समाजसेवी चौ रविराज चाहल एडवोकेट द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
![]()
संभल । आज तहसील क्षेत्र के गांव मण्डली समसपुर मे अधिवक्ता व समाजसेवी चौ रविराज चाहल एडवोकेट द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और गांव के गली मोहल्लो में घूम घूम कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागृत किया गया। और इस दौरान पौधे भी रोपित किये गये।
इस दौरान बोलते हुए डॉक्टर वसीम ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं है वृक्ष पानी के तेज बहाव को रोकते हैं बाढ़ आदि को नियंत्रित करते हैं हमें स्वच्छ वायु ईंधन देते हैं वातावरण का तापमान नियंत्रित करते हैं।
आगे बोलते हुए चौ रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि हमें अभी से जागरूक होने की आवश्यकता है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं। वरना वह समय दूर नहीं की हमें सांस लेने में दिक्कत होने लगेगी, मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। वातावरण का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाएगा। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है यह समय भी वृक्षारोपण करने हेतु उचित है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने. है।
आगे बोलते हुए धीरज सिंह ने कहा की वृक्ष धरातल का आवरण है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।
आगे बोलते हुए विनोद कुमार ने कहा की हमें आज ही प्रण लेना है की हमें अपने गांव में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हैं। लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु जागृत करना है। लोगों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताना है।
इस दौरान चौ रविराज चाहल एडवोकेट, डॉ वसीम , धीरज सिंह, मो फहीम,विनोद कुमार,राहुल सिंह,खिलेन्द्र चाहल,अब्दुल मन्नान, रामगोपाल सिंह,मो यामीन, मनोज कुमार, बॉबी, भूप सिंह सैनी, आदि रहे।
Sep 06 2025, 17:28