/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz माइनर में बोरे में बंद मिले दो अज्ञात युवकों के शव डेढ़गांवा के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका lucknow
माइनर में बोरे में बंद मिले दो अज्ञात युवकों के शव डेढ़गांवा के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका


चंदौली lधीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा के पास गुरुवार सुबह माइनर में बोरे में बंद दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शवों को रात में कहीं दूसरी जगह से लाकर माइनर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण गांव के बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर माइनर में पड़े बोरों पर पड़ी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों के सामने बोरों को खुलवाया, जिसमें दो युवकों के शव मिले। इस संबंध में धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोनों शवों को कहीं अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपीसी के स्वयं सेवकों ने निभाई अहम भूमिका, एसडीएम कोरांव,व, एसीपी मेजा, थाना, प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, ने बढ़ाया हौसला, निकाली गई झांकियां लग

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरांव तहसील अंतर्गत थाना व खीरा थाना क्षेत्र के तमाम जगहों पर दुर्गा पूजा एवं रामलीला का प्रदर्शन किया गया और दशहरा के दिन कई जगहों पर झांकियां भी निकाली गई। मुख्य रूप से कोरांव देवघाट मुहली, बड़ोखर, रत्यौरा मोड़,बडोखरा, भगेसर, खीरी,लेडियारी, इत्यादि स्थानों पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजे और पूजा अर्चना हुई।सोर संसाधन को जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष। राष्ट्रीय उद्योग व व्यापार संगठन। चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी पूर्व चेयरमैन गोपाल केसरी गणेश तिवारी शशी द्रिवेदी ने मुहैया करायाये और अत्यधिक सहयोग भी किया। दशहरा के अवसर पर क्षेत्रीय थानों की पुलिस के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के कार्यकर्ता भी मुस्तैद रहे।इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर रेट प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक यातायात, एसीपी मेजा, एवं प्रदेश/जिला सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में तथा  के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष कोरांव शैलेन्द्र कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में नवमी व दशहरा के उपलक्ष्य में कोरांव बाजार में झांकी निकाली गई जिसमें इलाके से भारी भीड़ इकट्ठा हुई। जिला अपराध निरोधक समिति थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्र देव मिश्रा के नेतृत्व में शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए भारी भीड़ को नियंत्रित करते हुए चारों रोड़ पर बेरियल लगाकर पुलिस बल के साथ सहयोग
थाना प्रभारी नरेंद्र देव मिश्रा   मोहम्मद असलम अंकित कुमार राजेश कुमार कुशवाहा तेजनारायण कुशवाहा, राकेश केशरी संतोष जायसवाल
धीरज कुमार फायर ब्रिगेड प्रभारी निरीक्षक राज कुमार यादव चौकी प्रभारी दीपक राजपूत एस आई रमेश मिश्रा एस आई निहाल एस आई कृष्ण कुमार एस आई अंकुश महिला एस आई शिवानी पेटल किरण, सीमा, प्रेमलता मौर्य
मुस्तैद रहे।
मिशन शाक्ति के तहत बालिका ओं को किया गया जागरूक बड़ोखर विद्यालय चौकी बड़ोखर

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर में अभियान *“मिशन शक्ति-6.0 के क्रम में आज को  पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त जोन यमुनानगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 6.0” के तहत यमुनानगर जोन के थाना कोरांव क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर में  मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत साईबर जागरुक किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस का झिझक व भय दूर करना, उनमें  आत्मविश्वास का संचार करना तथा कानून व सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं से सीधे परिचित कराना रहा।
छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और संचालन के बारे में विस्तार से बताया गया:
1090 (महिला पावर लाइन) छेड़खानी या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर गोपनीय शिकायत दर्ज कराने हेतु।
112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) – 24 घंटे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु।
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण हेतु।
1930 (साइबर हेल्पलाइन) ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से बचाव व शिकायत हेतु।
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)।
साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता:
इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजानी कॉल्स/मैसेज से सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों व पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम -
1. SHO शैलेन्द्र सिंह प्र0नि0 कोरांव
2. उ0नि0 दीपक राजपूत प्र0चौ0 बड़ोखर
3. रि0का0 सुशील
4. रि0म0का0 प्रेमलता मौर्या
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मऊ में 30 अक्टूबर को Haier का कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को ₹25,000 प्रतिमाह तक वेतन पाने का अवसर

मऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहादतपुरा, मऊ में दिनांक 30 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को Haier कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आईटीआई, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ कैंपस प्लेसमेंट में प्रतिभाग कर सकते हैं।कैंपस प्लेसमेंट में अप्रेंटिस (Apprentice) पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए हाईस्कूल/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा सभी ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा निर्धारित कार्य अवधि के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

12 घंटे की ड्यूटी एवं 26 दिन कार्य करने पर ₹25,000 प्रतिमाह तथा 8 घंटे की ड्यूटी एवं 26 दिन कार्य करने पर ₹15,100 प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम करने पर ₹130 प्रति घंटा भुगतान किया जाएगा। 26 दिन ड्यूटी करने पर ₹15,100 इन-हैंड स्टाइपेंड का भी उल्लेख किया गया है।

