झारखंड के कई इलाकों समेत रांची में मौसम ने ली करवट

Image 2Image 3

रांची: काफी दिनों बाद राजधानी समेत कई इलाकों में मौसम ने रंग बदला। बुधवार 24 मई को सुबह में हल्की बारिश और रात में कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा और बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला और शहरवासियो को गर्मी से राहत मिली।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री तक नीचे लुढ़का पारा। वही रांची का अधिकतम 38.8 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है। देश के पश्चिमोत्तर भाग में आए वेस्टर्न डिस्टेंस डिस्टर्बस और बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नम हवा के कारण साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है। साथ ही यूपी के पश्चिम उत्तर से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक निम्न दबाव वाला टर्फ लाइन बन रहा है।

झारखंड में साइक्लोन : रांची में वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Image 2Image 3

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राजधानी रांची में कई दिनों तक वर्षा और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कुछ जगहों पर वर्षा और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

झारखंड में वर्षा, वज्रपात के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बुधवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है. प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की अधिकतम गति 60 किलोमीटर तक जा सकती है.

संताल परगना, धनबाद और गिरिडीह में गिरेंगे ओले

इसी तरह 25 मई (गुरुवार) को भी संताल परगना के सभी जिलों के अलावा धनबाद और गिरिडीह में भी ओले गिर सकते हैं. पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. यानी गुरुवार को राज्य में कुछ जगहों पर वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकती है. 

बुधवार की तरह गुरुवार को भी 60 किलोमीटर तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

28 मई तक झारखंड में होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि 24 और 25 मई के बाद 26, 27 और 28 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. बादल गरजेंगे और ठनका गिरने की आशंका है. राजधानी रांची के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 24 से 27 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे. छिटपुट जगहों पर वर्षा भी हो सकती है.

37 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम हो सकता है रांची का तापमान

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. आज का तापमान 40 डिग्री रहा, जिसके अगले दो दिन में घटकर 37 डिग्री हो जाने के संकेत हैं. उसके बाद फिर तापमान में वृद्धि होने लगेगी. 28 मई को उच्चतम पारा फिर 39 डिग्री पहुंच सकता है.

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले दो दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव आयेगा.

धनबाद: डीसीए द्वारा आयोजित सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल डीएसए रेलवे ने जीता

Image 2Image 3

धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से आयोजित सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल डीएसए रेलवे और टीसीए के बीच मंगलवार 23 मई को धनबाद के रेलवे ग्राउंड में खेला गया। 

डीएसए की टीम ने टीसीए को 75 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। डीएसए रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

 डीएसए की और से आमिर हाशमी ने 30 गेंद पर नाबाद 50 रन और सी एम झा ने 19 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाये। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए की टीम ने 15.4 ओवर में 85 रन बना कर ऑल आउट हो गई। टीसीए की और से सर्वाधिक हिमांषु शर्मा 14 गेंद में 23 रन और कृष्णा ने 10 गेंद में 16 रन बनाए।

डीएसए की और से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मनीष वर्धन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मनीष ने 3 ओवर में14 रन देकर 3 विकेट झटके। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रेल एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद 5 हजार का पुरुस्कार दिया, जबकि टूर्नामेंट में उप विजेता रही टीसीए की टीम को रेलवे के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने ट्रॉफी के साथ 3 हजार का नगद पुरुस्कार दिया।

मौके पर एडीआरएम आशीष कुमार , डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार , महासचिव विनय सिंह , उपाध्यक्ष बी एच खान ,सुनील सिंह , संजीव राणा , रत्नेश सिंह आदी मौजूद थे।

30 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक चलेगा भाजपा का जन सम्पर्क अभियान


Image 2Image 3

केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – अमर कुमार बाउरी

 

रांची: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन सम्पर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है ताकि देश की जनता न सिर्फ केन्द्र में बल्की राज्य में भी “हर बार भाजपा सरकार” बनायें। इसके लिए जरुरी है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता के रुप में आम जन तक अपनी पहुंच बनायें और जन सम्पर्क करें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जन सम्पर्क अभियान की तैयारी बैठक में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

 

उन्होंने कहा कि 30 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसम्पर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान की हेमंत सरकार की विदाई तय है क्योंकि जनता अब समझ गयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है।

 

दीपक प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हम कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरें एवं उन्हे उनका हक और अधिकार दिलवायें।

 

बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जायें और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही कार्यकर्ता जनता को आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी भी दें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए है। झारखण्ड प्रदेश में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे। ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके।

आज की बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईंया, सीमा पासवान, ध्रुव कुमार हरि, विमल बैठा, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री कमलेश राम,खुदा राम, विशाल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल, प्रदेश के आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल एवं सभी प्रमंडलीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

पूर्वी सिंहभूम दो नर हाथियों की लड़ाई के बीच एक ग्रामीण को हाथी ने पीठ में दांत घुसा कर मार डाला।


Image 2Image 3

पूर्वी सिंहभूम। बहरागोड़ा की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफालिया गांव के पास फुटबॉल मैदान में आज सोमवार को दो नर हाथियों की लड़ाई के बीच एक ग्रामीण को हाथी ने पीठ में दांत घुसा कर मार डाला।

 मृतक की पहचान प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत के डाबरा गांव निवासी मंगल मुर्मू के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रांची: रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया


Image 2Image 3

रांची: रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।

डुमरी उपचुनाव में दिवगंत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हो सकती है JMM से उम्मीदवार

Image 2Image 3

रांचीः दिवगंत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र डुमरी उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनकी पत्नी बेबी देवी को पार्टी डुमरी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती हैं।

 

बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में दिवगंत शिक्षा जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी और उनके बेटे अखिलेश महतो से मुलाकात की थी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेएमएम डुमरी में मधुपुर पार्ट 2 फिर से दोहराना नहीं चाहती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में रहेगी, उनके कार्यक्रम स्थल का जायजा आज कमेटी लेगी


Image 2Image 3

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल हेलिकॉप्टर से मंगलवार को पहले देवघर, फिर वहां से खूंटी जाएंगे. इसके बाद रांची आने पर तैयारियों का जायजा लेंगे. 23 मई से राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्गों पर मॉक ड्रिल किया जायेगा.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया के सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, पुलिस के लिए था सिरदर्द,उसपर है 30 लाख का इनाम

Image 2Image 3

रांची। झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बना प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी दिल्ली या नेपाल से हुई है, अधिकारी इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

अभी जो सूचना आ रही है उसके अनुसार झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है।

 झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तार की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिनेश गोप गिरफ्तार हो चुका है। 

आरोपी को नेपाल से दिल्ली लाया गया है। यहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर झारखंड लाया जाएगा। उससे गुप्त ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है।

दिनेश गोप की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तारी से उसके संगठन का वजूद खत्म हो जाएगा। 

यह प्रतिबंधित संगठन पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। पीएलएफआई के लोगों की छोटे-मोटे कांडों में जेल जाने वाले अपराधियों पर नजर रहती थी। उनके जेल से निकलते ही उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाती थी, फिर उनके हाथ में हथियार थमा जुर्म की दुनिया में धकेल दिया जाता था। 

बता दें कि झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप के ऊपर 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावे एनआइए ने भी दिनेश गोप पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश


Image 2Image 3

झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. 

साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा ( हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक) भी देखी जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.