Apr 01 2023, 20:09
सड़क यातायात को रेल की ओर मोड़कर 29.5 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा हासिल किया, जश्न मना,केक कटा
खड़गपुर डिवीजन ने वर्ष 2022-23 में अब तक का सबसे बेहतरीन 29.5 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा हासिल किया है, डीआरएम सहित रेल अधिकारियों ने केक काट कर जश्न मनाया
खड़गपुर : खड़गपुर मंडल द्वारा मार्च के महीने में 2.75 मिलियन टन के उच्चतम मासिक माल लदान के साथ, वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक का सबसे बेहतरीन 29.5 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा हासिल किया है।गौरतलब है किपिछला सबसे अच्छा लोडिंग आंकड़ा वित्त वर्ष 2021-22 में 25.34 मिलियन टन का था।खड़गपुर मंडल को वित्तीय वर्ष 2022-23 में माल लदान के माध्यम से 2432 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
गत वित्तीय वर्ष में माल लदान द्वारा मंडल को 2006.5 करोड़ रुपए की आय हुई थी.वित्तीय वर्ष के दौरान, मंडल ने आवश्यक वस्तुओं जैसे कोयला, लौह अयस्क, खाद्यान्न, औद्योगिक कच्चे माल आदि की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की. खड़गपुर मंडल ने हल्दिया बंदरगाह से आयातित कोयले, पेट्रोकेमिकल्स, स्टील उत्पादों के लदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।
नए लोडिंग और अनलोडिंग पॉइंट और गुड्स शेड की स्थापना से भी मंडल के माल लदान को बढ़ावा देने में मदद मिली।मांगों के अनुसार वैगनों की गतिशीलता और समय पर आपूर्ति ने भी मंडल के प्रदर्शन को बढ़ावा दिया।विभिन्न व्यावसायिक उपक्रमों के साथ लगातार बैठकें और व्यवसाय विकास टीम द्वारा नए ट्रैफ़िक की खोज भी माल ढुलाई में इस वृद्धि के पीछे एक प्रमुख कारक है।
खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक, एम एस हाशमी, ऑपरेशंस हेड (सीनियर डी.ओ.एम), सचेंद्र वर्मा, बिजनेस हेड (सीनियर डी.सी.एम) राजेश कुमार और अन्य डिवीजनल अधिकारियों के नेतृत्व में केजीपी डिवीजन टीम ने केक काटकर और मिठाई बांटकर इस अवसर का जश्न मनाया।


Apr 03 2023, 12:33