रात्रि पाली में कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को शिफ्ट के अनुसार अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। रात्रि बी शिफ्ट के लिए ₹50 प्रतिदिन तथा रात्रि सी शिफ्ट के लिए ₹75 प्रतिदिन शिफ्ट अलाउंस निर्धारित है।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से निःशुल्क बस सुविधा, निःशुल्क ड्रेस तथा कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कैंटीन में एक समय का भोजन तथा दो समय की चाय एवं नाश्ता की सुविधा ₹24 के निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध होगी।

नौकरी का स्थान अजयबपुर रेलवे स्टेशन के निकट, ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) है। इच्छुक अभ्यर्थी कैंपस प्लेसमेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580219403 एवं 9415830682 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त Haier HR के सन्दीप सर से मोबाइल नंबर 7303051671 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहादतपुरा, मऊ में उपस्थित होकर इस रोजगारपरक अवसर का लाभ उठाएं।
जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली लुब्रिकेंट बेचने के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। परिक्षेत्रीय DIG जौनपुर श्री वैभव कृष्ण के निर्देश पर जांच एजेंसी EIPR (India) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली और शाहगंज थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर तीन दुकानों से भारी मात्रा में नकली HPCL लुब्रिकेंट बरामद किया है। इस मामले में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार HPCL कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि जनपद में कुछ दुकानदार HPCL ब्रांड के नाम से मिलता-जुलता नकली लुब्रिकेंट बेचकर कंपनी और ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए DIG जौनपुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में EIPR और पुलिस की टीम ने शहर कोतवाली व शाहगंज थाना क्षेत्र में स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकानों और गोदामों से HPCL के नाम पर तैयार किया गया नकली लुब्रिकेंट, खाली डिब्बे, नकली स्टीकर और पैकिंग मशीनें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल यादव प्रो. आर. के. लुब्रिकेंट्स, विमल कुमार सिंह प्रो. श्याम ऑटोमोबाइल्स और सुभाष चंद्र सोनी प्रो. भारत बियरिंग स्टोर्स के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर आरोपियों के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली और शाहगंज पर FIR No. 0256/2026 व 0362/2026 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नकली मोबिल ऑयल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को गंभीर नुकसान होता है। आम जनता के साथ हो रही इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
भरत मिलाप देखने जा रहे राज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर अरुआवा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (लाजीपार निवासी) की मौत हो गई। हादसे में उनके चचेरे भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। धरम सरोज अपने चचेरे भाई सूरज सरोज के साथ भरत मिलाप देखने मछलीशहर जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे अरुआवा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौत हो गई, जबकि सूरज समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धरम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता सूरत की एक कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उनकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार के इकलौते बेटे और होनहार खिलाड़ी की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी बाइक पर सवार घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइकों की टक्कर कैसे हुई और हादसे में किसकी गलती थी, इसकी जांच की जा रही है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ कस्बे की पुरानी रामलीला का हुआ समापन
बाराबंकी।“रामराज बैठे त्रिलोका, हर्षित भये गए सब शोका” की चौपाइयों के बीच रामनगर में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इससे पहले रामनगर थाने के नीचे भगवान श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का कलाकारों ने निर्वहन किया। देर रात तक चले राज्याभिषेक के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।

रामनगर स्टेट की राजमाता मृणालिनी सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, विश्वनाथ शुक्ला, सुभाष अवस्थी, अनूप पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, रामनगर स्टेट के राजपुरोहित महेश पांडेय, मुंशी प्रमोद मिश्रा कल्लू तिवारी, मनीष तिवारी, रविकांत मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा राकेश तिवारी साकेत तिवारी अच्युतम तिवारी सत्यम तिवारी, और सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर तेतरिया गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामनगर थाना क्षेत्र के रस्तापुर निवासी सूरज कुमार सोनकर बाइक से जमालपुर ग्राम पंचायत के पांडेयचक स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। तेतरिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां चिंता देवी और पत्नी सरोजा सोनकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
देर रात सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त, सड़क मरम्मत, रैन बसेरे और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर रात शहर में सड़क मरम्मत, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने जोन-4 के वार्ड-42 परमट में चल रहे सड़क पैच मरम्मत कार्य का जायजा लिया। यहां काम में देरी मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटर मशीन के प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य अभियंता को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा।

इसके बाद आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां ठहरे लोगों के पंजीकरण की जांच की और उनसे किसी तरह का शुल्क लिए जाने के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने कपड़ों और बिस्तरों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत की। इस पर तत्काल धुलाई कराने और गंदे बिस्तरों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और पार्किंग स्थल पर खराब लाइटों की शिकायत पर मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी अभियंता को मरम्मत कराने के लिए कहा।

जोन-1 के एक्सप्रेस रोड और घसियारी मंडी स्थित कूड़ा संवेदनशील स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। दुकानदारों के दस्तावेजों और उनका पक्ष देखने के बाद मामले पर चर्चा के लिए 22 अक्टूबर को बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमें संबंधित जोनल अधिकारी, अभियंता, संपत्ति, स्ट्रीट वेंडिंग और विधि विभाग के अधिकारी तथा दुकानदारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के समन्वय की जिम्मेदारी जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित कुमार को दी गई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, रैन बसेरों में साफ-सफाई और जनसुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी कलीम खां (42) पुत्र सलीम खा दिल्ली में रहकर अपना कारोबार करते हैं। मंगलवार की सुबह वह बाइक से कायमगंज आ रहे थे जब वह एटा कायमगंज मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमढेरा के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। परिजनों को मिली सूचना के बाद वह सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।