मेहनत लगन और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी बेकार नहीं जाता : अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। मेहनत लगन और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी बेकार नहीं जाता, उक्त उद्गार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्र को शिक्षा के संबंध में कोई जरूरत हो तो मैं सदैव उसके साथ रहूंगा, उन्होंने इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं क उत्साह वर्धन किया और कहा कि आप लोग और अधिक मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और विद्यालय, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
रविवार को नगर के मोहल्ला शेख टोला में स्थित कैसर जहां इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तंजीला जिकरा, जिकरा खान, आयुषी प्रजापति, मारिया, प्रिंसी वर्मा, मोहम्मद फरहान, आमिर, अंश गुप्ता सहित 19 छात्र छात्राएं हाई स्कूल परीक्षा के व इंटरमीडिएट के हमजा लईक, अलवीरा इरशाद, बेबी तुबा, आयुषी तिवारी, अरमान बेग सहित 19 छात्र एवं छात्राएं कुल 38 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एस आर पब्लिक, स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल, भारत मांटेसरी सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि लक्ष्य बनाकर किया गया प्रयास, सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंट बिलाल स्कूल के प्राचार्य खलीकुर रहमान एस सार पब्लिक स्कूल के अध्यापक रोहित अवस्थी अबरार अहमद, मास्टर जफर अंसारी, अविनाश दीक्षित, मास्टर सलमान, काजल गौतम, कोमल गौतम, अफरोज जहां, शीबा बानो, सबिहा अंसारी, मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद अफान सहित अध्यापक गण और छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
Apr 30 2026, 19:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k