Westmedinipur

Feb 27 2023, 20:26

मोबाइल फोन का विडियो रिकॉर्डिंग आंँन करके युवक ने आत्महत्या की


खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत रत्नेश्वरबाटी गांव के पाल पाड़ा इलाके में एक युवक ने अपने मोबाइल फोन का विडियो रिकार्डिंग आंँन करके फंदे से लटकर आत्महत्या की।स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अमर पाल (19)है।वह चांदी के आभूषणों का कारीगर था।उसके मकान के पास ही उसका वर्कशॉप था।परिजनों ने शव को सर्वप्रथम फंदे से लटकते हुये देखा।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।पुलिस ने युवक के मोबाइल को जब्त किया.प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।घटना की जांच की जा रही है.वही मृतक के परिजनों का कहना है कि उसका एक युवती के साथ प्रेम सबंध था।ब्रेकअप हो जाने के बाद से ही वह मानसिक रुप से परेशान था।

Westmedinipur

Feb 27 2023, 17:58

रेल पटरी के किनारे से व्यक्ति का क्षतिग्रस्त शव बरामद


खड़गपुर : बेलदा थाना अंतर्गत नेकुड़सनी इलाके से पुलिस ने रेल पटरी के किनारे से एक व्यक्ति का क्षतिग्रस्त शव बरामद किया।रेल राजकीय पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त अमर सिंह गौड़ (29)के रुप में की गयी।वह असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिला के घिलागुड़ी इलाके का निवासी था।

इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम शव को रेल पटरी के किनारे गिरा हुआ देखा।घटना की जानकारी रेल राजकीय पुलिस को दी गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।प्राथमिक जांच के बाद रेल राजकीय पुलिस का कहना है कि किसी ट्रेन से गिर जाने से अमर की मौत हुई है।घटना की जांच की जा रही है।

Westmedinipur

Feb 27 2023, 17:55

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद


खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत डेबरा थाना के इस्लामपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गयी।पुलिस ने उसका शव कमरे में मौजूद सीलिंग पंखे  से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया।स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सायनरा खातून बीबी (40)है।परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम शव को पंखे से लटकते हुये देखा।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Feb 26 2023, 19:41

डकैती से पहले तीन डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार


खड़गपुर .झाड़ग्राम थाना अंतर्गत जामदा इलाके से पुलिस ने डकैती से पहले तीन डकैत को गिरफ्तार किया।गौरतलब  है कि पुलिस को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि जामदा इलाके में मौजूद मैदान में तीन डकैत एकत्रित होकर डकैती की योजना बना रहे है।सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी.पुलिस ने इलाके में अभियान चलाकर तीनों डकैतों को गिरफ्तार किया।पुलिस घटना की जांच करते हुये गिरफ्तार किये गये तीनो आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Westmedinipur

Feb 26 2023, 19:39

संदिग्ध परिस्थिति में बारह बकरियों की मौत ,ग्रामीणों में रोष,जहर देकर मारने का आरोप


खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत कदमकानन इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में बारह बकरियों की मौत हो गयी।घटना के बाद ग्रामीणों में रोष देखा गया।मृत बकरियों के मालिकों का कहना है कि जहर खिलाकर बकरियों को मारा गया है।बकरियों के मालिकों का कहना है कि एकाधिक बकरी मैदान और आसपास इलाके में चरने गयी थी।कुछ बकरी वापस अपने अपने मालिक के घर मे आ गयी।

कुछ देर तक बकरियों ने जोर जोर से चिल्लाया और उसके बाद तड़पकर उनकी मौत हो गयी।कुछ बकरी मैदान में मृत पायी गयी।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.पुलिस घटना की जांच कर रही है।समाचार लिखे जाने तक बकरियों के मौत का कारण मालूम ना हो सका।वही मृत बकरियों के मालिकों ने स्थानीय प्रशासन से मुवअजा देने की मांग की।

Westmedinipur

Feb 26 2023, 14:28

কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী নিশীথ প্রামানিকের উপর 'হামলা'র রাজ্য জুড়ে প্রতিবাদ কর্মসূচীতে সামিল বিজেপি কর্মীরা


