/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz दीपावली और छठ पर्व पर विद्युत उपभोक्ताओं से सतर्कता और सहयोग की विशेष अपील lucknow
दीपावली और छठ पर्व पर विद्युत उपभोक्ताओं से सतर्कता और सहयोग की विशेष अपील
– सर्वेश दुबे, अवर अभियंता

जौनपुर। आगामी पावन प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और लोक आस्था के महापर्व छठ को गरिमापूर्ण, हर्षोल्लास और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ,लेदुका, रामनगर  ने अपनी कमर कस ली है। शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, त्योहारों के दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्र स्तर पर सभी आवश्यक तकनीकी तैयारियां और पेट्रोलिंग  का कार्य पूरा कर लिया गया है। त्योहारों के उल्लास के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, शॉर्ट-सर्किट या जान-माल के नुकसान से बचने के लिए विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ के अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं, सम्मानित ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के लिए एक विस्तृत और महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने प्रेस को जारी अपने आधिकारिक बयान में उपभोक्ताओं से निम्नलिखित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का विशेष अनुरोध किया है:
1. ISI मार्क और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों का प्रयोग: घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सजाते समय केवल प्रमाणित और ISI मार्क वाले बिजली के उपकरणों, तारों और एलईडी झालरों का ही उपयोग करें। घटिया और सस्ते चाइनीज उपकरणों में हीटिंग की समस्या अधिक होती है, जिससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
2. लोहे की रेलिंग और ग्रिल पर सीधे झालर न लपेटें (सबसे महत्वपूर्ण): अधिकांश दुर्घटनाएं इसी लापरवाही के कारण होती हैं। बिजली की झालरों को कभी भी सीधे लोहे की ग्रिल, बालकनी, छज्जों, लोहे के पाइप या गेट पर न लपेटें। झालर का इंसुलेशन जरा सा भी कटे होने पर पूरी रेलिंग में करंट उतर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। सजावट के लिए लकड़ी या प्लास्टिक के सपोर्ट का ही उपयोग करें।
3. कटे-फटे तारों और खुले जोड़ों पर लगाएं टेप: सजावट के लिए पुराने या कटे-फटे तारों का इस्तेमाल कतई न करें। यदि तारों में कोई जोड़ अनिवार्य हो, तो उस पर अच्छी गुणवत्ता का इंसुलेशन टेप मजबूती से लपेटें। खुले जोड़ों पर गीली हवा या ओस पड़ने से भी करंट उतरने का डर रहता है।
4. ओवरलोडिंग से बचें और क्षमता का रखें ध्यान: दीपावली पर अत्यधिक लाइटिंग के कारण अचानक लोड बढ़ जाता है। उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। एक ही सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड पर क्षमता से अधिक लोड न डालें। प्लग पॉइंट ढीला होने पर स्पार्किंग हो सकती है, जिससे आग लग सकती है।
5. विद्युत परिसंपत्तियों के पास आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध: बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर , विद्युत केबिलो, ओवरहेड लाइनों और स्टे-वायर (खंभे को सहारा देने वाला तार) के ठीक नीचे या पास में रॉकेट, अनार, हवाई या अन्य आतिशबाजी न चलाएं। रॉकेट आदि के सीधे तारों या ट्रांसफार्मर पर गिरने से बड़ा ब्लास्ट या लाइन ब्रेकडाउन हो सकता है।
6. गीले हाथों से स्विच न छुएं और बच्चों को रखें दूर: त्योहार की आपाधापी में कभी भी पैर गीले होने पर या गीले हाथों से बिजली के मुख्य स्विच, बोर्ड या झालरों को चालू/बंद न करें। बच्चों को बिजली के कटीले तारों और जमीन पर झूलती हुई झालरों से पूरी तरह दूर रखें।
7. आपातकाल में 'मेन स्विच' करें बंद: यदि घर या दुकान में अचानक स्पार्किंग हो, धुआं निकले या जलने की गंध आए, तो घबराने के बजाय सबसे पहले घर का मुख्य स्विच बंद कर दें। इसके बाद तुरंत उपकेंद्र को इसकी सूचना दें।
8. 24 घंटे मुस्तैद रहेगा विभागीय स्टाफ और लाइनमैन:
जेई सर्वेश दुबे ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पूरे सिंगरामऊ क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभागीय तकनीकी स्टाफ, सब-स्टेशन ऑपरेटर्स और लाइनमैनों की विशेष टीमें गठित कर उन्हें 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात किया गया है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार के लोकल फाल्ट, तार टूटने या बिजली संबंधी समस्या के त्वरित समाधान के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या सीधे स्थानीय उपकेंद्र के कंट्रोल रूम व लाइनमैन से संपर्क कर सकते हैं।
यूपी में त्योहारों की सुरक्षा में तैनात होगी पीएसी की 34 कंपनी
लखनऊ और वाराणसी को दो-दो कंपनी, अयोध्या और चित्रकूट में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीएसी की 34 कंपनी और एक प्लाटून विभिन्न जिलों को आवंटित की गई है। यह बल प्रदेश के 45 कमिश्नरेट, जिलों और जीआरपी थानों में तैनात किया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी अधिकारियों को आवंटित बल का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पीएसी को प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा नियमित पैदल गश्त भी कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों को स्थानीय अभिसूचना तंत्र सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करने को कहा गया है।आवंटन के तहत लखनऊ और वाराणसी को दो-दो कंपनी पीएसी दी गई हैं। कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़ और गोरखपुर को एक-एक कंपनी दी गई है। अलीगढ़ और अयोध्या को दो-दो कंपनी आवंटित की गई हैं।

