*बौद्ध विहार रत्नमाला बगहा के तत्त्वाधान में माया प्रकाश कुंज का हुआ उद्धघाटन*
![]()
बगहा : विश्व शान्ति, जनसम्मान, समता, स्वतंत्रता, मानवता, मानवीय कल्याण, शील, सदाचरण, बंधुता और सौहार्द के लिए रविवार के देर संध्याकाल में बौद्ध विहार रत्नमाला बगहा के तत्त्वाधान में माया प्रकाश कुंज उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू एमएलसी भीष्म सहनी और विशिष्ट अतिथि में प्रभारी सह लोक अभियोजक बगहा व्यवहार न्यायालय जितेंद्र भारती, नगर परिषद सभापति पुष्पा गुप्ता, उप सभापति रश्मि रंजन, संत ज्ञान सागर महाराज (आरा) रहें।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगत अतिथियों को भीमाचार्य जयप्रकाश प्रकाश एवं बौद्ध विहार रत्नमाला के अध्यक्ष सुरेश राम और सचिव माया प्रकाश ने अंग वस्त्र, मालार्पण, स्मृति चिन्ह, डायरी एवं पत्रिका भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
वहीं पत्रकारिता, सामाजिक एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य हेतु प्रभात खबर के संवाददाता चंद्र प्रकाश आर्य, प्रो० अरविंद नाथ तिवारी को डॉ भीम राव अंबेडकर समान से सम्मानित किया गया। वही जयप्रकाश प्रकाश द्वारा जनकल्याण हेतु ज्ञानवर्धक धम्म उपदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कार्यक्रम में बारी-बारी से अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद भीष्म सहनी और विशिष्ट अतिथि लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए बाबा साहब के बताए गये मार्ग पर चलते हुए उनके संदेश को आत्मसात करने को कहा। इस अवसर पर धर्मप्रेमी और बुद्धिजीवी वर्ग की उपस्तिथि देखी गई।
Apr 18 2023, 20:05