/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पत्रकार बार्ता के दौरान भाजपा नेता ने पी. एम और सी.एम की जमकर प्रन्सशा। Hardoi1
पत्रकार बार्ता के दौरान भाजपा नेता ने पी. एम और सी.एम की जमकर प्रन्सशा।
                                       

रितेश मिश्रा
हरदोई ! भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि जिस तरीके से गंगा नदी की धारा उत्तरांचल से निकल कर पश्चिम बंगाल तक गई है ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी को भी पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माइ नेतृत्व के बलबूते  उत्तरांचल से लेकर पश्चिम बंगाल तक बेहद मजबूती  मिली है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  देश के सर्वाधिक लोकप्रिय व सर्वमान्य  नेता है। उन्होने अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम मोदी जी द्वारा विदेश , आर्थिक व रक्षा नीति में लिए गए निर्णय के चलते विश्व भर के देशों में पीएम की साथ तेजी के साथ बढ़ी है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि ईरान युद्ध ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है ऐसे समय में पीएम मोदी जी ने जिस तरीके से देशवासियों का नेतृत्व कर जो साहसिक निर्णय लिये हैं उसे उन पर भरोसा अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत हुआ है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्य शैली की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास के लिए उन्होंने जो भी मॉडल अपनाया है उस मॉडल को देश के अन्य राज्य भी तेजी के साथ अपना रहे भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।श्री अग्रवाल ने कानून व्यवस्था  व विकास के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनपद मे  जिसने भी विकास किया है उसके बारे में यहां की जनता बखूबी जानती है विकास हमने किया या किसी और ने किया कुल मिलाकर हरदोई का विकास तो हुआ है ही।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने हरदोई भाजपा जिला अध्यक्ष को सलाह दी कि वह पार्टी संगठन में अनुशासन को पूरी तरीके से कायम रखने के संदर्भ में उचित कदम उठाए।प्रेस वार्ता के दौरान हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट भी मौजूद थे।
तेल और गैस पर निर्भरता कम कर देश को समृद्ध बनाएं:सतीश जी
ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान के अंतर्गत कुकिंग हेतु इंडक्शन को बढ़ावा दें:सह संगठक

रितेश मिश्रा
हरदोई।"देश में डीजल ,पेट्रोल कुकिंग गैस की पर निर्भरता 88 प्रतिशत दूसरे देशों से हैं जिसके उपभोग के बिना हमारा जीवन चलता नहीं है, दूसरे देश पर निर्भर रहकर हम प्रतिदिन चार हजार करोड़ रूपया दूसरे देशों को भेजते हैं 42 देशों को हम अपना पैसा देते हैं, 55 प्रतिशत एलपीजी का आयात करते हैं, हम बिजली में आत्मनिर्भर हैं दूसरे देशों को हम बिजली निर्यात करते हैं तो क्यों न हम स्वदेशी बिजली का  अपनी रसोई में इंडक्शन आदि का प्रयोग कर ऊर्जा बचाने में सहयोग कर सकते हैं और देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं" उक्त विचार स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के आवाहन पर शहर के जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान संगोष्ठी में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश जी ने व्यक्त किए।
स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित ऊर्जा आत्म निर्भरता अभियान संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश जी, प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह, जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित,उद्योग व्यापार मंडल के पवन जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अशफाक हुसैन,बौद्धिक प्रकोष्ठ के संजीव खरे,स्वदेशी जागरण मंच के प्रचारक राजीव जी ,गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राजीव मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षता राजीव मोहन अवस्थी ने की। कवि श्याम त्रिवेदी पंकज और शिक्षक राजकुमार सिंह ने स्वदेशी गीत गाकर स्वदेशी अपनाने का आवाहन किया। वक्ताओं में हर्षवर्धन सिंह,विमलेश दीक्षित, पवन जैन ,अशफाक हुसैन, संजीव खरे, अवनीश द्विवेदी ने स्वदेशी अपनाओ और विदेशी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। सभी ने इस वैश्विक संकट पर छोटे-छोटे कार्यों में ऊर्जा ऊर्जा बचाकर देश की प्रगति में समृद्धि लाने में सहयोग की अपील की।