आगरा, सहारनपुर, मथुरा और मीरजापुर को भी पीएसी बल उपलब्ध कराया गया है। मऊ को एक कंपनी और दो प्लाटून दिए गए हैं। अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 27 निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक और 325 पुरुष व महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमें भी सुरक्षा में लगाई जाएंगी। वहीं, चित्रकूट में दीपावली अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी आवंटित की गई हैं।

इसके साथ दो पुलिस उपाधीक्षक, चार यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात पुलिसकर्मी, एक बम निरोधक दस्ता, दो एंटी सबोटाज जांच टीमें और एसडीआरएफ की एक टीम भी तैनात रहेगी। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त कराई जाए, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
अवैध खनन पर डीएम सख्त, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
सुलतानपुर - जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन का मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम एवं सीओ को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी तहसीलों में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करें। प्रत्येक माह कम से कम दो औचक निरीक्षण कर प्रवर्तन कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। खनन अधिकारी को भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यूनतम दो निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में खनन विभाग की ओर से बताया गया कि खनन संबंधी सभी अनुमतियां यूपी माइन मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही मान्य होंगी। ऑफलाइन अनुमति स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को अनुमति की प्रक्रिया से अवगत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को पिछले एक वर्ष के खनन संबंधी अनुमति एवं एनओसी का डाटा एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। परिवहन विभाग को अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध की गई चालान कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खनन अधिकारी को प्रत्येक माह की पांच तारीख को पिछले माह की प्रगति रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि उनकी परियोजनाओं में उपयोग होने वाले खनिजों की खरीद एवं परिवहन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। खनिजों के स्रोत, वैध परिवहन एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की जाए। किसी भी परियोजना में अवैध स्रोत से खनिज सामग्री का उपयोग नहीं होना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने खनन, पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर खनन क्षेत्रों, परिवहन मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रत्नप्रिया, अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सहित खनन, परिवहन, राजस्व, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं विभिन्न निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
करणी सेना डब्ल्यू.एस. के प्रदेश महासचिव बने रणविजय सिंह
जौनपुर । करणी सेना डब्ल्यू.एस. (एकीकृत राजपूत संगठन) की ओर से संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा 19 जून 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
जौनपुर जनपद के इटौरी सोनिकपुर निवासी रणविजय सिंह का कार्यकाल 19 जून 2026 से 19 जून 2027 तक एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। मनोनयन पत्र में उनसे संगठन की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन की मजबूती में पूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।उनके प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
यूनानी  चिकित्सा सेवा संघ का प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद।
आज शगुन स्टील शॉप पर प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उ० प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर डॉ पुनीत कुमार पांडेय का स्वागत किया । माला पहना कर सम्मान किया । इस मौके पर मिष्ठान भी बाटी गई,
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचएम के जिला अध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री ने की कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमोद दीक्षित जी व डॉ गौरव वर्मा डॉ रजत कटियार डॉ आलोक दुवे डॉ सुधीर सिंह, साबिर अली सुनील शुक्ला विजय संकर तिवारी स्वस्थ विभाग के लोग व अन्य लोग मौजूद रहे ।
दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, छह दिन तक चार शिफ्टों में होगी ड्यूटी
पुलिस महानिदेशक बिनोद कुमार सिंह ने मुख्यालय की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, हर आपातकालीन कॉल पर त्वरित सहायता देने पर जोर

