अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत, दर्जनों घायल, बिहार के रहने वाले थे अधिकांश यात्री, मुंडन करने जा रहे थे
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज जारी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम का कार्य भी प्रगति पर है।
बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची , बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 75 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो गई। जबकि अधिकांश सवारी घायल हो गए। जख्मी लोगों को ईलाज के लिए जम्मू भेजा गया है।
उधर सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टीम घटनास्थल पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को निकाले जाने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बस में बिहार के लोग सवार होकर वैष्णो देवी जा रहे थे। वहां दर्शन - पूजा के साथ मुंडन संस्कार किया जाना था।







May 30 2023, 12:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k