/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर बंटा प्रसाद और शर्बत* Hardoi1
जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर बंटा प्रसाद और शर्बत*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को सभी आमजन हनुमानजी की भक्ति में ओत प्रोत नजर आए। सुबह से ही कछौना कस्बे के पौराणिक मन्दिर लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर श्रद्धालुओं के दर्शन की लंबी-लंबी लाइन लगी थी, लंगड़े दास बाबा कुटी पर मेला भी लगा था, जहां पर दूर-दराज से वृद्ध, महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रसाद का आनंद उठा रहे थे। लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर कानपुर पब्लिक स्कूल के संचालक रघुनाथ सिंह यादव, पत्रकार राहुल यादव, राजू यादव सहित टीम ने भण्डारा का आयोजन किया। मंदिर पर शर्बत प्याऊ भी लगाया गया। सेठ  भूरामल आदर्श विद्यालय के संचालक मोतीलाल अग्रवाल, रानू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया।बाबा कुशीनगर मंदिर के सामने सनातन प्रेमी ओ.पी. राठौर ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। पंजाब नेशनल बैंक परिवार की तरफ से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विनायक मार्केट में व्यापारियों ने इस अवसर पर कडी चावल प्रसाद वितरण कर जेष्ट माह के पांचवें बड़े मंगलवार को सेलिब्रेट किया। गोपी मार्केट में व्यापारियों ने विशाल भंडारा का आयोजन किया। अपना धर्म कांटा के संयोजक अमित गुप्ता ने विशाल बंजारा का आयोजन किया। रेलवे स्टेशन किरण व्यवसायी डेविड ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारा पूड़ी, सब्जी, कडी चावल, छोले चावल का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़-चलकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन इस गर्मी के मौसम में प्रसाद, शर्बत पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था व सेवा भाव लोगों में दिखाई दिया। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा को बढ़ावा होता है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव के सहयोग को बढ़ता है।
जिला महामंत्री बनाए गए रणधीर सिंह, व्यापारियों में खुशी की लहर
रितेश मिश्रा
हरदोई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिलग्राम के युवा उद्यमी रणधीर सिंह को संगठन की जिला इकाई का महामंत्री मनोनीत किया है। रणधीर सिंह, श्री सिकेश्दर इंटरलॉकिंग एंड सीमेंट पाइप उद्योग, संकल्प वाटिका, सांडी रोड, बिलग्राम के संचालक हैं। उनकी व्यापारिक क्षेत्र में सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि रणधीर सिंह संगठन की नीतियों एवं संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
व्यापारियों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। रणधीर सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक विवेकानन्द सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अगवत कराया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों जैसे-आशा एवं ए0एन0एम0 की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव आदि से सम्बंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जितनी भी सेवाओं/योजनाओं का संबंध ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (आशा/एएनएम) से है उसकी समीक्षा अनिवार्य रूप से सम्बंधित चिकित्साधिकारीगण एक-एक आशा/एएनएम के सापेक्ष सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म/मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे-बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारू संचालन सुनिश्चित रखें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी में आधारभूत सुविधाओं में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। समीक्षा के दौरान उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति, गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव का आंकड़ा, ओपीडी/आईपीडी में माहवार मरीजों की संख्या के सापेक्ष दवाओं का वितरण आदि की आंकड़ेवर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आभा आईडी कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति बढाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग, रेवीज़ टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता, चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित मरीजों के हित में स्वास्थ्य संबंधित उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक मे जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले एमओआइसी व डीपीएम को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि सहित चिकित्सालयों के एम0ओ0आई0सी0 व अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
प्रतिबंधित हरे-भरे गूलर-नीम के पेड़ों पर चला आरा
रितेश मिश्रा
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला लगातार सामने आ रहा है। आरोप है कि वन विभाग और माधोगंज पुलिस की मिलीभगत से लकड़ी माफिया बेखौफ होकर हरियाली उजाडने पर तुले हैं। बताया गया है कि सोमवार सुबह थाना माधौगंज क्षेत्र विकासखण्ड सुरसा की ग्राम पंचायत पहुतेरा के मजरा असमा में लकड़ी माफियाओं ने प्रतिबंधित गूलर का एक,नीम के दो हरे-भरे पेड़ों को काट डाला।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में आम,गूलर और नीम जैसे प्रतिबंधित पेड़ों का लगातार कटान हो रहा है।
पुलिस की निष्क्रियता से बाइक चोरों के हौसले बुलंद
आठ दिन मे एक ही स्थान से तीसरी बाइक चुराकर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता कहें नाकामी कहें या व्यस्तता लेकिन लापरवाही पूर्ण रवैइये से बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैँ। बेखौफ बाइक चोरों ने एक सप्ताह मे मंडी स्थल से ही तीसरी बाइक चुरा कर पुलिस को चुनौती दी है।
        आपको बता दें कस्बे के मोहल्ला गिगीयानी निवासी अजय पाल 22 मई की सुबह पालक बेचने बाइक से मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी आया था उसकी बाइक चोरी हो गई। 29 मई को पछोहा के ग्राम नगला हुसैन पुर निवासी विजन्न बाइक से सब्जी खरीदने मंडी समिति आया था उसकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई तीसरे दिन 31 मई को कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी नेकराम पुत्र पुत्तू लाल अपनी बाइक संख्या यूपी 30 एवी 7397 से मंडी समिति मे अशोक आढ़ती की आढ़त पर सब्जी बेचने आया था मंडी मे इफ्को खाद गोदाम के निकट उसने अपनी बाइक ख़डी कर दी। कुछ ही देर मे अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पर भी हाथ साफ कर कोतवाली पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी।
        लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले मे पुलिस कार्यवाही जानने के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद के सीयुजी नंबर पर फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सीओ/ एएसपी आलोक राज नारायण से नेटवर्क की समस्या के चलते उनके सीयुजी पर सम्पर्क नहीं हो सका।
आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में कराया भोजन.