मुख्य अतिथि सतीश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीजल, पेट्रोल ,कुकिंग गैस में 88 प्रतिशत की पर निर्भरता दूसरे देशों पर है, प्रतिदिन 4000 करोड़ रूपया हम दूसरे देशों को भेजते हैं स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी 42 देश में अपना हम पैसा देते हैं एलपीजी 55 प्रतिशत आयात करते हैं, ऊर्जा बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी जी ने 7 दोनों पर अपील की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के डीजल ,पेट्रोल,कुकिंग गैस, सोना यूरिया के कम प्रयोग करने का आवाहन किया था, क्या आप कह सकते हैं कि इस आवाहन का मोदी सरकार को क्या व्यक्तिगत लाभ देने वाला है क्या स्वयं के लिए आवाहन किया गया है?हम छोटी-छोटी जरूरत के लिए ऊर्जा बचाने का काम कर सकते हैं,हमारा देश बिजली पर आत्मनिर्भर है और हम दूसरे देशों को बिजली निर्यात करते हैं हम अपनी स्वदेशी बिजली का उपभोग रसोई गैस में इंडक्शन का प्रयोग करके कर सकते हैं जो कुकिंग गैस की अपेक्षा कम खर्चीला है यदि हम ऊर्जा को बचा लेते हैं तो पर्यावरण संतुलन सहित देश को समृद्ध बनाने में सहायक होंगे।सोना,यूरिया भी हम आयात करते हैं 834 टन सोना लगभग 6 लाख करोड रुपए का सोना आयात किया गया, इससे दूसरे देशों को हम डॉलर में तिजोरी भर रहे हैं। यूरिया खाद का इस बार 24 प्रतिशत का आयात ज्यादा हुआ,आखिर क्यों ?क्या खेती बढ़ गई ?हम जैविक खाद का खेती में अधिक से अधिक प्रयोग कर इस आयात को संतुलित करना पड़ेगा,कृषि वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि हम यूरिया का
अधिकाधिक प्रयोग करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अधिक उत्पादन के चक्कर में बर्बाद कर रहे हैं, पीने के पानी,पेय पदार्थों  पेप्सी ,कोका-कोला जैसी कंपनियों का बहिष्कार कर देश को समृद्ध बनाने में सहयोग कर सकते हैं। चिंतन का विषय है कि आखिर हम देश को समृद्ध बनाने में किस भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने आए हुए लोगों का आभार जताया। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद गोष्ठी का समापन किया गया। मंच का संचालन शोभित प्रताप सिंह तोमर ने किया।
जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने बताया कि विदु शेखर प्रताप सिंह सह जिला जिला संयोजक, आशीष बाजपेई आशू सह जिला संयोजक ,अनुराग द्विवेदी अन्नू को जिला समन्वयक, महेश गुप्ता डब्लू को सह जिला समन्वयक, अजय सिंह को सह जिला संपर्क प्रमुख, जे. पी. दीक्षित को हरियावां खण्ड संयोजक, राजीव सिंह बबलू नगर समन्वयक, प्रखर गुप्ता को सह नगर समन्वयक, वरुण कुमार मिश्रा को सह समन्वयक शाहाबाद तहसील, इन्द्रेश कुमार बाजपेयी को सह जिला विचार विभाग प्रमुख, विकास मिश्रा टड़ियावां खण्ड संयोजक घोषित किए गए।
धार्मिक स्थल के पास अंडा व शराब की बिक्री और रास्ता बाधित करने से ग्रामीणों में रोष*
ग्राम परनखा के पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम परनखा (पोस्ट- खुर्दा मदारपुर) में धार्मिक स्थल के निकट ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक जागरूक नागरिक अरविंद कुमार पुत्र राम औतार ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम परनखा में एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है और वहीं पास में एक पूजनीय कुआं भी है, जो कि पूरी तरह से ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। आरोप है कि गांव के ही निवासी हुकुम चंद पुत्र राधे लाल और घनश्याम पुत्र हुकुम चंद ने इस मंदिर व कुएं के पास की ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा इस पवित्र स्थल के पास अवैध कब्जा करके एक किराना की दुकान, एक अंडे की दुकान और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालित की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के बिल्कुल पास में अंडे और शराब की खिड़की खोलकर बिक्री धड़ल्ले से की जाती है, जो कि पूरी तरह से नियम और न्यायसंगत नहीं है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा, उक्त लोगों द्वारा रात के समय मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपने वाहन (मोटरसाइकिल/गाड़ियाँ) आदि खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पीड़ित और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
