प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अवधेश अवस्थी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा पूर्वक नमन कर किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, कार्टून प्रतियोगिता, मेंढक दौड़, स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया।बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विद्यालय में एक मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने पुरस्कार वितरित किया। प्रबंधक अनिल कुमार पुरी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मिश्रा, शैल सिंह, विजय कुमार निगम, नीता सिंह, विनोद शुक्ला, संजीत मिश्रा, विनीत जायसवाल, आदित्य वर्मा, कृष्ण चंद्र द्विवेदी, क्षमा जायसवाल, सुधा भारती, दीक्षा शुक्ला सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




















Nov 15 2025, 15:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.8k