/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी सम्पन्न, सभी पार्टियां अपने गंतव्य स्थलों पर सकुशल पहुंच lucknow
विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी सम्पन्न, सभी पार्टियां अपने गंतव्य स्थलों पर सकुशल पहुंच
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त निगरानी में राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां*


फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से मतदान प्रक्रिया में लगे पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। इस दौरान निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदान कार्मिकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में कुल 11 मतदान केंद्रों पर 30 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए 30 पोलिंग पार्टियों को 09 वाहनों के माध्यम से निर्धारित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के उपरांत संबंधित मतदान केंद्रों पर उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से लगातार समन्वय एवं निगरानी की गई। सभी बूथों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा अवगत कराया गया कि रवाना की गई सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल अपने-अपने निर्धारित गंतव्य स्थलों पर पहुंच गई हैं। इससे निर्वाचन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति अथवा आवश्यकता से निपटने के लिए 25 रिजर्व मतदान कार्मिकों की भी तैनाती की गई है। ये रिजर्व कार्मिक मतदान दिवस पर ऑफिसर क्लब में प्रतीक्षारत रहेंगे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल संबंधित दायित्वों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त रिजर्व कार्मिकों को आवश्यकता के अनुसार निर्धारित मतदान स्थलों तक पहुंचाने के लिए 03 वाहन भी रिजर्व रखे गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की सकुशल रवानगी एवं सभी पार्टियों के अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचने के साथ ही मतदान संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।
ई-रिक्शा से जा रहे चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी 50 वर्षीय सोबरन अपने भतीजे सत्यम को ई-रिक्शा पर बैठाकर शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर मीरपुर गांव के सामने ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में सोबरन और सत्यम दोनों गंभीर घायल हो गए हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को पुलिस की सहायता से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन कुमार ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते अस्पताल पहुंची सोबरन की पत्नी पिंकी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सोबरन रिक्शा चलाता था और उसकी  सात वर्षीय बेटी आशिकी, पांच वर्षीय बेटा हर्षित और तीन वर्षीय बेटी वर्षा हैं। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उप्र विधान परिषद की 11 सीटाें के लिये मतदान 23 अक्टूबर को, मतदान केंद्र के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना
-उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये सुरक्षा व्यवस्था सख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटाें के द्विवार्षिक चुनाव के लिये शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान केंद्रों के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इस द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रत्याशी दिन- रात किये हैं। भाजपा और सपा ने एक दूसरे पर मतदाता सूची को लेकर आरोप भी लगाए हैं। भाजपा की कोशिश जहां पिछली सीटें बरकरार रखते हुए अन्य सीटें जीतने की है, वहीं सपा भी इसी फार्मूले पर बेहतर प्रदर्शन करने में जुटी हुई है। वहीं 23 अक्टूबर को हाेने वाले मतदान वाले जिलों में मतदान से जुड़ी सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होने लगी हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हाे रहे चुनाव के मद्देनजर सरगर्मी तेज है। इन सीटाें में आगरा क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, मेरठ क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र शिक्षक , लखनऊ क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक , इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र स्नातक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हाेने पाये। 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा ।

उम्मीदवारों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर

23 अक्टूबर होने वाले मतदान के मद्देनजर राजनीतिक दल और उम्मीदवार अब अपने-अपने बूथ मैनेजमेंट में लगे हुए हैं ताकि किसी भी समर्थक मतदाता मतदान से वंचित न होने पाए और अधिक से अधिक मतदान अपने पक्ष में करा सकें। बूथाें पर इन दलाें व उम्मीदवाराें के अपने अपने प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मतदान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है ताकि मतदान में अधिक से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदाताओं काे यह अवकाश मिलने से अब वे सुविधानुसार मतदान कर सकेंगे। इस संबंध में संबंधित जिलाें से भी निर्देश जारी किये गये हैं।

मतदान से नहीं होगा कोई वंचित

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में समस्त संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद मऊ ग्राम सभा अमारी में मेले का आयोजन, उमड़ी लोगों की भारी भीड़

रामलीला कमेटी और सहयोगियों ने मेले के सफल आयोजन में निभाई अहम भूमिका

अमारी, मऊ। जनपद मऊ के ग्राम सभा अमारी में आज मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

मेले के सफल आयोजन में रामलीला कमेटी एवं रामलीला से जुड़े सहयोगियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। कमेटी के सदस्यों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से मेले का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

ग्राम सभा अमारी में आयोजित यह मेला ग्रामीण संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। मेले में लोगों की भागीदारी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी।

इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को आपस में जुड़ने और मेल-मिलाप का अवसर भी प्रदान करते हैं।
13 केंद्रों पर होगी पीईटी, प्रत्येक पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

*25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगी परीक्षा*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 25 व, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा जिले में निर्धारित 13 केंद्रों पर होगी। दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा होगी। हर पाली में 5664 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह से कुल 33 हजार 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक और एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।


उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा में अब सप्ताह भर से भी कम समय बचा है। केंद्र निर्धारण के बाद डीएम शैलेष कुमार की संस्तुति पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी के साथ तहसीलदार, एसडीएम और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार भी पीईटी के लिए राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि एक पाली में 5664 अभ्यर्थियों समेत कुल छह पालियों में 33 हजार 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 13 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।




पीईटी के लिए विद्यालय बनाए गए हैं केंद्र


जिले में पीईटी के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो केंद्र, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गोपीगंंज, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, बुनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और गोपीगंज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, टेंडर हर्ट्स स्कूल घोसिया शामिल हैं।
अंकुश चौधरी को गांव जौली का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया
अंकित जावला ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का किया आह्वान

