मोड़ खुर्द में शहीदों की 13वीं पुण्यतिथि पर हवन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
![]()
बहसूमा। मोड़ खुर्द गांव में मंगलवार को शहीदों की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित मिंटू शर्मा गौरव शर्मा ने हवन किया और एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस दौरान हवन में आहुति देकर शहीदों की आत्मा की शांति एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन “बहू बेटियों के सम्मान बचाओ आंदोलन” के तहत किया गया। कार्यक्रम स्थल मोड़ खुर्द में सुबह आठ बजे हवन का आयोजन हुआ। आयोजकों ने कहा कि देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति को जीवित रखना और नई पीढ़ी को उनके त्याग से परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के संयोजक राजा चौधरी रहे। इस अवसर पर पंडित मिंटू शर्मा गौरव शर्मा हरेन्द्र प्रधान, राजा देशवाल, धर्मेंद्र प्रधान, गौरव देशवाल, सोनू सिंह, उपेंद्र भाई, बब्बा कमरसेन, रोहित भाई, गुड़हल भाई, रवि देशवाल सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में परविंदर उर्फ जैन साहब ने भी सहभागिता की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
डीपीएम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मवाना। UGC Equity Rollback एवं आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर करहेड़ा, गाजियाबाद जा रहे ठाकुर शनि प्रताप को प्रशासन ने ततीना मोड़ पर रोक दिया। उनके साथ दो गाड़ियां भी थीं, जिन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
मेरठ।बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और घरों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया।
Sep 08 2026, 20:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k