ना हो बंद समर्थक शांति से बंद करवाएं इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात थे ।

saraikela

Jun 10 2023, 10:39

सरायकेला : कोल्हान के 24 घंटो की संक्षेप खबरे

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर बागबेरा में पानी को लेकर मची हाहाकार मोटर खराब होने से 1000 परिवार को नहीं मिल रहा पानी लोगो में देखा गया आक्रोश।

दक्षिण पूर्वी रेलवे प्रमंडल रविवार को स्टील एक्सप्रेस ट्रेन रद संतरागाछी स्टेशन पर  एफओवी लॉन्चिंग के कारण ट्रेन रद्द ।

शिक्षा विभाग ने जिले के 36 स्कूलों को भेजा नोटिस 24 घंटे में मांगा जवाब जवाब नहीं देने वाले स्कूल का मान्यता होगा रद ।

डीआरडीए के निदेशक ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजना का किया खुलासा कहां पोटका मुसाबनी धालभूमगढ़ और घोराबांधा में संस्थागत प्रसव की स्थिति काफी दन्यनीय देखा गया।

सरायकेला

गम्हरिया में स्वर्णरेखा परियोजना के पाइपलाइन बिछाने के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा शुरू

आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती में ब्राउन शुगर के विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट।