जमीन विवाद में विधवा का प्रधानमंत्री आवास को गिराया
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र में एक पुराने जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।विधवा अनीता देवी को मिले प्रधानमंत्री आवास की दीवारे गिरा दी गई। भुण्डा चौकी क्षेत्र का है जहां पांच भाइयों की पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है।विवाद का मुख्य कारण जगदेव सिंह की 8 बीघा जमीन है।जगदेव ने अपनी सेवा करने वाले नाती किशन शर्मा को यह जमीन दान में दे दी थी।
पीड़िता अनीता देवी का कहना है कि सभी जमीनों का बंटवारा पहले ही हो चुका है।विपक्षी पक्ष ने दान की गई जमीन पर मुकदमा दायर कर रखा है।संख्या में अधिक होने के कारण विपक्षी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं।अनीता देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याओं को सार्वजनिक की है।
Sep 10 2025, 15:15