धार्मिक स्थल के पास अंडा व शराब की बिक्री और रास्ता बाधित करने से ग्रामीणों में रोष*
ग्राम परनखा के पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार*

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम परनखा (पोस्ट- खुर्दा मदारपुर) में धार्मिक स्थल के निकट ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक जागरूक नागरिक अरविंद कुमार पुत्र राम औतार ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम परनखा में एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है और वहीं पास में एक पूजनीय कुआं भी है, जो कि पूरी तरह से ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। आरोप है कि गांव के ही निवासी हुकुम चंद पुत्र राधे लाल और घनश्याम पुत्र हुकुम चंद ने इस मंदिर व कुएं के पास की ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा इस पवित्र स्थल के पास अवैध कब्जा करके एक किराना की दुकान, एक अंडे की दुकान और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालित की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के बिल्कुल पास में अंडे और शराब की खिड़की खोलकर बिक्री धड़ल्ले से की जाती है, जो कि पूरी तरह से नियम और न्यायसंगत नहीं है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा, उक्त लोगों द्वारा रात के समय मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपने वाहन (मोटरसाइकिल/गाड़ियाँ) आदि खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पीड़ित और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पूजन अर्चन व विशाल भण्डारा हुआ आयोजित*
रितेश मिश्रा
हरदोई। आदर्श नगर पंचायत कुरसठ के बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर कन्या भोज व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।‌ प्रसाद वितरण श्रंखला में विभिन्न देवी देवताओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।  भोज कराने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में मोहल्ला आजाद नगर निवासी लालबहादुर के द्वारा ठंडा शरबत, किर्ति प्रकाश पेशकार के द्वारा बूंदी व नगर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ फनकू के द्वारा छोला चावल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सोमेन्द्र(लिटिल), जितेन्द्र सिंह,शिवप्रकाश, कमलेश तिवारी,अनिल,अरविंद,रजत,अतिन,जतिन, रत्नेश मोहन,मोनू द्विवेदी ,अनुज पटेल,लवकुश आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत कुरसठ के लोग, दूर दराज क्षेत्रो से आये तमाम सम्मानित लोगों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।।
जल जीवन मिशन की बैठक में  जिलाधिकारी सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की धीमी गति और तय समय-सीमा में कार्य पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। कार्य में शिथिलता और खराब प्रगति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एनसीसी व सम्बन्धित जेई को कड़ी फटकार लगाई, तथा सम्बन्धित जेई की खराब प्रगति पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम, को कड़ी फटकार लगाते हुये प्रगति मे सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएम ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेत-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी समीक्षा बैठक तक प्रगति रिपोर्ट में सुधार नहीं दिखा, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें।
जन सुनवाई से प्राप्त शिकायतो का ससमय निस्तारण करें:- जिलाधिकारी

रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 60 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण ससमय और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व ग्राम प्रधान पर झूठा मुकदमा, समर्थकों में आक्रोश, पुलिस को सौंपा ज्ञापन*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कछौना की ग्राम सभा बाण की ग्राम प्रधान व भारती जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता पाल पर झूठा मुकदमा लिखा जाने पर आक्रोश प्रधान व समर्थकों ने प्रभारी निरीक्षक कछौना को मंगलवार को निष्पक्ष जांच कर झूठा मुकदमा खत्म करने के विषय में ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा निवासी पैरा ने बताया गांव के विपक्षी गणों ने ग्रामीणों के सामने राजनीतिक विरोध के चलते गाली गलौज किया। विपक्षीगणों की शिकायत पर कछौना पुलिस ने