भोजपुर में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दंपति की पिटाई
आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव में मंगलवार की सुबह संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दंपति की जमकर पिटाई कर दी गई।
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश दुबे एवं 45 वर्षीया उनकी पत्नी अनु देवी शामिल हैं।
इधर कमलेश दुबे ने बताया कि वह रांची में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे और वही काम करते थे। 6 माह पूर्व उनके बड़े पिता का निधन हो गया था। जिनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए रांची से आरा अपने गांव आए थे। उस समय से वह अपने गांव पर ही रह रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई से संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की सुबह उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसके बाद उनके चचेरे भाई कहने लगे कि मैं तुम्हें संपत्ति में हिस्सा नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।
जिसके बाद उनके चचेरे भाई अपने बेटों के साथ मिलकर दोनों पति-पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी कमलेश दुबे ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र दुबे पर संपत्ति बंटवारे को लेकर खुद को एवं अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगाया है।






May 16 2023, 20:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k