लौरिया नगर पंचायत का 94 करोड़ 5 लाख 74 हजार का एतिहासिक बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित
![]()
लौरिया : लौरिया नगर पंचायत के सभागार में नपं अध्यक्ष सीता देवी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव परित हो गया| जिसे पढकर उपस्थित सदन को सभापति सीता देवी द्वारा सुनाया गया|जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया|
बजट में नपं के आय व व्यय की रूपरेखा तय की गई।जिससे नगर का सर्वांगीण विकास हो सके। जिसमे सम्राट अशोक भवन निर्माण, पर्यावरण सुविधाएं, स्मार्ट वार्ड योजना,शहरी गरीबों के लिए मूल सुविधा, शहरी जलापूर्ति योजना,लैंड फिट साइड, मार्केट काम्प्लेक्स, टाउन हॉल एवं पुस्तकालय,ठोस कचरा प्रोसेसिंग, नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन के निर्माण, वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य कार्य, सम्पत्ति कर एवं अन्य शुल्क को आंन लाईन करने का प्रस्ताव,नव सृजीत पद,जल जीवन हरियाली योजना, अकास्मिक दुर्घटना में सहायता राशि का वितरण, आउटसोर्सिंग एजेन्सी, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण,बस स्टैंड एवं सौंदर्यीकरण, साइंटिफिक लैंड फिल साईट,साईनटिफिक स्लाटर हाउस,जल जमाव से मुक्ति योजना,डोरन स्क्रीनिंग सिस्टम,सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नगर सौंदर्यीकरण,सबके लिए आवास योजना, सड़क एवं नालों का निर्माण, आदि मुख्य हैं। वही नपं के आय स्रोतों में संपति कर,व्यवसाय अनुज्ञप्ति, विधुत उपभोग पर शुल्क, स्टांप ड्यूटी,नागरिक सुविधाओं से किराया,विज्ञापन कर,सैरातो की बंदोबस्ती आदि शामिल हैं।
बजट बैठक में नपं अध्यक्ष सीता देवी,उपाध्यक्ष किशोरी देवी, नपं ईओ लक्ष्मण प्रसाद, वार्ड पार्षद भगवान सिंह, विमला देवी,अंतिमा गुप्ता,शोभा देवी,शुशबू रानी,उगीया देवी,गीता देवी, तनवीर हैदर,धनमनीया देवी,रोबैदा खातुन, रोहित कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद,प्रेमा देवी,अजय कुमार मिश्रा, सहित नगर पंचायत कर्मी राहुल कुमार ओझा, विकास कुमार,मौसम कुमार, प्रदुम्न कुमार, दीपक वर्मा, अखिलेश मिश्रा, पुष्कर कुमार एवं सभी वार्ड पार्षद व कर्मी मौजूद थे।
वही आज से नगर पंचायत के पांच स्थानो पर भयंकर गर्मी को देखते हुये निः शुल्क प्याऊ की व्यवस्था आज से ही शुरू कर दी गयी है|
Apr 18 2023, 20:10