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ- मुजफ्फरपुर । मोरना ब्लॉक के गांव जौली में संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से अंकुश चौधरी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अंकुश चौधरी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान अंकित जावला ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। गांव स्तर पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों को गति मिलती है और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अंकुश चौधरी को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अंकित जावला ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि वह सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनकी आवाज बनना है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जनहित के कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

अंकुश चौधरी की ग्राम अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद उनसे संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीणों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।
अंकुश चौधरी को गांव जौली का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया
अंकित जावला ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का किया आह्वान

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ- मुजफ्फरपुर । मोरना ब्लॉक के गांव जौली में संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से अंकुश चौधरी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अंकुश चौधरी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान अंकित जावला ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। गांव स्तर पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों को गति मिलती है और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अंकुश चौधरी को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अंकित जावला ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि वह सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनकी आवाज बनना है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जनहित के कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

अंकुश चौधरी की ग्राम अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद उनसे संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीणों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।
किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित
संभल, भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा बृहस्पतिवार को जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में तहसील सभागार संभल में बैठक का आयोजन किया गया !
जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों एवं ग्रामीणों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और जनहित के मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन द्वारा बैठक में किसानों की भूमि का अंश निर्धारण, विरासत दर्ज कराने, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में देरी तथा  ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होना, गलत एवं बढ़े हुए बिजली बिल, मीटर रीडिंग में अनियमितता और समय पर बिल उपलब्ध न होने जैसी समस्याओं को रखा गया ! गांवों में खराब रास्तों, नालियों, जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पंचायत घरों की स्थिति तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने मनरेगा एवं आवास योजना के कार्यों में पारदर्शिता, पात्र लाभार्थियों का चयन और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के बढ़ते मामलों की रोकथाम, स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को समय पर उपचार तथा गांव-गांव में कीटनाशक छिड़काव एवं मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का मुद्दा उठाया गया। पात्र राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन उपलब्ध कराने, राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, पात्र व्यक्तियों की शिकायतों का निस्तारण करने तथा राशन संबंधी अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई। किसानों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने, कृषि ऋण से संबंधित समस्याओं, पात्र लाभार्थियों के लंबित कार्यों तथा बैंक में आने वाली परेशानियों का नियमानुसार समाधान करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रामीण संपर्क मार्गों, सर्विस रोड, गांवों तक आवागमन की सुविधा तथा सर्विस रोड पर गांवों के नाम दर्शाने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाने जैसे जनहित के मुद्दों को उठाया गया। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान समय पर नहीं होता है, तो संगठन आंदोलन, धरना - प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु बैठक में उपजिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह, आपूर्ति निरीक्षक, चिकित्सा विभाग से नीरज कुमार , एसडीओ विद्युत राहुल सिंह एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे !
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला प्रभारी सुभाष चाहल, जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री (अ. मो.) इस्माइल खां, जिला महासचिव अनमोल कुमार, जिला मंत्री सुफियान पाशा, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील संगठन मंत्री श्रीपाल यादव, तहसील महासचिव राजीव कुमार, तहसील प्रभारी मो. अमान, तहसील सचिव मो. हसन, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र त्यागी, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम सिंह, नरेन्द्र चौधरी, महबूब अली, धर्म सिंह, रवि भाटी, अनवार अली, सोनू कुमार, दानी सिंह, नेत्रपाल सिंह, मेवाराम सैनी, विजयपाल सिंह एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, जिला प्रभारी मुनेश देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, ब्लॉक प्रभारी दिलवरी बेगम, भूरी देवी, कश्मीरी देवी, सोनावती, बबली देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रामपुर में राम राज की भावना को कुचला गया : अखिलेश यादव

-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान से की मुलाकात, सियासी चर्चा हुई तेज

रामपुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने पहुंचे। उन्होंने जेल में मुलाकात के बाद यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम खां और उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर में रामराज की भावना को कुचला गया। रामराज की भावना को मार दिया। जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाएगी।

अखिलेश ने कहा कि आजम खां पूरी तरह स्वस्थ हैं, उनको जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां हमारे साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल में मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर काफी गहन रणनीतिक चर्चा की गई है।

उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर धांधली हो रही थी, उनकी पोल खुल चुकी है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट ठीक करेगा।

जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव उनके आवास पर आज़म खां की पत्नी और परिवार से मुलाकात की और हर परेशानी में साथ दिए जाने का आश्ववासन दिया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ आजम खां के बेटे अदीब समेत पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

सियासी गलियारों में अखिलेश यादव के रामपुर दौरे और आजम खां से इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को एकजुट करने सपा के पक्ष में वोट करने वाला माना जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव आठ अक्टूबर 2025 को आजम खां से रामपुर स्थित उनके आवास पर मिले थे।
मां दुर्गा को नम आंखों से कोरांव में शुरू हुआ मूर्ति विसर्जन, थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस डीसीपीसीचप्पे-चप्पे पर मौजूद

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

नौ दिनों तक भक्तों के घर-आंगन और पंडालों में विराजीं मां दुर्गा को आज नम आंखों से विदाई दी जा रही है।

थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम विधिवत शुरू हो गया है।
भक्तों ने गुलाल-अबीर खेलते हुए, ढोल-नगाड़ों के साथ मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ जोड़कर मां से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।
शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। सभी विसर्जन स्थलों बडोखरा नहर पर पुलिस बल, जयदीप पराशर,डीसीपीसी अंकित कुशवाहा तेजनारायण कुशवाहा
घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार भ्रमणशील है।