/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ के नौ ब्लॉकों में लगेगा भर्ती शिविर, सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए होगा चयन Mau1
मऊ के नौ ब्लॉकों में लगेगा भर्ती शिविर, सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए होगा चयन

15 सितंबर से 9 अक्टूबर तक तिथिवार आयोजित होंगे शिविर, बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर

मऊ। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पदों के लिए जिले के नौ विकास खंडों में तिथिवार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड सिविल डिफेंस के तत्वावधान में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि जिले के किसी भी विकास खंड के इच्छुक युवा अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ब्लॉक में आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर सकेंगे।

भर्ती शिविर की शुरुआत 15 और 16 सितंबर को परदहा ब्लॉक से होगी। इसके बाद 17 व 18 सितंबर को रतनपुरा, 19 व 21 सितंबर को कोपागंज, 22 व 23 सितंबर को घोसी, 24 व 25 सितंबर को बढ़राव तथा 26 व 28 सितंबर को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में शिविर आयोजित होगा। अक्टूबर में 3 व 5 को दोहरीघाट, 6 व 7 को रानीपुर और 8 व 9 अक्टूबर को मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाया जाएगा।

ग्रुप कमांडर रजनीश कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा निर्धारित शारीरिक मानक आवश्यक हैं। सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दिए जाने की जानकारी दी गई है। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और अन्य नियमानुसार सुविधाएं दिए जाने की बात भी कही गई है। पंजीकरण एवं अन्य शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में उपस्थित होकर आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

जनपद मऊ -: भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने किया आह्वान

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर क्षेत्र की घोषित नई टीम में जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर एस.आर. प्लाजा, भुजौती में भव्य स्वागत समारोह एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मऊ के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ हमारा स्वागत किया है, उससे संगठन के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना हमारा संकल्प है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और उसकी सक्रिय भागीदारी हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मऊ की धरती पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान को हम सदैव स्मरण रखेंगे। पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से योगदान देंगे।

स्वागत समारोह के पश्चात ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विजय राजभर, मनोज राय, उमेश पांडेय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता, नूपुर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने तथा संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया।

मऊ पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, दो वारंटी गिरफ्तार

कोपागंज और नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर वारंटियों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कोपागंज और कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

थाना कोपागंज पुलिस ने ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी कतवारू पुत्र शिवमंगल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ग्राम खालसा कानून गोयानचक निवासी बृजेश यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी। अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित अथवा वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमों को थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए न्यायालय से जारी वारंटों की तामील तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

धोखे से यौन शोषण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घोसी रोडवेज के पास पुलिस ने दबोचा, बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा

मऊ। धोखे से यौन शोषण करने के मामले में वांछित एक आरोपी को घोसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम ने 6 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना घोसी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 358/2026 से संबंधित वांछित आरोपी अभिषेक चौरसिया पुत्र कैलाश चौरसिया, निवासी ग्राम जमालपुर विक्कमपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ को घोसी रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसका चालान कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

सरायलखंसी पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

मऊ। नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में सरायलखंसी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में सरायलखंसी पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या, पुत्र गुड्डू रवि, निवासी डुमरांव हरिजन बस्ती, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

मामले में थाना सरायलखंसी में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87 एवं 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g)/6 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं बाल अपचारी के संबंध में विधिक प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अपराध से जुड़े मामलों में आरोपितों के खिलाफ अभियान जारी है और कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर चेन झपटमारी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, ₹68,500 नकद बरामद

ट्रेनों में गहने और सामान उड़ाने वाली तीन शातिर महिलाएं जीआरपी के हत्थे चढ़ीं, चोरी के गहने नेपाल में बेचने का आरोप

मऊ। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के गहने व सामान चोरी करने तथा झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाली तीन शातिर महिलाओं को जीआरपी मऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण की बिक्री से प्राप्त 68,500 रुपये नकद, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक छोटा नुकीला चाकू बरामद किया है। बरामदगी की कुल कीमत करीब 80,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 6 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के उत्तरी छोर से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीता, कविता और रागिनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाओं ने 19 अगस्त को भटनी-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के गले से बेल्थरा रोड स्टेशन पर सोने की चेन झपट ली थी। इस मामले में जीआरपी मऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने कथित तौर पर बताया कि वे ट्रेनों में यात्रियों के गहने और सामान चोरी व झपटमारी करती थीं तथा गहनों को नेपाल ले जाकर या राहगीरों को कम कीमत पर बेच देती थीं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपित महिलाओं का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जीआरपी बेल्थरा रोड उपनिरीक्षक मो. अबुशाद अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

साइबर ठगी के शिकार युवक के 26,660 रुपये पुलिस ने कराए वापस

फर्जी वीडियो को लेकर डराया-धमकाया, यूपीआई के जरिए खाते से निकाली गई थी रकम

मऊ। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को दक्षिणटोला थाना पुलिस और साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई 26,660 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला थाना की साइबर पुलिस टीम ने मामले में प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित एम. बसरत पुत्र नदीम अहमद, निवासी ग्राम प्यारेपुरा, थाना दक्षिणटोला, जनपद मऊ के मोबाइल पर साइबर ठगों ने संपर्क किया। आरोप है कि ठगों ने गलत वीडियो देखने आदि को लेकर पीड़ित को डराया-धमकाया और दबाव बनाकर यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से कुल 26,660 रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित लेन-देन की जानकारी जुटाई और MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा ओटीपी साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

मऊ में पुलिस का बड़ा सघन चेकिंग अभियान, 1727 संदिग्धों व वाहनों की जांच, 577 के चालान

मऊ। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रविवार रात मऊ पुलिस ने व्यापक सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

पुलिस अधीक्षक ने घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, दक्षिणटोला, कोतवाली नगर और सरायलखंसी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने, चारपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात सहित यातायात नियमों की जांच की गई।

इस अभियान में 45 पुलिस टीमों को लगाया गया। जिले के 45 स्थानों पर करीब 1727 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 577 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 8 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से देर रात तक प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता बनी रही। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें। मऊ पुलिस का यह सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मऊ नगर पालिका में अनियमितताओं का आरोप, भाकियू (भानू) ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग


मऊ। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष फैयाज अख्तर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र एवं ज्ञापन भेजकर नगर पालिका सदर, मऊ के कर्मचारियों, अधिकारियों, चेयरमैन और इंजीनियर पर लापरवाही व कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट में कमीशन के नाम पर कथित रूप से करोड़ों रुपये की बंदरबांट की जा रही है, जिसके कारण नाली, इंटरलॉकिंग, आरसीसी और पक्की सड़कों की स्थिति खराब बनी हुई है।

फैयाज अख्तर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटें, नालों की टूटी पट्टियां, दूषित पेयजल और सफाई व्यवस्था की कमी जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की कथित लापरवाही से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

भाकियू (भानू) जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ चेयरमैन के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक प्रशासनिक कार्रवाई तथा जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

सांसद राजीव राय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
जनपद मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राजीव राय जी का जन्मदिन उनके आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचे और सांसद राजीव राय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।