योग संकल्प दिवस-13 के अवसर पर हरदोई में योग, प्राणायाम एवं ध्यान का आयोजन
रितेश मिश्रा
हरदोई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में आयोजित ‘योग संकल्प दिवस-13’ के तहत गुरुवार प्रातः हरदोई के शहीद उद्यान में योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में तन, मन एवं जीवन को संतुलित रखने के संकल्प को दोहराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
योग संकल्प दिवस-13 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। यह आयोजन 11 जून की प्रातःकालीन बेला में शहीद उद्यान, हरदोई में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में योग प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
*स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र का संकल्प*
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद (लखनऊ खंड स्नातक) के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को ऊर्जावान, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बनाकर जीवन में संतुलन स्थापित करने का माध्यम भी है। नियमित योगाभ्यास मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
*लोकतांत्रिक सहभागिता का भी दिया संदेश*
योग सत्र के उपरांत स्नातक बहनों, भाइयों एवं वरिष्ठजनों से आगामी स्नातक निर्वाचन सूची में अपना नाम दर्ज कराने के mo लिए फॉर्म-18 भरने का आग्रह किया गया। उपस्थित नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ शरीर, सजग मन एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश रहा - “तन से स्वस्थ, मन से सजग एवं मतदान से लोकतंत्र सशक्त।”
उल्लेखनीय है कि श्री अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Jun 11 2026, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k