यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश, रिलीज होने से पहले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन। बुधवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सीतापुर के जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव के नेतृत्व में स्थानीय पक्का तालाब तीर्थ पर उपस्थित यादव समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, उसके उपरांत प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन अश्वनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार को संबोधित उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि, प्रोड्यूसर संदीप तोमर द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी जो आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, उस पर रोक लगवाने व विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
, ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि, फिल्म प्रोड्यूसर के द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी जातीय हिंसा एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम करेगी, इस फिल्म का मुख्य किरदार यूट्यूबर प्रगति तिवारी निभा रही हैं, ज्ञापन में फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने और सहयोगियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश यादव, रामकुमार यादव, मधु राम सिंह यादव, अमर यादव, रिंकू यादव, रोहित यादव, नारद यादव, संतराम यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव, लवकुश यादव सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Mar 06 2026, 15:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k