रबी विपणन वर्ष 2026-27 : मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन तेज़, अब तक 42 हजार किसानों से खरीदी
भोपाल। मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रदेश में अब तक 42 हजार से अधिक किसानों से 18 लाख 97 हजार 480 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि किसान की ताकत ही देश की प्रगति का आधार है। पिछले एक दशक में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। MSP पर रिकॉर्ड खरीदी, उर्वरक सब्सिडी, फसल बीमा, कृषि बजट में वृद्धि तथा डिजिटल तकनीकों का विस्तार इसका प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि जब किसान मजबूत होता है, तब देश समृद्ध होता है। खेती अब केवल परंपरा नहीं, बल्कि तकनीक और विकास का नया अध्याय बन चुकी है।
शाजापुर जिले के ग्राम भीलवाडिया स्थित रुचि वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी के शुभारंभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कुशाल सिंह सोनगरा, अर्जुन सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह राजपूत, केंद्र प्रभारी लखन सिंह राजपूत, वेयरहाउस संचालक अनुराग सिंह ठाकुर, राकेश भोसले, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, ऑपरेटर नीरज विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हटा विधानसभा क्षेत्र के रसलपुर समिति, रामपुरा ग्रामीण उपार्जन केंद्र पर भी गेहूं खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निगरानी संयोजक कमल दुबे, जिला संयोजक अखिलेश, अनिल पाठक, सुरेंद्र सिंह तथा विधानसभा टोली सदस्य नरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
ग्राम कपरवाड़ी स्थित बड़े बाबा वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर भी खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक विजय सूर्यवंशी, सह-प्रभारी भरत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश सरकार एवं भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं समयबद्ध खरीदी के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है।




















Apr 16 2026, 21:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k