/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz गैस सिलिंडर किल्लत : ढाबा-होटलों में सब्जियों की मेन्यू कम, साउथ इंडीयन और चाइनीज व्यंजन की उपलब्धता नहीं Bhadohi
गैस सिलिंडर किल्लत : ढाबा-होटलों में सब्जियों की मेन्यू कम, साउथ इंडीयन और चाइनीज व्यंजन की उपलब्धता नहीं
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच देश में उपजे ईंधन संकट के कारण गैस सिलिंडर की किल्लत होने से होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों में कोयले की भठ्ठियां जलने लगी हैं। मेन्यू में से साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजन को हटा दिया गया है। होटल और ढाबा संचालक ग्राहकों को सिर्फ सीमित ऑर्डर दे पा रहे हैं। पहले जहां होटलों और रेस्त्रां में 20 प्रकार की सब्जियां मिलती थीं। वहीं, ईंधन संकट के कारण अब पांच प्रकार की सब्जियां ही उपलब्ध हैं। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही क्षेत्र में मुस्लिम आबादी अधिक है। ईद से पहले लोग सिलिंडर भरवाने का इंतजाम करना चाहते हैं। रोजे के दौरान वे धूप में खड़े रहकर सिलिंडर लेने के लिए गोदामों में कतार में खड़े हो रहे हैं। प्रयागराज और वाराणसी दो धार्मिक नगरों को जोड़ने वाले हाईवे पर 25 होटल और ढाबे हैं। सिलिंडर संकट के बीच होटल ढाबों में कोयले का चूल्हा जलने लगा है। दुकानदार किसी तरह से ग्राहकों की डिमांड पूरी कर पा रहे हैं। डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि सिलिंडर की कमी नहीं है। एजेंसियों पर भीड़ भी कम हो रहे हैं। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। *नहीं बन पा रहे डोसा और इडली जैसे आइटम* होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि दो धार्मिक नगरियों को जोड़ने वाले इस हाईवे पर ज्यादातर दक्षिण भारत के लोग आते हैं। उन्हें साउथ इंडीयन डिश पसंद होते हैं। सिलिंडर नहीं मिलने से साउथ इंडियन डिश नहीं बन पा रहा हैं। ग्राहकों को इसके लिए पहले ही बता दिया जा रहा है। जिससे कई लोग तो वापस हो जा रहे हैं। सिलिंडर नहीं मिला तो लड़की की भठ्ठी पर बना पिता की बरसी का खाना भिदिउरा निवासी मनीष पाठक ने बताया कि रविवार को उनके पिता की पहली बरसी है। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लकड़ी के चुल्हे पर भोजन बनवाना पड़ा। ढाबा संचालकों की परेशानी कई पीढि़यों से यह ढाबा चल रहा है। यहां अधिकतर दक्षिण भारत के आते हैं। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण पहली बार ऐसा हुआ है कि मैं उनकी मांग पूरी नहीं कर पा रहा हूं। सब्जियों के कम से कम आठ से 10 वैरायिटी नहीं बन रहे। वहीं, फास्टफूड के आइटम भी नहीं बन रहे हैं। - अभिषेक सिंह, संचालक, राजपूत ढाबा। चार दिनों से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कोयले की भठ्ठी बनाई है। किसी तरह लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। भठ्ठी पर रोटियों तो बन जा रही है। सब्जियां बनाने में बहुत परेशानी हो रही है। वहीं, साउथ इंडियन डिश का ऑर्डर लेना बंद कर दिए हैं। - विवेक सिंह, संचालक, शक्ति ढाबा।
नवागत एसपी अभिनव त्यागी ने भदोही का चार्ज लिया:महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, कानून व्यवस्था प्राथमिकता
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव


भदोही। अभिनव त्यागी ने भदोही के नए पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। सुबह पुलिस लाइन ज्ञानपुर में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित सभी क्षेत्राधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

यूपी एसआई परीक्षा के बाद शाम को पुलिस लाइन सभागार ज्ञानपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और थाना/शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जिले की पृष्ठभूमि की जानकारी भी ली।

पुलिस अधीक्षक भदोही ने अवगत कराया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही और जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों और प्राप्त शिकायतों में सभी संबंधितों द्वारा शीघ्र व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

आगामी पर्वों जैसे ईद उल फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी कार्य किया जाएगा।
डीएम शैलेष कुमार व एसपी अभिनव त्यागी ने किया उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, परीक्षा सकुशल सम्पन्न
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर तथा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराई जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए।


पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच जनपद में उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
अभिनव त्यागी ने भदोही एसपी का कार्यभार संभाला:पुलिसकर्मियों से मिले, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने रविवार को ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन में कार्यभार संभाला। वह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले गोरखपुर में अपर पुलिस के पद पर तैनात थे। शुक्रवार देर शाम जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर में तबादला हो गया था, जिसके बाद अभिनव त्यागी को भदोही में तैनात किया गया। अभिनव त्यागी मूल रूप से आगरा के निवासी हैं और उन्होंने बीटेक साइंस की पढ़ाई की है। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है।कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अभिनव त्यागी ने यह भी कहा कि पुलिस जिले में निष्पक्ष होकर कार्य करेगी, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास तेजी से बढ़ेगा।
पीपरगांव (भदोही) में मृतक चौकीदार के परिजनों से मिले लोजपा सांसद अरुण भारती पीपरगांव (भदोही) में मृतक चौकीदार के परिजनों से मिले लोजपा सांसद अरु
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय अरुण भारती जी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने  शनिवार को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पीपरगांव, जनपद भदोही में अनुसूचित जाति (पासी) पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
ज्ञात हो कि दिनांक 09 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7:00 बजे जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम पीपरगांव, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही, स्थानीय ग्राम प्रधान रामनायक यादव के यहां अपने हैंडपंप को दुरुस्त कराने की बात कहने गए थे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस विवाद के दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कराई जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) से टेलीफोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा आवासीय पट्टा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति (पासी) परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
इस मौके पर कमला कुमारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजीव पासवान एडवोकेट (प्रदेश अध्यक्ष) कमल तिवारी उत्तरप्रदेश महासचिव/भदोही प्रभारी ,विकास पांडेय (प्रदेश प्रधान महासचिव),धनंजय दुबे (प्रदेश संगठन महामंत्री),विकास दुबे (जिलाध्यक्ष भदोही),राहुल तिवारी, संतोष  पंडित, प्रदुम्न तिवारी, अभिनव तिवारी, शिवांश मिश्रा, सुरज गुप्ता, अमित शुक्ला,दुर्गेश मिश्रा,सुनील जायसवाल (जिलाध्यक्ष कौशांबी), विजय पाल सरोज (जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़), नंद कुमार सोनी (महानगर अध्यक्ष प्रयागराज), महेश पांडेय (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), सभाशंकर दुबे (जिलाध्यक्ष मिर्जापुर), विनीत सिंह (मंडल अध्यक्ष प्रयागराज), विजय राय (मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिर्जापुर), गोविंद पासवान (जिलाध्यक्ष चंदौली), राज नीरज सिंह (जिलाध्यक्ष वाराणसी), गुरु प्रसाद राणा (महानगर अध्यक्ष वाराणसी), विशाल सिंह (मंडल अध्यक्ष वाराणसी), आशीष पासवान (प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), आशुतोष सिंह गहरवार (प्रदेश महासचिव), छोटे लाल पासवान (प्रदेश उपाध्यक्ष), सीमा सिंह (प्रदेश प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ),शिवम मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ),अवनीश तिवारी (प्रदेश सचिव),अजीत पासवान , विपिन शुक्ला,योगेश पाण्डेय, धीरज चतुर्वेदी, आदेश चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है: अशोक यादव



रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शनिवार को आम आदमी पार्टी भदोही द्वारा जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने यह भी आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी की स्थिति तेजी से बढ़ रही है। पंकज कुमार एडवोकेट जी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। गुजरात के मोरबी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में जन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पंकज कुमार एडवोकेट, महेंद्र नाथ पाल, सुरेश यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम,राजधर बिंद, बीरेंद्र गौड़, संदीप यादव, बैजनाथ सरोज, हरिशंकर पाल,अरविंद सरोज, संगम पासी , जावेद अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।
55 लाख से ज्ञानपुर की 11 वार्डों में लगेगी एक-एक हाईमास्ट लाइट

रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर के सभी 11 वार्डों में एक-एक नई हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। नगर पंचायत की ओर से इसका 55 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृत्ति मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी नगर में छह हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। नगर पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक यह नई लाइट 11 वार्ड के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएगी। बीते महीने बोर्ड की बैठक में सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत की ओर से कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजा गई। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। वैसे तो नगर में छह हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। 11 और लगने के बाद यह संख्या 17 हो जाएगी। यह लाइटें प्रमुख चौराहे, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पार्क के पास लगाए जाएंगे। पुरानी सभी लाइटें क्रियाशील है। नगर में कुल 11 वार्ड है, यहां करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। इन्हें सड़क, बिजली, पेयजल, प्रकाश आदि सुविधा देना नगर पंचायत का कार्य है। समय-समय पर प्रस्ताव भेजकर टूटी नाली का मरम्मत कराया जाता है।

सभी वार्ड में एक-एक हाईमास्ट लाईट लगाई जाएगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृति होते ही लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - धर्मराज सिंह, ईओ, ज्ञानपुर।
गर्मी बढ़ी तो बढ़ा मच्छरों का आतंक निकायों में अभी तक फाॅगिंग नहीं
*117 वार्डों में एक बार फाॅगिंग करने पर 620 लीटर डीजल होता है खर्च*



रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। तापमान 35.5 डिग्री पार कर चुका है। गर्मी और गदंगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। निकायों में गंदगी की भरमार है, इससे तेजी से मच्छर पनप रहे हैं। निकायों में अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हो सकी है। जबकि होली के बाद से शुरू हो जानी चाहिए थी। गंदगी के कारण लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रमित बीमारी का डर सताने लगा है।निकाय से मिली जानकारी के मुताबिक सात निकाय के 117 वार्ड में एक बार फागिंग कराने पर करीब 620 लीटर डीजल खर्च होते हैं। यानि सातों निकायों में एक बार फागिंंग कराने पर करीब 54560 रुपये खर्च होता है। जलभराव, गंदगी या जहां डेंगू मलेरिया के मरीज मिले हैं। वहां सप्ताह एक बार फॉगिंग होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। महीने में एक बार फॉगिंग कराई जाती है। किसी महीने में चार, तो किसी में पांच सप्ताह पड़ते हैं। हर सप्ताह फॉगिंग कराई जाए, तो ढाई लाख रुपये हर महीने खर्च होगा। मार्च से सितंबर तक फागिंग करानी होती है। इस पर करीब 17 से 18 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा अधिकारियों के बंगला, मुख्यालय पर अलग से फॉगिंग होती है। इसके लिए निकाय के पास अलग से बजट नहीं है। नगर से जो राजस्व प्राप्त होता है। उसी से फॉगिंग कराई जाती है। जिले में सात निकाय है, इसमें भदोही गोपीगंज, नगर पालिका है। वहीं, ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, नई बाजार नगर पंचायत है। निकाय के 117 वार्ड में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। यह आबादी मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। यहां फॉगिंग के नाम पर हर साल 17 से 18 लाख रुपये खर्च होते हैं, लेकिन शायद एक या दो बार फागिंग कराकर निकाय अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है।

लोगों की जेब हो रही ढीली
मच्छरों से बचाव के लिए लोगों की जेब ढीली होने लगी है। बाजार से मच्छररोधी अगरबत्ती, क्वाइल, गुड नाइट लिक्विड खरीदने के लिए लोग विवश हैं। इन मच्छररोधी दवाओं से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। एक ओर फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नगर निकाय क्षेत्रों में मार्गों पर जलभराव, बजबजाती नालियां और खुले में डंप कचरों से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
कहां कितने वार्ड
निकाय - वार्ड - डीजल की खतप
भदोही - 29 - 150
गोपीगंज - 25 - 135
ज्ञानपुर - 11 - 60
खमरियां - 15 - 75
नई बाजार - 11 - 60
सुरियावां - 13 - 70
घोसिया - 13 - 70
नोट- ये आंकड़े निकाय से मिले हैं।
डेंगू के मरीज
साल - मरीज
2021 - 39
2022 - 101
2023 - 208
2024 - 40
2025 - 60
2026 - अब तक नहीं

निकायों में नियमित फॉगिंग कराने का आदेश है। कुछ निकायों में फॉगिंग कराई जा रही है। जहां नहीं हो रहा है। वहां संबंधित ईओ से बात करके फागिंग कार्य कराया जाएगा।
- धर्मराज सिंह, निकाय नोडल।
अभिनव त्यागी बने भदोही के न‌ए एसपी

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शासन ने देर रात में आठ आईपीएस का तबादला किया है। गोरखपुर जिले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रहे अभिनव त्यागी को भदोही जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का तबादला पुलिस अधीक्षक फतेहपुर किया गया है। दिसंबर 2024 में इनकी तैनाती भदोही में शासन ने की थी। इनके कार्यकाल में लगभग 30 से ज्यादा मुठभेड़ हुए हैं। इसके अलावा जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क और महिला शक्ति केंद्र बनाए गए। महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए जिले के लोग इनके कार्यकाल को याद रखेंगे।
काशी नरेश विवि : 5.50 करोड़ से बने भवन में चलेगा कृषि संकाय

छह साल से नहीं हो सका है पदों का सृजन, अभी तक शुरू नहीं हुआ पठन-पाठन


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय बनने के बाद कृषि संकाय के संचालन की उम्मीद जग गई है। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय के लिए होने वाले प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती के दौरान कृषि संकाय में पद सृजन व तैनाती हो सकती है। इससे छह साल से शोपीस बने भवन में कृषि की पढ़ाई शुरू हो सकती है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है तो उनके हित के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में कृषि की पढ़ाई के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में कृषि संकाय के संचालन के लिए 2016-17 में योजना तैयार की गई। इसके लिए बजट जारी कर महाविद्यालय के हॉस्टल परिसर में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया गया। योजना थी कि संकाय में कृषि से जुड़े 13 विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।
कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण कर साल 2020 में ही महाविद्यालय को हैंडओवर कर दिया।



कृषि संकाय भवन में पढ़ाई शुरू करने के लिए पांच से छह बार शासन को पत्र लिखा गया। पद सृजन का मामला शासन स्तर का है। काशी नरेश विश्वविद्यालय बनने के बाद से पद सृजन की उम्मीद है। इससे अगले वर्ष से पढ़ाई शुरू हो सकती है।

प्रोफेसर रमेश चंद्र यादव प्राचार्य केएनपीजी