लखनऊ। दीपावली महापर्व के दौरान आमजन को निर्बाध और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए यूपी-112 मुख्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छह से 11 नवंबर तक आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। पुलिस महानिदेशक यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय के राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में त्योहार के दौरान मुख्यालय की कार्यप्रणाली, मानव संसाधन की उपलब्धता और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिए कि मुख्यालय के राजपत्रित अधिकारियों की छह से 11 नवंबर तक शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए, ताकि आपातकालीन सेवाओं की लगातार निगरानी हो सके।

मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में तैनात निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक के पुलिसकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चार शिफ्टों में ड्यूटी लगाने को कहा गया। इससे महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और जरूरतमंदों तक पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के माध्यम से जल्द सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

तकनीकी सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए यूपी-112 के सिस्टम इंटीग्रेटर और सेवा प्रदाता एजेंसियों के प्रतिनिधियों का भी छह से 11 नवंबर तक शिफ्टवार ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। सभी शिफ्टों में तकनीकी विशेषज्ञों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की कार्यशीलता का पहले ही परीक्षण कराने और पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रत्येक आपातकालीन कॉल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण पुलिस सहायता मिल सके। जनसुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की निरंतरता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
स्काउट गाइड रैली के समापन पर मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
फर्रुखाबाद।
जिला स्तरीय स्काउट-गाइड रैली के फाइनल एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक कपिल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए टेंटों का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, कौशल और रचनात्मकता की सराहना की।

रैली के दौरान प्रभात फेरी, व्यायाम, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, बिना बर्तन भोजन, गेट एवं टावर निर्माण, प्रदर्शनी, हस्तनिर्मित क्राफ्ट तथा बीएसजी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नीता लीडर ट्रेनर, प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश दक्ष उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्र, रामदास, रामलखन पाल और राजेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जिला कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम संयोजक दीपिका राजपूत, जिला मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव महेश चंद्र वर्मा, सह-संयोजक एवं प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा तथा विनीत चौहान ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन एवं निरीक्षण किया।

निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने विभिन्न टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें निर्धारित मानकों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को ग्रेड ए, सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को ग्रेड बी तथा अन्य विद्यालयों को ग्रेड सी प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की। स्काउट विंग में ग्रेड ए प्राप्त करने वाले विद्यालयों में बाबा रामदीन चोखे लाल क्रिश्चियन कॉलेज सी पी विद्या निकेतन भारतीय पाठशाला विद्यालय,महाराणा प्रताप स्वतंत्र दल सहित कुल पाँच विद्यालय शामिल रहे। ग्रेड बी में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के आर रस्तोगी इण्टर स्वामी रामानन्द बालक इंटर कॉलेज सहित तीन विद्यालय तथा ग्रेड  सी में महावीर इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय रा ई कॉलेज रोशनाबाद,मोहन लाल शुक्ला विद्यालय शामिल रहे।

