/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। lucknow
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान।

फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते।



प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भोरबेला मे अरैल संगम घाट पहुंचकर प्ले कार्ड पर सूक्ति वाक्य लिखकर उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित छठ महापर्व पूजा करने आए श्रद्धालुओं के मध्य जन जागरूकता करते हुए कहा कि मतदाता सूची में 17 नवंबर 2026 नाम जुड़वाने,कटवाने व सुधार का समय 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक होगा।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 वोटर लिस्ट अपडेट मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है!
सरदार पतविन्दर सिंह ने आगे कहा कि युवाओं के लिए खास मौका जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है, वे भी नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 नया नाम जुड़वाने के लिए (यदि पहले नाम कट गया हो तो भी यही भरें)
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जागरूक नागरिक बनें! 17 नवंबर को लिस्ट आते ही अपना और अपने परिवार का नाम जरूर चेक करें।पोलिंग बूथ पर विशेष कैंप 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को आपके नजदीकी पोलिंग बूथ पर BLO मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें ताकि यूपी का कोई भी नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे!
जन जागरूकता में संजय श्रीवास्तव,सरदार पतविन्दर सिंह, डा.सुभाष चंद्र कुशवाहा,हरमनजी सिह,संतोष दीक्षित सहित कई सामाजिक राजनीतिक गणमान्यजन ने अपील कर जन जागरूकता में सहयोग किया।
बलरामपुर विधानसभा में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दिए गए व्यापक दिशा-निर्देश
**बलरामपुर।** भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक के शिविर कार्यालय में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी राजेश राय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राजेश राय चंदानी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं,पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों तथा मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन कराने एवं त्रुटियों को दूर कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय करने और नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया।

कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह मोनू, महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,डॉ. प्रांजल त्रिपाठी,डीपी सिंह बैस, अरविंद तिवारी, राजाराम गौतम,साधना पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, अभियान संयोजक संदीप उपाध्याय, झूमा सिंह , कृष्ण गोपाल गुप्ता, सहित मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में नगरपालिका अध्यक्ष बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
टिकौला शुगर मिल ने किया 19.38 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान
05 से 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेजा,

साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2026-27 के दौरान किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान शुरू कर दिया है। चीनी मिल प्रबंधन ने 5 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य के रूप में कुल 19.38 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। भुगतान होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को राहत मिली है।
टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष हरकीरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल की ओर से निर्धारित अवधि में खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है। कुल 19 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे अपनी संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। यदि किसी किसान के खाते में धनराशि दिखाई नहीं देती है, तो वह बैंक से संपर्क कर जानकारी ले सकता है।
मिल प्रबंधन ने किसानों से गन्ने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया है। किसानों से कहा गया है कि वे चीनी मिल में साफ-सुथरा और ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। गन्ने में जड़, पत्ती, मिट्टी तथा हरा अगोला नहीं होना चाहिए। इससे गन्ने की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और चीनी मिल के पेराई कार्य में भी सुविधा होगी।
इसके साथ ही मिल प्रबंधन ने पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने की स्थिति में किसानों को चीनी मिल अथवा गन्ना विकास परिषद से संपर्क करने की सलाह दी है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सट्टा दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराकर ही अतिरिक्त गन्ने की आपूर्ति करें, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो।
अधिशासी अध्यक्ष ने किसान भाइयों से अपना निर्धारित बेसिक कोटा अवश्य पूरा करने की अपील की। मिल प्रबंधन ने कहा कि किसानों और चीनी मिल के बीच बेहतर तालमेल से पेराई सत्र को सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है।
फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि थाना एका क्षेत्र में हुई हत्या के अराेप में अभियुक्त देवेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर उडेसर में 15 नवंबर को प्रदीप कुमार की गांव के ही अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र गंगा सिंह ने अपने अन्य सह अभियुक्तगणों के साथ मिलकर जमीनी रजिंश में पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में देवेन्द्र व अन्य 12 अभियुक्तगण के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी एका राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त देवेन्द्र नहर पटरी के रास्ते से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त से एक अवैध तमंचा , दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त देवेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी एका, जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मिर्जापुर जनपद में बढ़े हुए अपराध पर रोक लगाई जाए डॉ शिव कुमार सिंह पटेल*

