माघ मेला-2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर लागू होगा एकल दिशा मूवमेन्ट प्लान।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेला -2026 के दौरान मुख्य स्नान पर्वो के एक दिन पूर्व से दो दिन बाद तक श्रद्धालुओ एवं यात्रियो की सुरक्षा और सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए पर एकल दिशा मूवमेन्ट लागू रहेगा।टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउण्टर एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।क्रम स्नान पर्व स्नान का दिनांक प्रतिबन्ध अवधि
![]()
1.मकर संक्रांति:-15.01.20 26 14.01.2026 (00:00 बजे) से 20.01.20 26 (24:00 बजे)तक
2.मौनी अमावस्या:-18.01.20 26 14.01.2026 (00:00 बजे)से 20.01.20 26(24:00 बजे) तक
3.बसंत पंचमी:- 23.01.2026 22.01.2026 (00:00 बजे) से 25.01.20 26(24:00 बजे) तक
4.माघी पूर्णिमा:-01.02.20 26 31.01.2026 (00:00 बजे)से 03.02.20 26 (24:00 बजे) तक
5.महाशिवरात्रि:-15.02.20 26.14.02.2026 (00:00 बजे) से 17.02.2026 (24:00 बजे) तक
प्रयागराज जंक्शन:-प्रयागराज जंक्शन पर केवल लीडर रोड से प्रवेश दिया जाएगा एवं सिविल लाइन्स की ओर से निकासी की जाएगी।अनारक्षित यात्रियो को दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
सूबेदारगंज स्टेशन:-सूबेदारगंज स्टेशन पर केवल झलवा रोड से प्रवेश (कौशाम्बी रोड)से दिया जाएगा एवं जी.टी. रोड की ओर से निकासी की जाएगी।
प्रयागराज छिवकी जंक्शन:-
प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर केवल सी.ओ.डी.रोड से प्रवेश दिया जाएगा एवं जी.ई.सी.रोड की ओर से निकासी की जाएगी।
नैनी जंक्शन:-नैनी जंक्शन केवल स्टेशन रोड (प्लेटफॉर्म संख्या-1)की ओर से प्रवेश दिया जायेगा एवं द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफॉर्म सं0-4)की ओर से निकासी की जाएगी।



















Jan 13 2026, 20:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.3k