भाकियू ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चलाया जन जागरण अभियान
![]()
संभल ,भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा गुरुवार को ग्राम - बहाउद्दीनपुर में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन चौ. ऋषिपाल सिंह ने किया !
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान कराना है। संगठन केवल किसान हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है। गांवों में बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आवास योजना में किसी भी पात्र व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। आवास योजना की पात्रता सूची निष्पक्ष तरीके से तैयार की जाए तथा किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई न हो। जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें योजना से जोड़ा जाए। साथ ही पात्रता एवं अपात्रता की जांच पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को उनका अधिकार मिल सके। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और खेती लाभकारी बन सके! बैठक में संगठन को गांव स्तर पर मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक किसानों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। संगठन विस्तार करते वीरेन्द्र सिंह प्रधान को जिला सचिव, आनन्दपाल सिंह को तहसील महामंत्री, राजकिरन सिंह को ब्लॉक सचिव, गजेन्द्र सिंह को ग्राम महासचिव, मुकेश कुमार को ग्राम प्रभारी, अनुज कुमार को ग्राम सचिव, रेखा रानी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया!
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, सतीश कुमार तहसील उपाध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता रिंकू सिंह, अरुण कुमार, राजकिरन, मुकेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, लटूर सिंह एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, जिला प्रभारी मुनेश देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, ममता देवी, सुमन देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !![]()




40 मंडल अध्यक्षों को मिष्ठान्न, खादी के वस्त्र और निर्मित उत्पादों का दिया उपहार
40 सालों की अटूट निष्ठा और संघर्ष का पूरा ब्योरा
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक नगर पंचायत तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर इस दीपावली पर आस्था, संस्कृति और प्रकाश के महापर्व का एक बार फिर भव्य साक्षी बनने जा रहा है। स्वदेशी परंपरा और सनातन संस्कृति के इस अनूठे केंद्र पर इस बार का दीपोत्सव बेहद खास और दिव्य होने वाला है।
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव निवासी सनातन धर्म रक्षक पंडित उमेश दुबे के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कल शाम उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के वाराणसी ले जाया गया था। अत्यंत विनम्र, शालीन और धार्मिक स्वभाव के पंडित उमेश दुबे का पूरे क्षेत्र में बहुत ही सम्मान था। वे अपने पीछे एक लड़का,दो लड़की,दो भाई से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर एनसीपी नेता पारसनाथ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, विजय शंकर पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, सरपंच कैलाशनाथ पांडे, शिवपूजन पांडे, प्रधान नरेंद्र यादव, समाजसेवी अरुण तिवारी, चंद्रकांत दुबे, गुड्डू दुबे, गगन दुबे, सुरेश तिवारी, प्रमोद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, दयाराम उपाध्याय, संजय पांडे, दयाशंकर पांडे, राजन पांडे, जगदीश पांडे, जगदंबा पांडे, दिनेश गुप्ता, नन्हे मिश्रा, मुकेश पांडे, राहुल सिंह, डीएम दुबे, गुरु प्रसाद दुबे समेत अनेक लोगों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
Nov 05 2026, 16:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k