गाइड विंग में ग्रेड ए में एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज मदन मोहन कनौडिया पी एम श्री जीजीआई सी सहित तीन विद्यालय, ग्रेड बी में सिटी गर्ल्स स्वामी रामानन्द महावीर इण्टर कॉलेज तीन विद्यालय तथा ग्रेड सी में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय रा ई कालेज रोशनाबाद सहित विद्यालयों को स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में नीता लीडर ट्रेनर, प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त  जय प्रकाश दक्ष तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्र, रामदास, रामलखन पाल, राजेंद्र सिंह कुशवाहा एवं जिला कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।सभी विजताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का कार्यक्रम संपन्न
 गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार था जबकि उप विषय के रूप में R5, E4,वर्षा जल संरक्षण, खाद्य कृषि और स्वास्थ्य के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग कार्यक्रम की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रेखा शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अमिता पांडे  ने सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम जिला शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर दिलीप शुक्ला के द्वारा प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण की भूमिका व प्रस्तुतीकरण के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया जनपद गोंडा के विभिन्न विद्यालय से निर्णायक मंडल बिंदेश्वरी सरोज,विपिन कांत माथुर,प्रदीप सिंह, अंकित मिश्रा, सुनीता गौतम, नीतू सिंह, भारती भौमिक डीएन पांडे ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,दिलीप शुक्ला अभय सिंह विनीता कुशवाहा विवेक पांडे द्वारा सर्वश्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों का प्रस्तुतीकरण के आधार पर चयन किया गया माही कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर बिसेन,मॉडर्न कंपोजिट स्कूल रेरुवा की साक्षी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चरेरा के सुमित,पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीप पुरवा के तन्वी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पथवलिया की अंशु, सुवंश मेलेनियम पब्लिक स्कूल की ऋचा शुक्ला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिनव मिश्रा तथा फातिमा स्कूल गोंडा की तानिया मिश्रा का चयन किया गया सभी विजेता प्रतिभागियों व प्रतिभा करने वाले को जिला विद्यालय निरीक्षक रामचंद्र जी द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
सुल्तानपुर : 10 साल का हिसाब दे अनुप संडा, मैंने साढ़े चार साल में किए काम का हिसाब बता दिया- विनोद सिंह*

*सुल्तानपुर।* धनपतगंज क्षेत्र में आयोजित राजनैतिक/सामाजिक समागम में पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह ने मंच से विपक्ष पर निशाना साधा।

विनोद सिंह ने कहा कि आज इस मंच पर अनुप चंदा जी बैठे हैं। वो बैठे हैं और मैं भी बैठा हूँ। वो 10 साल का हिसाब बता दें कि उन्होंने इस क्षेत्रवासियों के लिए क्या किया है? मैंने आपके सामने पढ़कर बता दिया कि साढ़े चार वर्षों में कितना काम हुआ है। अभी समय 4 महीने का बाकी है और कार्य होगा। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा बयान यह था कि जो बाबा के जमाने में अपराध करेगा उसकी जगह जेल है। मैंने कभी भी गुरुओं के चरणों में हस्तक्षेप नहीं किया। मैंने यही सलाह दी कि दोनों पक्ष बैठ जाएं, बातचीत करें, संवाद से समाधान हो जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि आज वक्त आ गया है, जिसने उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाया है, महाराज योगी बाबा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है।

मंच पर पीछे भाजपा के बैनर लगे थे जिस पर पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ राजनैतिक मंच लिखा - हार्दिक स्वागत।

*मंच से बोले -विनोद सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक, सुल्तानपुर*
> आज इस मंच पे अनुप चंदा जी बैठे हैं, मैं बैठा हूँ। वो दस साल बता दें कि उन्होंने इस क्षेत्रवासियों के लिए क्या किया है। मैंने आपके सामने पढ़ के बता दिया कि साढ़े चार वर्षों में काम हुआ है। समय है चार महीने का और कार्य होगा।

> हालांकि मेरा बयान ये था कि जो बाबा के जमाने में अपराध करेगा उसकी जगह जेल है। मैंने कभी भी गुरुओं के चरणों में हस्तक्षेप नहीं किया। मैंने यही सलाह दी दोनों पक्ष बैठ जाएँ, बातचीत कीजिए, संवाद से समाधान हो जाएगा।

> आज वक्त आ गया है, जिसने उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाया है, महाराज योगी बाबा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है।
चंपारण मीट हाउस में लगी भीषण आग, करीब 2 लाख का सामान राख

अंबेडकर चौराहे के पास भट्ठी में तेल ज्यादा पड़ने से भड़कीं लपटें, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा



गोंडा। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहे के पास आज सुबह चंपारण मीट हाउस में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 9 बजे कारीगर के भट्ठी सुलगाते समय तेल ज्यादा पड़ जाने से लपटें अचानक भड़क उठीं और दुकान को चपेट में ले लिया।आग में रेस्टोरेंट का फर्नीचर, मीट पकाने के उपकरण और भारी मात्रा में रखा राशन जल गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के अनुसार, सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।