अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लहरपुर नगर इकाई का किया गया पुनर्गठन
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लहरपुर नगर इकाई का किया गया पुनर्गठन। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई का पुनर्गठन निर्वाचन अधिकारी जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष सनी यादव व नगर मंत्री अभिजीत गौड़ सर्व सम्मत से मनोनीत किए गए इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग उपस्थित रहे।
मनोनीत अध्यक्ष व नगर मंत्री ने अपनी कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष राज कपूर, बृजलाल, मोहम्मद जकी बसर, रमेश मिश्रा को मनोनीत किया व नगर सह मंत्री अंशुल यादव,शिवम कुमार, अजय वर्मा, शिवांश दीक्षित, मनु राजपूत, नगर सोशल मीडिया प्रमुख नितिन कुमार को , नगर सोशल मीडिया संयोजक सत्येंद्र मिश्रा, नगर SFD प्रमुख करन कुमार, नगर सह SFD प्रमुख हिमांशी राजपूत, नगर कला मंच प्रमुख आशु गौतम, नगर कला मंच सह प्रमुख अरुण भारती, नगर डिग्री कॉलेज प्रमुख हर्ष पांडे, नगर सह डिग्री कॉलेज प्रमुख अनंत कुमार, नगर इंटर प्रमुख शिवांश मिश्रा, नगर सह इंटर कॉलेज प्रमुख शिवगोपाल दीक्षित, नगर खेल प्रमुख रंजीत कुमार, नगर सह खेल प्रमुख अनिकेत द्विवेदी, नगर छात्रा प्रमुख मोनिका राजवंशी, नगर सह छात्रा प्रमुख काजल व चांदनी अवस्थी, नगर आंदोलन प्रमुख राहुल मिश्रा, नगर सह आंदोलन प्रमुख अर्पित शुक्ला, नगर SFS प्रमुख सचिन गुप्ता, नगर सह SFS प्रमुख विपिन वर्मा को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर नगर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मनमोहन दीक्षित, प्रियांशु ,गब्बर सिंह, सुधीर ,मोहम्मद उमर, सचिन ,भूपेंद्र, शिव कुमार को मनोनीत किया गया। बैठक में तहसील संयोजक विकास मौर्य सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Nov 21 2025, 14:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
128.6k