रितेश मिश्रा
हरदोई। वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी तथा स्काउट और रेड क्रॉस जैसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे दिवंगत आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने सेवा और संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया। अल्लीपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया तथा वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर उनकी पत्नी उमा रानी, पुत्री आलोकिता, पुत्र नेहिल मोहन, निखिल अग्रवाल और आयुष रस्तोगी मौजूद रहे। परिजनों ने कहा कि आलोक श्रीवास्तव हमेशा समाज के जरूरतमंद और उपेक्षित लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। पत्रकारिता, विधि और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि दिवंगत आलोक श्रीवास्तव का जीवन मानवीय संवेदनाओं, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के लिए परिवार हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करता है।
वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी ने उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
टहलने निकला जयपुरिया स्कूल का 12वीं का छात्र लापता,तलाश में जुटी पुलिस
रितेश मिश्रा
हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र स्थित रद्देपुरवा रोड से एक मासूम छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र हर्षित त्रिपाठी रविवार शाम करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।छात्र के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी एक रिटायर्ड फौजी हैं। बेटे के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ हर्षित की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच घर से निकलते समय का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हर्षित बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, मगर उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। थक-हारकर परिजनों ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश तेज कर दी है।
परेशान परिवार ने आम जनता से सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से बेहद भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी हर्षित के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत मोबाइल नंबर 8317072231 अथवा 9369954790 पर संपर्क करें। परिजनों का कहना है कि लोगों की एक छोटी सी सूचना भी उनके बेटे को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है। पूरा परिवार इस समय भगवान से हर्षित के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहा है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन लगातार हो रहा मजबूत, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
रितेश मिश्रा
हरदोई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी द्वारा जिले की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने प्रखर मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पुनीत मिश्रा पी के को जिला उपाध्यक्ष  सौरभ मिश्रा को कोषाध्यक्ष, दिशांत अवस्थी को जिला महासचिव, ऋषि मिश्रा को जिला महा मंत्री तथा अमर पांडेय को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इसके साथ ही कृष्ण पाल अवस्थी को जिला मीडिया प्रभारी, अमित कुमार सिंह को जिला प्रवक्ता तथा आलोक मिश्रा एवं दुर्गेश मिश्रा को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। वहीं अभिषेक बाजपेई को जिला सचिव की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा तेजी से जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है और आने वाले समय में संगठन जिले के हर गांव और वार्ड तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन हित में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
संदिग्ध हालत में अधेड़ महिला की मौत..
खेत पर काम करते समय बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत*

पीयूष तिवारी
बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र मे
खेत मे अपने पति को खाना देने गयी खेत मे महिला कीटनाशक दवाई के सम्पर्क मे आने से स्थिति खराब हो गयी।परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा को लाये। जहा पर चिकत्सको ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जहा इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी होरीलाल शनिवार शाम खेत मे लगी उड़द की फसल में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे थे।इस दौरान होरीलाल की पत्नी श्यामा 53 वर्ष घर से खाना बनाकर खेत पर गई हुई थी। कि श्यामा कीटनाशक दवाई के संपर्क में आने से तबीयत खराब हो गई परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा ले गए।जहा पर चिकत्सको ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जहा इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
NHAI का नाला तोड़े जाने का आरोप, नई तहसील क्षेत्र में जलभराव से लोगों में आक्रोश
रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। नई तहसील के पास एनएचएआई-731 हरदोई रोड स्थित क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे बने नाले को नगर पालिका द्वारा तोड़ दिए जाने के बाद गंदा और प्रदूषित पानी सड़कों, घरों तथा तहसील परिसर में भरने लगा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार पहले नाले के माध्यम से पानी की निकासी हो जाती थी, लेकिन नाला क्षतिग्रस्त होने के बाद जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई घरों के बाहर पानी जमा होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह नाला एनएचएआई से संबंधित था, जिसे नगर पालिका द्वारा तोड़ दिया गया। उनका कहना है कि शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के समाधान के बजाय नाराजगी दिखाई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लिया गया निर्णय अब आम जनता के लिए मुसीबत बन गया है।

नागरिकों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराकर नाले का पुनर्निर्माण कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।