मिर्जापुर‌। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार  सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार पटेल ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में क्राइम बहुत बढ़ गया है जैसे प्रिंस बिंदा 12 वर्षी की 9 नवंबर को 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद हत्या विंध्याचल क्षेत्र में ही दो लोगों की निर्मम हत्या लालगंज क्षेत्र के फतहवा गांव में संजय के सर पर वार कर हत्या स्वर्ण व्यवसायी से लूट घोड़ा सहिद क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी लुट रेलवे डेडीकेटेड कॉरिडोर का ताला तोड़कर कर चोरी नटवा तिराहे पर बुजुर्ग महिला का सोने की चेन लूट विंध्याचल क्षेत्र में ही चाय पान के दुकानदार के बेटे का अपहरण कर  फिरौती मांगा विंध्याचल थाना क्षेत्र में दोहरी हत्या जैसे तमाम घटनाएं मिर्जापुर में घट रही हैं इसकी हम कांग्रेसजन निन्दा करते हैं


अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कहते हैं उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है उत्तर प्रदेश में कहीं कोई गुंडा नहीं रह गया है कहीं लूट,किडनैपिंग , डकैती,हत्या नहीं हो रही है जो सरासर गलत है
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मिर्जापुर में अपराध बहुत बढ़ गया है जिला प्रशासन से मांग करते हैं अपराध पर रोक लगाई जाए
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया
धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे सुधाकर गुलाबचंद पांडे रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी राम नाथ दुबे शकील अहमद द्वारिका पाल राजेश मिश्रा ज्योति मनीष दुबे रवि शंकर तिवारी अंशु पांडे मोहित मिश्रा संतोष यादव राम लखन मास्टर अंकुर श्रीवास्तव डॉक्टर दिनेश चौधरी राजेंद्र विश्वकर्मा अश्वनी दुबे कपिल सोनकर विजय कुमार अमरनाथ पांडेय फेज अहमद संजय पांडे मिथिलेश मिश्रा मुन्ना मिश्रा नरेन्द्र ठाकुर अनुज मिश्रा राम राज भारती दिनकर मिश्रा विजय दुबे  पहाड़ी रोशन अली अंसारी शराफत अलीडिंपू यादव राजू भारती
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*कार्यवाही का विवरण-*
गोण्डा। आज दिनांक 17-11-2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम गंगरौली पूरे चौहान पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को पकवान गांव केसरी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.10.2026 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की निवासिनी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को परेशान करने एवं गलत मैसेज भेजने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0 275/2026 धारा 78/79 बीएनएस बनाम सदानन्द यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर बाल कल्याण समिति (CWC) गोण्डा द्वारा उसके नाबालिग होने की पुष्टि की गई। पीड़िता के माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत अंकित बयान, वादिनी एवं अन्य गवाहों के बयानों तथा संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पूर्व में लगी धारा 78/79 बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव को आज दिनांक 17.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। आज दिनांक 17-11-2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम गंगरौली पूरे चौहान पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को पकवान गांव केसरी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.10.2026 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की निवासिनी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को परेशान करने एवं गलत मैसेज भेजने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0 275/2026 धारा 78/79 बीएनएस बनाम सदानन्द यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर बाल कल्याण समिति (CWC) गोण्डा द्वारा उसके नाबालिग होने की पुष्टि की गई। पीड़िता के माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत अंकित बयान, वादिनी एवं अन्य गवाहों के बयानों तथा संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पूर्व में लगी धारा 78/79 बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव को आज दिनांक 17.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की प्रविष्टि रोकने के लिए जन सेवा केंद्र संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