बिना जांच के ग्राम प्रधान गीता पाल व उनके पति पर सिद्ध पाल पर मुकदमा पंजीकृत किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया विपक्षीगण काफी दबंग व प्रभावशाली हैं। घटना ग्राम पंचायत बाण के संविलियन विद्यालय पैरा की है, जहां  कृषि आवंटन (पट्टा) हेतु खुली बैठक चल रही थी। जिसमें ग्राम सभा के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। राजस्व कर्मी भी मौजूद थे। लाभार्थियों ने अपना अपना आवेदन प्रस्तुत किया, इसी दौरान गांव के कुछ विपक्षीगण राजनीतिक विरोध के चलते माहौल खराब किया। महिला ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की, उलटे कछौना पुलिस ने विपक्षियों की शिकायत पर बिना जांच व साक्ष्यों के महिला ग्राम प्रधान व उसके पति सिद्धपाल पर मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़ित महिला प्रधान गीता पाल ने ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व झूठा मुकदमा खत्म करने की मांग की है।
ई रिक्शा चालक ने वृद्ध महिला से की लूट।
विनोद गुप्ता
टड़ियावां हरदोई।थाना क्षेत्र के इटौली - गोपामाऊ मार्ग पर गाँव हर्रई के पास बुजुर्ग महिला से ई रिक्शा चालक ने दिन दहाड़े की लूट । मामले में थाना क्षेत्र के गाँव नारापुरवा मजरा अहिरोरी निवासी 70 वर्षीय पियारी पत्नी स्व0 दयाराम ने थाना प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31मई के दिन अपनी पुत्री के घर जा रही थी। इटौली पुल तिराहा से वह सिकंदरपुर के लिए ई रिक्शा पर बैठी थी उसी ई रिक्शा पर एक अन्य महिला व दो बच्चे व एक कुत्ता भी बैठा था। महिला और बच्चे व कुत्ता टड़ियावां में उतर लिए  थे। जिसके बाद ई रिक्शा उसके गांव की तरफ़ चला ई रिक्शा चालक ने गाँव सिकंदरपुर न रोककर गाँव हर्रई के आगे ई रिक्शा को रोक कर डरा धमकाकर सोने की चोगिया  व चांदी की चैन,टप्स  व 400 रुपये नगद छीन लिए है। वही लूट की घटना से टड़ियावां  क्षेत्र में भय का माहोल है
राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी का अयोध्या में हुआ आयोजन*

हरदोई से शिक्षक अभिषेक व चन्द्रकेश हुए सम्मानित*

रितेश मिश्रा
हरदोई राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी का आयोजन रविवार को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ. प्र. द्वारा मारवाड़ी भवन अयोध्या, उ. प्र. में किया गया। जिसमें जनपद अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के महासचिव सी.एल.रोज़,  नेशनल कॉन्टेक्ट मेम्बर एआईएफटीओ माधुरी रोज, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं नेशनल वूमेन कमेटी सदस्य डॉ पूर्णिमा गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न प्रदेशों के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागियों द्वारा नवाचार पर अपने विचार प्रस्तुत किये गए। बच्चों को विभिन्न नवाचारों व  गतिविधियों के माध्यम से रुचिपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने सम्बन्धी कई सुझावों पर मंथन हुआ। जनपद अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए शिक्षक के विचारों से सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी नवाचारी शिक्षक धन्य है जो नई विधियों से सिखा रहे हैं। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के विचारों को एक से बढ़कर एक बताया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत इस तरह की कार्यशाला को समय-समय पर किये जाने के लिए प्रेरित किया गया। वास्तव में इस तरह के आयोजनों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। संगोष्ठी समापन के समय जनपद हरदोई के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर ग्रंट, टड़ियावां के शिक्षक अभिषेक मिश्र व संविलियन विद्यालय कछौना के शिक्षक चन्द्रकेश यादव को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महसचिव ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन  सी.एल. रोज ने शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रति वर्ष राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि देश भर के शिक्षक आपस में अपने नवाचार साझा कर सके। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ. प्र. मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार  एसेसिएशन द्वारा आयोजित कायक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों व नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।