गया में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन कृष्ण-रुकीमिनी विवाह व कंस वध पर संत प्रवचन, भक्तिमय हुआ वातावरण
![]()
गया। गया शहर के डेल्हा राजा कोठी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह हो रहा है। भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन कृष्ण रुकमणी विवाह, कंस वध का प्रवचन संतों के द्वारा किया गया। भागवत कथा सप्ताह से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। काफी तादाद में भक्तजन भागवत कथा का लाभ उठा रहे हैं। इस संबंध में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन करने वाले कृष्णकांत निराला ने बताया कि डेल्हा खरखुरा स्थित एक निजी मैरेज हॉल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह हो रहा है।
23 अक्टूबर से इसका शुभारंभ हुआ था, आज छठे दिन कृष्ण रुक्मणी विवाह, कंस वध पर संतों का प्रवचन हुआ। काफी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने भागवत कथा का लाभ उठाया। बताया कि 29 अक्टूबर को भागवत कथा सप्ताह का सातवां दिन होगा। वही, 30 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण होगा, जिसमे भंडारा का भी आयोजन है। भक्त भंडारा का लाभ उठाएं।
कृष्णकांत निराला ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज मंगलवार को छठा दिन है और भागवत संगीत के बीच इसका भव्य आयोजन है। भागवत कथा में संतों का लगातार प्रवचन हो रहा है। यज्ञ मंडप में निरंतर अग्नि प्रज्वलित हो रही है,
जो कल बुधवार तक होगी। पूरा वातावरण भक्तिमय है। इसमें महिलाएं काफी संख्या में शामिल हो रही है और फेरी लगा रही हैं। छठ के बीच भक्ति का और भी माहौल बन गया है। कल तक यह भागवत कथा है परसों भंडारा होगा। हम अपील करते हैं कि लोग आए और भंडारा का लाभ उठाएं।



गया/बोधगया: गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बीते दिन एक घर पर चढ़कर हिंसक हमला किया गया, जिसमें घर के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है और उन्हें लगातार धमकी मिल रही है।


Oct 30 2025, 19:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k