*फॉर्म-6 भरते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश, जनगणना में स्वगणना की प्रक्रिया की भी दी गई जानकारी*

*गोण्डा 17 नवम्बर 2027* -  मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार आवेदन किए जाने से उत्पन्न होने वाली दोहरी एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के समस्त जन सेवा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में फॉर्म-6 भरने की निर्धारित प्रक्रिया, आवेदन के सफलतापूर्वक सबमिशन तथा आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 भरते समय निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनिवार्य रूप से पालन करें। आवेदन में आवेदक का वास्तविक एवं सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा आधार ई-साइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन का अंतिम सबमिशन अवश्य सुनिश्चित करें। आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखने और उसकी जानकारी आवेदक को उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि केवल एसएमएस प्राप्त न होने की स्थिति में आवेदन को असफल नहीं माना जाना चाहिए। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट अथवा विवरण आवेदक को उपलब्ध कराया जाए, ताकि एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार फॉर्म-6 भरने की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही आवेदन में सही नाम, पूर्ण डाक पता एवं पिन कोड दर्ज करने तथा अंतिम सबमिशन से पूर्व आवेदक से सभी विवरणों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। आवेदन से संबंधित किसी भी समस्या अथवा उसकी स्थिति की जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस विषय पर विनीत मिश्रा, जनगणना संबंधी अधिकारी एवं राकेश शुक्ला, मास्टर ट्रेनर द्वारा जन सेवा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर सचिन कुमार, उपजिलाधिकारी, मोहम्मद जमा, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आईपीसीएल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं से सैकड़ों की संख्या में जन सेवा केंद्र संचालकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों पर प्रभावी रोक लगाना, आवेदन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाना तथा शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता नामावली तैयार करने में जन सेवा केंद्र संचालकों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही जनगणना में स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन

मसकनवा(गोण्डा)। विकास खंड छपिया क्षेत्र के सैदनपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक गोपाल स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान के बाल स्वरूप, माखन चोरी लीला, गोपियों के साथ रासलीला और कालिया नाग के मान मर्दन सहित विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, करुणा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान ने अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर भक्ति और सद्भाव की भावना जागृत होती है।
कथा के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यजमान डा दिनेश द्विवेदी, गीता, संतराम द्विवेदी, सुरेश द्विवेदी, ममता, संजय द्विवेदी, संदीप, रोहित द्विवेदी, प्रतिमा, सरिता, तनिष्क, यश, आकर्ष, रवि, अनीता, दिव्या, आर्या आदि उपस्थित रहे।
हिंदुओं में आपस में पड़ी फूट दूर होनी चाहिए - बाबा रामदेव
*महंत रवींद्र ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गोण्डा।जिले के जयप्रभा ग्राम पोखरा में आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार अपरान्ह 12 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महराज और स्वामी हरि चेतनानंद जी महराज भी उनके साथ मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बाला जी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महराज सहित अनेक साधू संतो ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह सनातन के गौरव का काल है और गोनर्द की इस पवित्र धरा पर राम कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे राष्ट्र के प्राण,आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।रामो विग्रहवान धर्म: अर्थात राम स्वयं धर्म के साकार रुप हैं।हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।उन्होंने कामना किया कि सभी का जीवन राममय हो।समाज में रोग,दुख और दरिद्रता का नाश हो तथा चारों तरफ सनातन धर्म व गौ माता का गौरव स्थापित हो।उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जाति,वर्ग व समुदायों के नाम पर आपसी फूट समाप्त होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही पूर्वजों और ऋषियों की संतान हैं।शैव शाक्त और वैष्णव सभी एक ही ब्रह्मा के विभिन्न रूप हैं और राम कृष्ण शिव व हनुमान में कोई भेद नहीं है।उन्होंने एकं सद्धिप्रा बहुधा वदन्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एकात्म भाव से ही देश में समरसता और खुशहाली आएगी,जिससे हम राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी ताकतों की साजिशों को विफल कर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकेंगे।