बेतिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प.चम्पारण के नव जिला कार्यालय 'छात्र शक्ति भवन' का हुआ उद्घाटन
![]()
बेतिया: उद्घाटन अभाविप के चम्पारण विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा, जिला संयोजक अभिजीत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राजकिशोर, जिला प्रचारक नितीश, जिला कार्यवाह अमरेंद्र, अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल झा मोहित गुप्ता व नगर मंत्री रंजीत श्रॉफ ने फीता काट कर एवं माता सरस्वती तथा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया।
उद्घाटन के उपरांत संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संघचालक राजकिशोर, जिला प्रचारक नीतीश, विद्या भारती से अनिल राम,जिला कार्यवाह अमरेंद्र,ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल देखकर आनंद की अनुभूति हो रही है। आज नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन मिल रहा है। कहा जाता है कि भवन की नींव मजबूत होने पर ही वह टिकाऊ रहता है और अभाविप की नींव मजबूत है।
इसी के परिणामस्वरूप आज यह संगठन चहुंमुखी विकास के साथ निरंतर आगे बढ रहा है। आज कुछ असामाजिक तत्व देश की नींव को कमजोर करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अभाविप के कार्यकर्ताओं की भूमिका और भी अधिक बढ़ जाती है। अब अभाविप का कार्य छात्र गतिविधि के साथ—साथ देश की धर्म,संस्कृति, परंपरा को बचाने का भी हो गया है।
विभाग संयोजक सुजीत मिश्र व जिला संयोजक अभिजीत राय ने कहा कि देश यह चाहता है कि एक पीढ़ी ऐसी बने जो देशहित के बारे में विचार करे, इसके लिए विद्यार्थी परिषद सतत प्रयत्नशील है और रहना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ इस भवन का नाम छात्र शक्ति भवन रखा गया है।
कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा देने का काम करने वाला संगठन विद्यार्थी परिषद है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के दो आधार हैं— पहला, इतिहास और दूसरा, चरित्र संपन्न लोगों की एकता। इन्हीं आधारों को ध्यान में रखते हुए अभाविप कार्यकर्ता निर्माण कार्य में लगे हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल झा मोहित गुप्ता व नगर मंत्री रंजीत श्रॉफ ने बताया की यह भवन बेतिया के कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यह भवन महज कार्यालय नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान है। आज हम सभी बेहद उत्साहित हैं की अभाविप के 75 वें वर्ष के होने के दौरान हीं अभाविप बेतिया को अपने कार्यालय की भी प्राप्ति हुई है।
यह बहुत हीं सौभाग्य का विषय है। मौके पर विद्या मंदिर के अनिल राम लखेन्द्र कुमार सिंह, वाणिकांत झा धन रंजन कुशवाहा अभिषेक पटेल मोहित गुप्ता रंजीत ,विशाल झा आदि उपस्थित रहे।
May 11 2023, 21:59