बेतिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद तथा मुखिया ने हरी झंडी दिखाकर किया कचरा संग्रह रथ को रवाना
बेतिया: मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत भवन में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल बखरिया मुखिया कमलपति देवी समाजसेवी एकबाली राम ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रह रथ को रवाना किया।
बखरिया पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे और प्रसन्न रहे।क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।वहीं सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफल हो रहा है।स्वच्छता में मानव निरोग और स्वस्थ रहता है।
बीमारियों से बचाव होता है।उन्होंने बखरिया पंचायत वासियों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की।मुखिया कमलपति देवी ने पंचायत वासियों से अपील किया कि निले और हरे डस्टविन में गिला और सूखा कचरा इकट्ठा करे।प्रत्येक दिन सुबह में उस कचरे को ले जाने वाले घर घर जाएंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी मुखिया पति एकबाली राम ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इसके पूर्व मुखिया कमलपति देवी ने शॉल ओढ़ाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट भाजपा नेता भिखारी सिंह ने किया।इस अवसर पर अमित चौबे, मन्नु बाबू कुशवाहा, कामेश्वर सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष समाजसेवी निक्कू प्रसाद वार्ड सदस्य संघ नगीना यादव,उमाशंकर साह, अनिता देवी, रंजू देवी, रमावती देवी, अजय साह, काजल देवी, बिन्दा देवी, महरून नेशा,श्रीकिशुन मांझी,बनारसी देवी,शमसाद हुसैन, विकास राम,बीसीओ मधुसूदन कुमार,पंचायत सचिव विनोद राय, सुरक्षा पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार, विकास कुमार पाण्डेय संदीप पटेल चंदन प्रसाद वीरेश कुमार अनिल प्रसाद अमर देव प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।
Apr 16 2023, 19:41