Westmedinipur

Feb 25 2023, 15:17

প্রয়োজনীয় চিকিৎসা না মেলায় রোগী মৃত্যুর অভিযোগ তুলে উত্তাল বাঁকুড়ার শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে


বাঁকুড়াঃ প্রয়োজনীয় চিকিৎসা না মেলায় রোগী মৃত্যুর অভিযোগ তুলে উত্তাল হল বাঁকুড়ার শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে। আর ঐ ঘটনার প্রতিবাদে হাসপাতালে বিক্ষোভ দেখালেন মৃত রোগীর আত্মীয় পরিজনেরা। পরে শালতোড়া থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌছে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে।

সূত্রের খবর, শুক্রবার সন্ধ্যায় শালতোড়ার শিরপুরা গ্রামের বছর পঁয়তাল্লিশের সীমান্ত বাউরীকে বমির উপসর্গ নিয়ে শালতোড়া ব্লক প্রাথমিক হাসপাতালে ভর্তি করেন। মৃতের পরিবারের অভিযোগ, ঐ সময় হাসপাতালে কোন চিকিৎসক ছিলেন না। উপস্থিত নার্সরা জনৈক চিকিৎসককে ফোন করে রাতভর চিকিৎসা করেন। পরে ভোরে ঐ রোগীর মৃত্যু হলে ডাঃ সামন্ত হাঁসদা হাসপাতালে এসে বাঁকুড়া সম্মিলনী মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালে স্থানান্তরিত করার নির্দেশ দেন।

মৃতের আত্মীয় সুজা বাউরীর অভিযোগ, চিকিৎসা তো দূরঅস্ত, সেলাইন পর্যন্ত পাওয়া যায়নি।অভিযুক্ত চিকিৎসক ডাঃ সামন্ত হাঁসদা তাঁর বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন। বমির কারণেই হাসপাতালে ভর্তি হয় আর তিনি নিজে প্রয়োজনীয় চিকিৎসা করেছেন। তবে সমস্ত চিকিৎসা পরিষেবা দেওয়া সত্বেও সম্ভবত 'স্ট্রোকে' আক্রান্ত হয়ে ঐ রোগীর মৃত্যু হয়েছে বলে তিনি মনে করছেন বলে জানান।

Westmedinipur

Feb 24 2023, 19:43

*Didir Suraksha Kawach,Anchale Ek Din campaign* on 24.02.2023


Bishnupur MLA Tanmay Ghosh visited Morar Gram Panchayat, Bishnupur Block where he began his Anchale Ek Din programme by offering prayers at a local temple, followed by his interaction with the locals hearing their needs and concerns. After he visited a Dundur Primary School where he held a meeting with the teachers.He also meeting with Panchayat members of Morar Gram Panchayat. Later he took part in a community lunch at Bankura.

PIC: I PAC

Westmedinipur

Feb 24 2023, 17:24

रेल पटरी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद


खड़गपुर .खड़गपुर शहर में मौजूद हिजली रेलवे स्टेशन के निकट से रेल राजकीय पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल पटरी से बरामद किया.मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है.गौरतलब है कि इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम शव को रेल पटरी पर गिरा हुआ देखा.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.प्राथमिक जांच के बाद रेल राजकीय पुलिस का कहना है कि रेल लाइन  पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है.घटना की जानकारी की जा रही है.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.

Westmedinipur

Feb 24 2023, 17:05

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत ,पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद


खड़गपुर .झाड़ग्राम जिला अंतर्गत नयाग्राम थाना के डुमुरिया इलाके से पुलिस ने एक युवती का शव पेड़  से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रुमकी सीट (20)है.वह झुबरी गांव की निवासी थी.

गौरतलब है कि इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम शव को पेड़ से लटकते हुये देखा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 23 2023, 18:41

कार सहित तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया


खड़गपुर :  पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत बेलदा थाना के बेलदा -केशियारी मुख्य सड़क पर केशियारी मोड़ इलाके से पुलिस ने कार को जब्त करके कार में सवार तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया.

गौरतलब है कि इलाके में पुलिस कर्मी गश्त लगा रहे थे,इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक कार पर उनकी नजर पड़ी.पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की.संदेह होने पर पुलिस ने कार को जब्त किया.तीनों को हिरासत में पूछताछ करने के लिये थाने ले गयी.

Westmedinipur

Feb 23 2023, 17:23

सीमेंट की खुंटी को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी,चालक की मौत 


खड़गपुर .पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत सुलताननगर -गोपीगंज मुख्य सड़क पर हरितला इलाके के सीमेंट की खुंटी को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया.इस दौरान मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी.।

स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनोजित दर्जी(25)है.वह जुआखाली गांव का निवासी था.वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर लौट रहा था.मोटरसाइकिल की गति अत्यधिक होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया.मोटरसाइकिल ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क के किनारे मौजूद सीमेंट की खुंटी से टकरा गयी.

मनोजित मोटरसाइकिल से छिटककर जमीन पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया.उसे जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया.चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 23 2023, 17:21

चार पहिए वाहन के धक्के से साइकिल चालक की मौत
 

खड़गपुर .केशियारी थाना अंतर्गत केशियारी- खड़गपुर  मुख्य सड़क पर कुशगेड़िया इलाके में एक चार पहिये वाहन के धक्के से एक साइकिल चालक की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चित्तो बेरा (52)है.वह सांकराइल थाना के बनपुरा गांव का निवासी था.

गौरतलब है कि मिट्टी के हांडी का बिक्रेता था.वह केशगेड़िया गांव के हाट में मिट्टी की हांडी बिक्री करने के लिये आया हुआ था.हाट से अपने घर की ओर जाने के दौरान उसे एक चार पहिए वाहन ने उसे टक्कर मार दिया.जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.उसे जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया.चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Westmedinipur

Feb 22 2023, 21:27

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाया,भारी मात्रा में बरामद शराब को नष्ट किया


खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना के तनुआ सहित आसपास इलाको में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुये भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करते हुये नष्ट कर दिया.गौरतलब है कि आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि तनुआ सहित आसपास इलाकों में भारी मात्रा में अवैध शराब को छिपाकर रखा गया है.

सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग के कर्मी हरकत में आये.इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करते हुये नष्ट कर दिया.आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

Westmedinipur

Feb 22 2023, 19:29

बालू से लदा ट्रक पलटा,यातायात प्रभावित ,एक जख्मी
 

खड़गपुर :: घाटाल थाना अंतर्गत घाटाल - मनसूका मुख्य सड़क पर चाउली गांव में बालू से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया।इस दौरान ट्रैक्टर का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया।इलाके में यातायात भी  प्रभावित हुआ।गौरतलब है कि बालू से लदा ट्रैक्टर घाटाल से मनसूका इलाके की ओर जा रहा था।गति अवस्था में चालक का संतुलन बिगड़ गया।ट्रैक्टर पलट गया।

इस दौरान ट्रैक्टर का चालक जख्मी हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के चालक को अस्पताल पहुँचाया।इस दौरान इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस इलाके में पहुँची। इलाके में परिस्थिति को समान्य किया।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Feb 22 2023, 17:36

संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत , पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद


खड़गपुर. बेलियाबेड़ा थाना के  कुलियाना इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.पुलिस ने उसका शव पेड़ से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दिलीप सिंह (53)है.इलाके के लोगों ने उसके घर से कुछ दूरी पर मौजूद एक अमरुद के पेड़ से उसके शव को लटकता हुआ देखा.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.समाचार लिखे जाने मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.