/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz पूरी दिल्ली से हटाए जाएंगे बैरिकेड्स, इंटरनेट भी होगा बहाल, सीजेपी प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश Jharkhand
पूरी दिल्ली से हटाए जाएंगे बैरिकेड्स, इंटरनेट भी होगा बहाल, सीजेपी प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

#supremecourtordersremovalofbarricadesinternet_restoration

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रोटेस्ट को लेकर लगाई गई पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक में मेट्रो, इंटरनेट से लेकर आम जनता की स्वतंत्र आवाजाही पर जवाब दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने और भी कई सारे निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध से जुड़े मामलों की सुनवाई जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान मेट्रो सेवाओं की स्थिति, नागरिकों की आवाजाही और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर टिप्पणी की। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों का विवरण और उनकी भौगोलिक स्थिति दर्शाने वाला नक्शा पेश करने को कहा। पीठ का कहना था कि इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि प्रतिबंधों का लोगों की आवाजाही और सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच पर क्या प्रभाव पड़ा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कहा कि हम संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे संक्षिप्त हलफनामा दाखिल कर यह बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए। कथित अवमाननाकर्ताओं को नोटिस जारी किया जाए। वे अवमानना याचिका के जवाब में हलफनामा दाखिल करें और साथ ही ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

मेट्रो सेवा पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सामान्य समय सारणी के मुताबिक चलनी चाहिए और शहर में लोगों की आवाजाही पूरी तरह बहाल की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अंतरिम आदेश पारित करेगा, जिसके तहत मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी, जब तक कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, जिसमें प्रतिबंध आवश्यक हो जाएं। आम जनता की स्वतंत्र आवाजाही बहाल की जाएगी।

इंटरनेट बहाली पर अदालत की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं का मुद्दा भी उठा। पीठ ने शहर में इंटरनेट सुविधा बहाल करने की बात कही। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि इंटरनेट सेवाएं पिछली रात से ही बहाल हैं। अदालत ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लेने की बात कही।

सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत नहीं

#cjpleaderabhijeetdipkesauravdasashutoshrankareleased

दिल्ली में सीजेपी से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अधिकारियों की प्रक्रिया के तहत तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि, कोर्ट ने तीनों को जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत नहीं दी है।

दिपके, सौरव, रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया।उन्होंने बताया कि BNSS की धारा 126/170 के तहत तीनों नेताओं को पुलिस ने पकड़ा है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट किया था। हालांकि, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें छोड़ने का आदेश दिया है।

प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने किया था डिटेन

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष को शनिवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वे भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यह घटनाक्रम सीजेपी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जो मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जाना था।

सीजेपी का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। आज चार प्रदर्शनकारियों को डीडीयू मार्ग से और दो-तीन को अशोक रोड से हिरासत में लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आसपास भी भीड़ जुटने की इजाजत नहीं है, भगवान दास रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा गया, फिर हो सकते हैं गिरफ्तार, पुलिस ने चेताया

#youtuberdhruvratheereleasedbydelhipolice

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने जर्मनी से आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को हुए प्रदर्शन से पहले ही उन्हें गुरुग्राम में उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था। कल ही देर रात ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि ध्रुव राठी ने फिर से जंतर-मंतर जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ फिर से एक्‍शन लिया जाएगा।

शनिवार देर रात रिहा किए गए राठी

पुलिस ने साफ किया है कि अगर ध्रुव राठी प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राठी को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 में उनके घर से हिरासत में लिया था। यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया।

इंस्टाग्राम पर जारी किया था वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ध्रुव राठी ने एक वीडियो भी जारी किया था। शेयर किए गए एक वीडियो में ध्रुव राठी ने विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में लगाई गई भारी सुरक्षा और परिवहन पाबंदियों पर सवाल उठाए थे। राठी ने कहा था,'मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। और मैंने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री ने यहां क्या व्यवस्था की है। 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। बसें रद्द कर दी गई हैं। और हमारे विरोध प्रदर्शन के कारण वे लगभग दिल्ली को लॉकडाउन में डाल रहे हैं।' ध्रुव राठी ने इतनी कड़ी पाबंदियों की जरूरत पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन में बहुत कम भीड़ आएगी।

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां स्व. रूपी सोरेन की आत्मा शांति के लिए किया जादोपटिया अनुष्ठान, तीन नहान का विधान भी संपन्न

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पुजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया।

अपनी दिवंगत माता के मृत्यु उपरांत तीसरे दिन श्राद्धकर्म के पारंपरिक संस्कार के तहत जादोपटिया अनुष्ठान संपन्न हुआ।

विशेश्वर चित्रकार ने जादोपटिया अनुष्ठान के तहत पारंपरिक चित्रों के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। इसके अलावा परंपरा अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी किया गया। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन सहित उनके पारिवारिक सदस्यगण सम्मिलित रहे।

CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई

#cjpprotestjantar_mantar

कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है और अपना विरोध दर्ज करा रही है। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। अलग-अलग जगहों पर हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया। अब सीजेपी ने एक बार फिर जंतर-मंतर पर जुटने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

आज फिर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस ने कल यानी शनिवार को तो किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर नहीं पहुंचने दिया, लेकिन सीजेपी ने आज रविवार को फिर से प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि वो इस मामले से पीछे हटने वाले नहीं है।

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के ऐलान और बीते कल पुलिस की कार्रवाई के बाद आज भी जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौजूद हैं। ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। रविवार को भी पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती जारी रहेगी।

अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट रविवार को एक अवमानना याचिका पर विशेष सुनवाई करेगा। यह याचिका जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से पहले सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह बंद करने के कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश की जानबूझकर अनदेखी करने के आरोप में दायर की गई है। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे इस मामले की सुनवाई करेगी। अवमानना याचिका में केंद्रीय गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और डीएमआरसी चेयरमैन के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि घोषणा के अनुसार 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखे गए थे।

नेमरा में सीएम हेमंत से पूर्व मंत्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा में पूर्व मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी एवं श्री भानु प्रताप शाही,

विधायक श्री नवीन जायसवाल, विधायक श्री आलोक चौरसिया, विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, धनबाद नगर निगम के मेयर श्री संजीव सिंह,

पूर्व विधायक श्री विरंची नारायण के अलावा भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के अधिकारियों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

*नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

*रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल समेत कई नेता, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज झारखंड के सूचना आयुक्त श्री शिवपुजन पाठक एवं श्री तनूज खत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री श्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री श्री बादल, बिहार राज्य के पूर्णिया सांसद श्री पप्पू यादव,

झारखंड के गिरीडीह सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद श्री काली चरण मुण्डा, विधायक श्री अनूप सिंह, विधायक श्रीमती ममता देवी, पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो

कमलेश सहित अन्य सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया।

महिला सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जवाब दें : सीमा सिंह

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

जेएनयू के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, के द्वारा कांग्रेस भवन, रांची के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक से हाथों में तख्तियां एवं पार्टी के झंडे लेकर जुलूस के रूप में निकलीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस चुप्पी तोड़ो, जेएनयू की घटना पर जवाब दो” और “राहुल गांधी शर्म करो” जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की।

कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं और घंटों नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं और प्रियंका गांधी का नारा है— “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ!” लेकिन सवाल यह है कि जब महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेतृत्व की आवाज धीमी क्यों पड़ जाती है?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को दूसरों को महिला सम्मान और समानता का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी पार्टी से जुड़े गंभीर मामलों पर भी स्पष्ट रुख दिखाना चाहिए। प्रियंका गांधी द्वारा ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा दिलाने वाली कांग्रेस बताए कि महिला सम्मान के सवाल पर उसकी जवाबदेही कहां है?

श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का विषय किसी राजनीतिक दल के लिए केवल नारेबाजी का माध्यम नहीं हो सकता। कांग्रेस नेतृत्व को इस प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। महिला सम्मान पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा अपनी आवाज लगातार बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी JNU प्रकरण पर बेनकाब हो चुकी है।

मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों और समानता की बात करते हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बातें करना और जवाबदेही के समय मौन साध लेना, आखिर यह दोहरा रवैया कब तक चलेगा?

इस घेराव सह विरोध प्रदर्शन में भाजपा ,महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पायल सोनी, अनीता वर्मा, कुमुद झा, निशि जयसवाल,रंजिता सिंह, सुप्रिया दुबे, दिव्या साहू, गीता गुप्ता, लवली पाठक, मंजू चौरसिया, बबीता साहू, डोली जयसवाल, सुनीता सोनी, रेनू सिंह, किरण देवी, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, सहित सैकड़ों महिला एवं दर्जनों पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

देशहित की बजाय परिवार की चिंता में लगी है कांग्रेस : अमरपाल मौर्य

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के रांची प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण और जनसेवा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी चुनावों के मद्देनजर ओबीसी समाज के बीच संगठन को मजबूत बनाने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस आज भी देशहित की बजाय परिवार की चिंता में ही लगी हुई है।

अपने संबोधन के शुरुआत में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में उपचुनाव में भारी जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बाहुल्य रेजीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत इस बात का द्योतक है कि "बंगाल की जनता ने धर्म की राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियों को अपने वोट के जरिए करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जो भी योजना लाती है। उसका लाभ सभी को समान रूप से बिना किसी भेदभाव के मिलता है। भले ही वह किसी भी जाति या धर्म का हो, बीजेपी किसी भी धर्म या पंथ की राजनीति कतई नहीं करती। देश की जनता का विश्वास आज भी नरेंद्र मोदी के साथ है।

श्री मौर्य ने कांग्रेस, झामुमो और अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद की राजनीति को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में मिली सत्ता व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण नहीं कर सकती। कांग्रेस आज भी देशहित की बजाय परिवार की चिंता में लगी हुई है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश गरीब, वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के माध्यम से देश की संस्कृति, समृद्धि और विकास को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही ओबीसी आयोग को सैद्धान्तिक मान्यता दी है, कांग्रेस ने तो 67 सालों से ओबीसी जाति को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने बैठक में ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने और समाज के सभी जातियां को साथ लेकर संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।

प्रदेश महामंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का झारखंड प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी पिछड़े, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ओबोसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ को आह्वान करते हुए कहा कि मोर्चा ओबीसी जाति के सभी वर्गों को संगठन से जोड़े, आज इसकी बहुत जरूरत है वरना कांग्रेस और झामुमो जिस प्रकार से देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रही है, किसी से छुपा हुआ नहीं है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि झारखंड़ का पिछड़ा वर्ग हमेशा भाजपा का साथ देती आयी है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को पार्टी के अग्रिम दस्ते के रूप में काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए प्राथमिकता से काम करती है। केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभों को जनता तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके पूर्व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड़ आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर गाजे बाजे, ढोल नगाड़े और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश कार्यालय में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश रंजन साहू ने किया।

जबकि बैठक में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, पवन साहू, विधायक शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, मनोज यादव, बिरंची नारायण, योगेश्वर महतो बाटुल, बजरंगी यादव, ईश्वर प्रजापति, चौधरी महतो, इंद्रजीत यादव , अमित अग्रवाल, सुधीर यादव , संतोष गोप एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी कार्यसमिति के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।