/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी lucknow
फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि थाना एका क्षेत्र में हुई हत्या के अराेप में अभियुक्त देवेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर उडेसर में 15 नवंबर को प्रदीप कुमार की गांव के ही अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र गंगा सिंह ने अपने अन्य सह अभियुक्तगणों के साथ मिलकर जमीनी रजिंश में पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में देवेन्द्र व अन्य 12 अभियुक्तगण के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी एका राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त देवेन्द्र नहर पटरी के रास्ते से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त से एक अवैध तमंचा , दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त देवेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी एका, जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मिर्जापुर जनपद में बढ़े हुए अपराध पर रोक लगाई जाए डॉ शिव कुमार सिंह पटेल*

मिर्जापुर‌। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार  सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार पटेल ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में क्राइम बहुत बढ़ गया है जैसे प्रिंस बिंदा 12 वर्षी की 9 नवंबर को 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद हत्या विंध्याचल क्षेत्र में ही दो लोगों की निर्मम हत्या लालगंज क्षेत्र के फतहवा गांव में संजय के सर पर वार कर हत्या स्वर्ण व्यवसायी से लूट घोड़ा सहिद क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी लुट रेलवे डेडीकेटेड कॉरिडोर का ताला तोड़कर कर चोरी नटवा तिराहे पर बुजुर्ग महिला का सोने की चेन लूट विंध्याचल क्षेत्र में ही चाय पान के दुकानदार के बेटे का अपहरण कर  फिरौती मांगा विंध्याचल थाना क्षेत्र में दोहरी हत्या जैसे तमाम घटनाएं मिर्जापुर में घट रही हैं इसकी हम कांग्रेसजन निन्दा करते हैं


अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कहते हैं उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है उत्तर प्रदेश में कहीं कोई गुंडा नहीं रह गया है कहीं लूट,किडनैपिंग , डकैती,हत्या नहीं हो रही है जो सरासर गलत है
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मिर्जापुर में अपराध बहुत बढ़ गया है जिला प्रशासन से मांग करते हैं अपराध पर रोक लगाई जाए
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया
धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे सुधाकर गुलाबचंद पांडे रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी राम नाथ दुबे शकील अहमद द्वारिका पाल राजेश मिश्रा ज्योति मनीष दुबे रवि शंकर तिवारी अंशु पांडे मोहित मिश्रा संतोष यादव राम लखन मास्टर अंकुर श्रीवास्तव डॉक्टर दिनेश चौधरी राजेंद्र विश्वकर्मा अश्वनी दुबे कपिल सोनकर विजय कुमार अमरनाथ पांडेय फेज अहमद संजय पांडे मिथिलेश मिश्रा मुन्ना मिश्रा नरेन्द्र ठाकुर अनुज मिश्रा राम राज भारती दिनकर मिश्रा विजय दुबे  पहाड़ी रोशन अली अंसारी शराफत अलीडिंपू यादव राजू भारती
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*कार्यवाही का विवरण-*
गोण्डा। आज दिनांक 17-11-2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम गंगरौली पूरे चौहान पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को पकवान गांव केसरी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.10.2026 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की निवासिनी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को परेशान करने एवं गलत मैसेज भेजने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0 275/2026 धारा 78/79 बीएनएस बनाम सदानन्द यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर बाल कल्याण समिति (CWC) गोण्डा द्वारा उसके नाबालिग होने की पुष्टि की गई। पीड़िता के माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत अंकित बयान, वादिनी एवं अन्य गवाहों के बयानों तथा संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पूर्व में लगी धारा 78/79 बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव को आज दिनांक 17.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। आज दिनांक 17-11-2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम गंगरौली पूरे चौहान पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को पकवान गांव केसरी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.10.2026 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की निवासिनी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को परेशान करने एवं गलत मैसेज भेजने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0 275/2026 धारा 78/79 बीएनएस बनाम सदानन्द यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर बाल कल्याण समिति (CWC) गोण्डा द्वारा उसके नाबालिग होने की पुष्टि की गई। पीड़िता के माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत अंकित बयान, वादिनी एवं अन्य गवाहों के बयानों तथा संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पूर्व में लगी धारा 78/79 बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सदानन्द यादव को आज दिनांक 17.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की प्रविष्टि रोकने के लिए जन सेवा केंद्र संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

*फॉर्म-6 भरते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश, जनगणना में स्वगणना की प्रक्रिया की भी दी गई जानकारी*

