राहुल ने किस महिला की तस्वीर दिखाई? सीमा-स्वीटी बनकर हरियाणा चुनाव में वोट डालने का आरोप
#whosepicturerahulgandhishowedinhfilesclaimsshevoted22timesinharyana
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आज एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में वोट चोरी करके बीजेपी की सरकार बनवाई गई। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हरियाणा में वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने इस दौरान एक लड़की की फोटो भी दिखाई। उसे लेकर उन्होंने दावा किया कि इसने अलग-अलग नाम से 22 जगह वोट दिए। इस लड़की के नाम से 22 वोटर आईडी कार्ड मिले।
ब्राजील की मॉडल ने 22 जगह डाले वोट?
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में 22 वोटर कार्ड पर एक ही तस्वीर है। उन्होंने कहा कि एक लड़की के 22 वोटर कार्ड मिले। उन्होंने कहा कि एक लड़की ने 10 बूथ पर वोट किया। इस लड़की ने 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। उन्होंने कहा कि ये सेंट्रलाइज ऑपरेशन है।
हरियाणा में हर 8 में एक वोटर नकली
राहुल ने कहा कि राज्य में 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वोट हैं। राहुल ने सवाल उठाया कि ब्राजील की वोटर ने 22 जगह वोट कैसे डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर 8 में एक वोटर नकली है। उन्होंने कहा कि ये वोट चोरी बूथ लेवल पर नहीं हुई। वोट चोरी का मॉडल सेंट्रलाइज था। राहुल ने कहा कि वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह वोट किया।
कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य
राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं की कोई पहचान नहीं होती और फर्जी मतदाता वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई लोगों की वीडियो क्लिप प्रसारित कराई, जिनमें वो लोग कह रहे थे कि उनकी वोट काट दी गई। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।
कर्नाटक में वोट चोरी का किया था खुलासा
इससे पहले, 17 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में, राहुल गांधी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने सीईसी पर कर्नाटक की महादेवनपुरा असेंबली सीट की वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश करने वाले लोगों की टेक्निकल डिटेल्स शेयर करने से मना करके भारतीय लोकतंत्र को 'नष्ट' करने वालों को 'बचाने' का आरोप लगाया था। वहीं, चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता के आरोपों को 'गलत और बेबुनियाद' बताकर खारिज कर दिया था।





Nov 06 2025, 16:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k