*थाना कर्नलगंज पुलिस ने दहेज हत्याभियुक्ता को किया गिरफ्तार-*
![]()
कार्यवाही-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दावाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-342/2025 धारा 103(1)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्ता कदरुन निशा पत्नी स्व0 साकिर अली को उसके घर से से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
30.08.2025 को वादी जमील पुत्र नजीर मो० नि0 ग्राम रायपुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन राकिया बानो की शादी साहिद अली पुत्र साकिर अली नि0 ग्राम मीनापुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के साथ दस बारह साल पहले हुई थी। आए दिन वादी की बहन को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था, 30.08.2025 को सूचना मिली वादी की बहन को पति साहिद अली पुत्र साकिर अली व उसके परिवारीजन द्वारा जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में नामजद 03 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
आज 11.09.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर वांछित चल रही आरोपी अभियुक्ता कदरुन निशा पत्नी स्व0 साकिर अली को उसके घर से से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
Sep 11 2025, 18:44