*गोण्डा 17 नवम्बर 2027* -  मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार आवेदन किए जाने से उत्पन्न होने वाली दोहरी एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के समस्त जन सेवा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में फॉर्म-6 भरने की निर्धारित प्रक्रिया, आवेदन के सफलतापूर्वक सबमिशन तथा आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 भरते समय निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनिवार्य रूप से पालन करें। आवेदन में आवेदक का वास्तविक एवं सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा आधार ई-साइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन का अंतिम सबमिशन अवश्य सुनिश्चित करें। आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखने और उसकी जानकारी आवेदक को उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि केवल एसएमएस प्राप्त न होने की स्थिति में आवेदन को असफल नहीं माना जाना चाहिए। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट अथवा विवरण आवेदक को उपलब्ध कराया जाए, ताकि एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार फॉर्म-6 भरने की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही आवेदन में सही नाम, पूर्ण डाक पता एवं पिन कोड दर्ज करने तथा अंतिम सबमिशन से पूर्व आवेदक से सभी विवरणों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। आवेदन से संबंधित किसी भी समस्या अथवा उसकी स्थिति की जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस विषय पर विनीत मिश्रा, जनगणना संबंधी अधिकारी एवं राकेश शुक्ला, मास्टर ट्रेनर द्वारा जन सेवा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर सचिन कुमार, उपजिलाधिकारी, मोहम्मद जमा, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आईपीसीएल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं से सैकड़ों की संख्या में जन सेवा केंद्र संचालकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों पर प्रभावी रोक लगाना, आवेदन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाना तथा शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता नामावली तैयार करने में जन सेवा केंद्र संचालकों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही जनगणना में स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन

मसकनवा(गोण्डा)। विकास खंड छपिया क्षेत्र के सैदनपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक गोपाल स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान के बाल स्वरूप, माखन चोरी लीला, गोपियों के साथ रासलीला और कालिया नाग के मान मर्दन सहित विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, करुणा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान ने अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर भक्ति और सद्भाव की भावना जागृत होती है।
कथा के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यजमान डा दिनेश द्विवेदी, गीता, संतराम द्विवेदी, सुरेश द्विवेदी, ममता, संजय द्विवेदी, संदीप, रोहित द्विवेदी, प्रतिमा, सरिता, तनिष्क, यश, आकर्ष, रवि, अनीता, दिव्या, आर्या आदि उपस्थित रहे।
हिंदुओं में आपस में पड़ी फूट दूर होनी चाहिए - बाबा रामदेव
*महंत रवींद्र ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गोण्डा।जिले के जयप्रभा ग्राम पोखरा में आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार अपरान्ह 12 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महराज और स्वामी हरि चेतनानंद जी महराज भी उनके साथ मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बाला जी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महराज सहित अनेक साधू संतो ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह सनातन के गौरव का काल है और गोनर्द की इस पवित्र धरा पर राम कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे राष्ट्र के प्राण,आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।रामो विग्रहवान धर्म: अर्थात राम स्वयं धर्म के साकार रुप हैं।हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।उन्होंने कामना किया कि सभी का जीवन राममय हो।समाज में रोग,दुख और दरिद्रता का नाश हो तथा चारों तरफ सनातन धर्म व गौ माता का गौरव स्थापित हो।उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जाति,वर्ग व समुदायों के नाम पर आपसी फूट समाप्त होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही पूर्वजों और ऋषियों की संतान हैं।शैव शाक्त और वैष्णव सभी एक ही ब्रह्मा के विभिन्न रूप हैं और राम कृष्ण शिव व हनुमान में कोई भेद नहीं है।उन्होंने एकं सद्धिप्रा बहुधा वदन्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एकात्म भाव से ही देश में समरसता और खुशहाली आएगी,जिससे हम राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी ताकतों की साजिशों को विफल कर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकेंगे।
ब्रह्मानन्द यादव हत्याकाण्ड में नामजद एवं प्रकाश में आए सभी 12 अभियुक्तों (10 अभियुक्त एवं 02 अभियुक्ताओं) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रमेश दूबे


प्रकरण में शत-प्रतिशत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्दर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1)/3(5)/190/191(2)/191(3)/61(2) बी.एन.एस में वाँछित अभियुक्त करिया यादव पुत्र रामसुरत यादव निवासी भगठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही एवं स्वयं के पकड़े जाने के डर से न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर मा0 न्यायालय सी0जे0एम संतकबीरनगर द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिलाकारागार संतकबीरनगर प्रेषित किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 22.09.2026 को वादी रमाकान्त यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे भाई ब्रह्मनन्द  यादव दिनाँक 22.09.2026 को घर से गिढीनी बाजार जा रहे थे । जैसे ही राकेश यादव के घर के सामने पहुंचे, अभियुक्तगण 01. अभिमन्यु यादव 02. अजय यादव 03. रामस्वरूप यादव 04. संजय यादव उपरोक्त ने पहले से सुनियोजित तरीके से मेरे भाई की बुलेट गाड़ी को रोककर पीसा हुआ लाल मिर्च मेरे भाई ब्रह्मनन्द की आँखों में डाल दिया, जिससे मेरे भाई गिर गये । फिर अभियुक्तगण उपरोक्त ने उन्हे लाडी डण्डा एवं धारदार हथियार से बेरहमी से मारा । मेरे भाई के चिल्लाने पर हम मौके पर पहुँच कर देखे तो मेरे भाई को काफी चोटें लगी थीं । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा काल करके मेरे भाई को 112 नम्बर की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुँचाया गया । जहाँ पर डाक्टर द्वारा मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया गया । प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

