*बिहार विधानसभा तक पहुंचा तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई का मामला, मामले को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने किया भारी हंगामा
डेस्क : तमिलनाडु में काम कर रहे हिंदीभाषी मजदूरों पर कातिलाना हमले किये जा रहे हैं। चुन-चुन कर बिहार समेत हिंदीभाषी मजदूरों पर चाकू व कुल्हाड़ी से स्थानीय लोग वार कर रहे हैं। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
![]()
इधर यह मामला आज बिहार विधान सभा तक पहुंच गया। तमिलनाडु में बिहारी लोगों की पिटाई के मामले को लेकर आज मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी लोगों की पिटाई, बेरोजगारी, पलायन को लेकर हंगामा किया। भाजपा विधायक सदन में आसंदी के समीप आकर हंगामा करने लगे। वहीं इस दौरान माले और भाजपा विधायको में आरोप प्रत्यारोप भी होता रहा। भाजपा की ओर से नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गौरतलब है कि सप्ताहभर पहले त्रिपुर से शुरू हुई हिंसा राजधानी चेन्नई तक पहुंच गई है। वहां चुनचुनक बिहारी और हिंदी भाषियों को निशाना बनाया जा रहा है। नवादा से वहां काम करने गए लोगों के अनुसार, अब तक हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
वहीं वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंदीभाषी मजदूरों की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। हिंदीभाषी मजदूर कम पारिश्रमिक पर काम कर रहे हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों की पूछ कम हो गई है।
हिंदीभाषी मजदूरों पर बर्बरता के कारण बिहार से वहां रोजी-रोटी के लिए गए मजदूरों के परिजन दहशत में हैं। वहां की पुलिस प्रशासन भी उनका साथ नहीं दे रहा है। हमले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
















Mar 02 2023, 12:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
97.9k