/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कलेक्ट्रेट में प्रतिमा का अनावरण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ* lucknow
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कलेक्ट्रेट में प्रतिमा का अनावरण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ*

*जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा—राष्ट्र की एकता और अखंडता ही देश की सबसे बड़ी ताकत, सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और निःस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने भारत को एक मजबूत एवं संगठित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी असाधारण योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के बाद के समय में थे। उनका संदेश था कि एकता ही शक्ति है और जब राष्ट्र एकजुट होता है, तभी वह महान बनता है। किसी भी देश की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों में निहित होती है। विविधताओं से परिपूर्ण भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और अखंडता है। इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करें। सरकारी सेवाओं में निष्पक्षता, पारदर्शिता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।

इसी क्रम में विभूति नारायण इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी भाईचारा, सहयोग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, लिया गया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

बहसूमा।श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी और शिक्षकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति देश के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली (राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ)। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

**डी मोनफोर अकादमी में लौह पुरुष को किया नमन, शिक्षकों ने बताए उनके जीवन के आदर्श**

**रामराज (मेरठ)।** सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को डी मोनफोर अकादमी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण की मिसाल है। निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। निदेशक डॉ. केके शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्तिक का महीना पावन पर्व का, साधु संतों ने प्रशासन से की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग

फर्रुखाबाद। गंगा के तट पर लगने वाले रामनगरिया मेला और ढाई घाट शमशाबाद में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संत समाज ने बैठक कर जिला प्रशासन से घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि
गंगा स्नान का समय चल रहा है । इस दौरान दो विशेष पर्व पड़ेंगे इस वर्ष कार्तिक में सोमवती अमावस 9 नवंबर को पढ़ रही है जिसमें विशाल भीड होती है दूसरा पर्व कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को पड़ेगी उसमें भी विशाल भीड़ होगी, शासन प्रशासन से  सुरक्षा घाटों की साफ सफाई करवाने की बात कही और पीने के लिए जल के टैंकर शौचालय लाइट की व्यवस्था करवाई जाए जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके का कष्ट ना उठाना पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
फर्रुखाबाद। लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा सभी को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलायी गयी। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया नमन

*अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ*

फर्रुखाबाद । शासन के निर्देशों के क्रम में आज स्वतंत्र भारत के वास्तुकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के कारण भारत की एकता और अखंडता को नई मजबूती मिली। देश के प्रति उनका समर्पण एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उनका आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध करना है। सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हमें आपसी सद्भाव, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने, देशवासियों के बीच आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुश्री पारुल तरार सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह*

*मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का लिया संकल्प*

गोण्डा। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज आयुक्त कार्यालय महाराजा सुहेलदेव सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने, देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी अद्वितीय राजनीतिक दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प से देश की रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विविधताओं से भरे हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति आपसी एकजुटता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन एवं कार्य व्यवहार में इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करें तथा आमजन के बीच विश्वास, सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश  कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय आयुक्त कार्यालय के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दूसरों का विवाद सुलझाने गए युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में चिकन की दुकान पर हो रहे विवाद में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद शांत कराने पहुंचे व्यक्ति के सिर पर सेंटरिंग के पटरे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर को टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर ग्राम हमीदपुर स्थित एक चिकन की दुकान पर हुई थी। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सत्यम उर्फ लम्बू से गांव निवासी दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह का विवाद हो रहा था। इस दौरान गाली-गलौज भी की जा रही थी। मौके पर मौजूद गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने पास में रखा सेंटरिंग का पटरा उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में गालिब के सिर में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय थाने में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पटनवां तिराहे के पास से करीब 20 वर्षीय आरोपी दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हमले में प्रयुक्त पटरा भी बरामद किया है।
हस्तिनापुर से योगेश वर्मा की उम्मीदवारी से मेरठ की सियासत में हलचल
हस्तिनापुर से योगेश वर्मा की उम्मीदवारी तय हुई तो सपा को मेरठ की सभी सीटों पर होगा फायदा?

भीतरघात के बावजूद पांच हजार वोटों से हारे थे योगेश, समर्थकों को उम्मीद—2027 में मजबूत होगा सपा का जनाधार
मेरठ/हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नेता योगेश वर्मा की संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों और उनके समर्थकों का मानना है कि यदि पार्टी उन्हें हस्तिनापुर से प्रत्याशी बनाती है तो इसका असर जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर भी देखने को मिल सकता है।
योगेश वर्मा वर्ष 2007 में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उस समय उन्हें करीब 34 हजार वोट मिले थे। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने चुनाव लड़ा और लगभग 40 हजार वोट हासिल किए, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 में उन्हें करीब 65 हजार वोट मिले, फिर भी जीत नहीं मिली। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके मतों का आंकड़ा एक लाख के आसपास पहुंच गया, लेकिन वह करीब पांच हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए।
दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़
योगेश वर्मा की राजनीति में दलित मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। समर्थकों का दावा है कि हस्तिनापुर के अलावा मेरठ की किठौर और सरधना जैसी सीटों पर भी उनके राजनीतिक प्रभाव का लाभ समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। उनका मानना है कि बसपा से अलग हुए मतदाताओं को सपा के पक्ष में लामबंद करने में योगेश वर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भीतरघात से हार की चर्चा
पिछले विधानसभा चुनाव में भीतरघात और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भी हार की वजह बताया जाता रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद सपा समर्थकों का मानना है कि योगेश वर्मा को आगे करने से पार्टी का जनाधार मजबूत हो सकता है।
फिलहाल वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। ऐसे में हस्तिनापुर से योगेश वर्मा की उम्मीदवारी तय होती है या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा।
यूपी : बुजुर्ग महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
प्रयागराज /कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुजुर्ग महिलाओं से लूट के आरोप में दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कौशांबी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार घायल आरोपितों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नोज पिन और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद की है।

डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर के रूप में हुई है। दोनों आरोपित कौशांबी क्षेत्र के मेडरहा और भैरवां गांव में बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। आरोपित महिलाओं के पास पहुंचकर उनकी नाक से सोने की नोज पिन लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे। इन घटनाओं के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

शनिवार भोर में कौशांबी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को आरोपितों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपितों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपितों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायल आरोपितों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नोज पिन और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद हुई। पुलिस बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने कौशांबी और आसपास के जिलों में इस तरह की अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और लूट की अन्य घटनाओं में संलिप्तता का पता लगा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।