कांग्रेसियो ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन
परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में प्रियंका का जन्मदिन
संजय द्विवेदी प्रयागराज।कांग्रेसियो ने सोमवार को आनंद भवन पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारीयों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर एक दूसरे को बधाई दी।प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा की प्रियंका गांधी की करुणा और साहस संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संसद के अंदर और बाहर दोनो जगह लोगों के अधिकारो के लिए लड़ने वाली उनकी सशक्त आवाज हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रेरित और उत्साहित करती है।पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की प्रियंका गांधी में सहानुभूति सादगी और जनता के प्रति अटूट समर्पण वास्तव में उनको विशेष बनाता है।इस दौरान:अध्यक्ष फुजैल हाशमी प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी कोअर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी प्रवक्ता हसीब अहमद किशोर वार्ष्णेय अनूप त्रिपाठी सुष्मिता यादव मानस शुक्ला शीश अहमद राम मनोरथ सरोज मोहम्मद हसीन प्रतिमा त्रिपाठी शकील अहमद कामेश्वर सोनकर गजाली खान अभिन्न वार्ष्णेय मुख़्तार अहमद विशाल सोनकर नफीस कुरैशी सुबूर खान नसरीन बानो अफरोज अहमद शानवाज़ कुरैशी मोहम्मद जाहिद समेत आदि लोग मौजूद रहें























Jan 13 2026, 12:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k