বাঁকুড়াঃ কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্র প্রতিমন্ত্রী নিশীথ প্রামানিকের উপর 'হামলা'র অভিযোগে রাজ্য জুড়ে প্রতিবাদ কর্মসূচীতে সামিল বিজেপি নেতা কর্মীরা। ঐ কর্মসূচীর অঙ্গ হিসিবে রবিবার সাপ্তাহিক ছুটির দিনে বাঁকুড়ার সদর থানা এলাকার ধলডাঙ্গা মোড়ে ৬০ নম্বর জাতীয় সড়ক অবরোধ করেন দলের নেতা কর্মীরা।

স্থানীয় বিজেপি বিধায়ক নীলাদ্রি শেখর দানার নেতৃত্বে এই অবরোধে আটকে পড়ে বেশ কিছু যাত্রীবাহি ও পণ্যবাহি যানবাহন। যদিও সামান্য কিছুক্ষণের মধ্যেই ঐ অবরোধ তুলে দেওয়া হয়।

Westmedinipur

Feb 25 2023, 19:34

मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत


खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना के गोड़दा इलाके में एक मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आरती बारिक (49)है.वह अपने बेटे के मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक रिश्तेदार के घर जा रही थी.जर्जर सड़क और मोटरसाइकिल की अत्यधिक गति के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया.

वह चलती मोटरसाइकिल से जमीन पर गिर गयी.वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी.उसके सिर पर काफी चोट आयी.उसे अस्पताल ले जाया गया.चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 25 2023, 19:32

संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद


खड़गपुर : कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के मृनालपल्ली आवास इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.पुलिस ने उसका शव फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बापी पंडा (35)है.परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम शव को फंदे से लटकते हुये देखा.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.वही मृतक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रोग से ग्रस्त था.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 25 2023, 16:39

तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत


खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला के लालगढ़ थाना अंतर्गत रामगढ़ पुलिस फांडी के अधीन मुड़ाकाटी गांव में तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चन्द्रमोहन मुर्मु(32)है.वह बुड़ीशोल गांव का निवासी था.गौरतलब है कि दो दिन पहले वह मुड़ाकाटि गांव में अपनी बहन के घर में गया हुआ था.

इलाके मौजूद तालाब में स्नान करने के दौरान वह डूब गया.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.स्थानीय गोताखोर को पुलिस ने तालाब में उतारा.काफी तलाश करने के बाद तालाब के अंदर से गोताखोर ने शव को बाहर निकाला.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 25 2023, 15:17

প্রয়োজনীয় চিকিৎসা না মেলায় রোগী মৃত্যুর অভিযোগ তুলে উত্তাল বাঁকুড়ার শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে


বাঁকুড়াঃ প্রয়োজনীয় চিকিৎসা না মেলায় রোগী মৃত্যুর অভিযোগ তুলে উত্তাল হল বাঁকুড়ার শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে। আর ঐ ঘটনার প্রতিবাদে হাসপাতালে বিক্ষোভ দেখালেন মৃত রোগীর আত্মীয় পরিজনেরা। পরে শালতোড়া থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌছে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে।

সূত্রের খবর, শুক্রবার সন্ধ্যায় শালতোড়ার শিরপুরা গ্রামের বছর পঁয়তাল্লিশের সীমান্ত বাউরীকে বমির উপসর্গ নিয়ে শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে ভর্তি করেন। মৃতের পরিবারের অভিযোগ, ঐ সময় হাসপাতালে কোন চিকিৎসক ছিলেন না। উপস্থিত নার্সরা জনৈক চিকিৎসককে ফোন করে রাতভর চিকিৎসা করেন। পরে ভোরে ঐ রোগীর মৃত্যু হলে ডাঃ সামন্ত হাঁসদা হাসপাতালে এসে বাঁকুড়া সম্মিলনী মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালে স্থানান্তরিত করার নির্দেশ দেন।

মৃতের আত্মীয় সুজা বাউরীর অভিযোগ, চিকিৎসা তো দূরঅস্ত, সেলাইন পর্যন্ত পাওয়া যায়নি।অভিযুক্ত চিকিৎসক ডাঃ সামন্ত হাঁসদা তাঁর বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন। বমির কারণেই হাসপাতালে ভর্তি হয় আর তিনি নিজে প্রয়োজনীয় চিকিৎসা করেছেন। তবে সমস্ত চিকিৎসা পরিষেবা দেওয়া সত্বেও সম্ভবত 'স্ট্রোকে' আক্রান্ত হয়ে ঐ রোগীর মৃত্যু হয়েছে বলে তিনি মনে করছেন বলে জানান।