कार्यवाही का विवरण- दिनांक 22.09.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर 04 नामजद अभियुक्तों राकेश यादव पुत्र बलिराम यादव, अजय यादव पुत्र करिया यादव, अभिमन्यु पुत्र मान सिंह यादव व छविराम पुत्र रामललित यादव निवासीगण भगठान थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1)/3(5) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम अभी तक प्रकाश में आये कुल 10 अभियुक्तगण व 02 अभियुक्ता समेत मुकदमा उपरोक्त से संबंधित सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर लिया गया है जिनका विवरण निम्नवत है- 1.राकेश यादव पुत्र बलिराम यादव 2.अजय पुत्र करिया 3.अभिमंयु पुत्र मान सिह यादव 4.रामस्वरूप यादव पुत्र जनार्दन यादव, 5.संजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 6.सुरेन्द्र यादव 7.योगेन्द्र यादव उर्फ योगी 8.रामललित यादव पुत्र स्व0 नन्दू यादव 9.बृजेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 10. निशा पत्नी दुर्गेश यादव 11. शीला पत्नी जनार्दन यादव निवासीगण भगठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
कार्यवाही के क्रम में प्रकरण में वाँछित अभियुक्त 12. करिया यादव पुत्र रामसुरत निवासी भगठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की गिरफ्तारी के सतत प्रयास किए जा रहे थे । इसी डर के कारण अभियुक्त द्वारा आज दिनांक 17.11.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर मा0 न्यायालय सी0जे0एम संतकबीरनगर द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिलाकारागार संतकबीरनगर प्रेषित किया गया है । इसप्रकार प्रकरण नामजद एवं प्रकाश में आए सभी 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सफलता पूर्वक किया गया।
इस प्रकार ब्रह्मानन्द यादव हत्याकाण्ड में नामजद एवं विवेचना के दौरान प्रकाश में आए सभी 12 अभियुक्तों (10 अभियुक्त एवं 02 अभियुक्ताओं) की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में शत-प्रतिशत वांछित अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

*पराली एवं कूड़ा न जलाने की किसानों और आमजन से अपील, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग के अंतर्गत वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, बायोरेमेडिएशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन तथा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की गई।
         
जिलाधिकारी महोदय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों में कूड़े के समुचित उठान एवं निस्तारण की व्यवस्था अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा कूड़े के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले सभी अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का नियमित उठान, पृथक्करण, परिवहन एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में कूड़ा उठान एवं निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
         
बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में बायोमेडिकल वेस्ट कहां-कहां जनरेट हो रहा है, उसका कितना उत्पादन हो रहा है तथा उसके संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की क्या व्यवस्था है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी संबंधित इकाइयों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार अपशिष्ट निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के संचालन एवं अपशिष्ट के उपचार की स्थिति पर भी जिलाधिकारी महोदय ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित एसटीपी एवं अन्य अपशिष्ट उपचार इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वास्तविक संचालन स्थिति, उपचार क्षमता तथा बीओडी एवं सीओडी से संबंधित विवरण सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि लापरवाही पाए जाने पर शासन को कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया जा सके। जल निगम ग्रामीण के संबंधित अधिकारी द्वारा बीओडी एवं सीओडी से संबंधित जानकारी प्रस्तुत न कर पाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ समीक्षा में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने पौधरोपण स्थलों के चयन, रोपित पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिला गंगा समिति की समीक्षा में गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
          
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
           
उन्होंने किसानों एवं आमजन से अपील की कि पराली एवं कूड़ा न जलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पराली एवं कूड़ा जलाने पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करें। बैठक में सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता अभियान का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारम्भ
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता जरूरी, युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर दिया बल

एक-एक मत देश और समाज के भविष्य की दिशा निर्धारित करने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका -पवन कुमार गंगवार

मतदाता जागरूकता का उद्देश्य केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों में लोकतांत्रिक चेतना, जिम्मेदारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास को मजबूत भी है करना -जिलाधिकारी



मीरजापुर, 17 नवम्बर 2026- जनपद में मतदाता जागरूकता को व्यापक स्वरूप प्रदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, महुवरिया के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाता और उसकी सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिकाधिक सहभागी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो और निर्धारित समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अपना महत्व है। एक-एक मत देश और समाज के भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा मतदान करने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता का उद्देश्य केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों में लोकतांत्रिक चेतना, जिम्मेदारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी है।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से कहा कि वे विद्यालयों में मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मताधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दें। शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके माध्यम से जागरूकता का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए, जिससे मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक और लोकतंत्र के सजग प्रहरी बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार, अभिभावकों, रिश्तेदारों एवं आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं तथा अन्य पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान के समय किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा भेदभाव से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बी0एल0ओ0 अपने बूथ पर फार्म 6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जुड़ा व्यापक अभियान बनाया जाए। इसके लिए विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक विद्यालय मतदाता जागरूकता का एक प्रभावी केंद्र बने, जहां से निकलने वाला संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय मतदाताओं पर आधारित है। मतदाता जागरूकता अभियान में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाएं तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, प्राचार्य पीएमश्री राजकीय इण्टर कालेज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।