श्रीमद्भागवत कथा में हुआ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन
मसकनवा(गोण्डा)। विकास खंड छपिया क्षेत्र के सैदनपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक गोपाल स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान के बाल स्वरूप, माखन चोरी लीला, गोपियों के साथ रासलीला और कालिया नाग के मान मर्दन सहित विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, करुणा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान ने अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर भक्ति और सद्भाव की भावना जागृत होती है।
कथा के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यजमान डा दिनेश द्विवेदी, गीता, संतराम द्विवेदी, सुरेश द्विवेदी, ममता, संजय द्विवेदी, संदीप, रोहित द्विवेदी, प्रतिमा, सरिता, तनिष्क, यश, आकर्ष, रवि, अनीता, दिव्या, आर्या आदि उपस्थित रहे।
Nov 17 2026, 18:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k