एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को बीच रास्ते में उतारा गया, सैन फ्रांसिस्को से आ रहे विमान में तकनीकी खराबी
#indiaflightfromsanfranciscotomumbaisufferstechnical_snag
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद मंगलवार तड़के सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से नीचे उतारना पड़ा। विमान के एक इंजन के खराबी की वजह से यह विमान कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर सका। कोलकाता से मुंबई के लिए एयर इंडिया दूसरी फ्लाइट का इंतेजाम करना पड़ा।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई। हालांकि, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह 12:45 बजे पहुंचने पर इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चार घंटे से अधिक समय बाद सुबह 5:20 बजे एक बताया गया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा।
कोलकाता में तकनीकी जांच में खराबी का पता चला
सैन फ्रांसिस्को से शुरू हुई यह लंबी दूरी की उड़ान सुचारू रूप से कोलकाता पहुंची, जहां यह नियमित रूप से ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के लिए रुकती है। हालांकि, कोलकाता हवाई अड्डे पर तकनीकी टीम ने विमान के इंजन में एक गंभीर खराबी का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन में ओवरहीटिंग और संभावित मेकैनिकल गड़बड़ी है। इसके कारण पायलट ने उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी 240 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दिल्ली आ रहे प्लेन में आई तकनीकी खराबी
इससे पहले सोमवार को एयर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिस वजह से जहाज को वापस लौटना पड़ा। दिल्ली के लिए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर बोइंग विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर में उसमें तकनीकी समस्या आ गई जिसकी वजह उसे वापस हॉन्गकॉन्ग लौटना पड़ा। एयरलाइन की ओर से इस मामले में एक बयान जारी किया गया जिसमें उसने बताया कि फ्लाइट संख्या AI 315 ने हॉन्गकॉन्ग में सेफ लैंडिंग की, सभी यात्री सकुशल उतर गए भी। बाद में फ्लाइट का निरीक्षण किया गया।
अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल
घटना पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराने के बाद हुई। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।
Jun 17 2025, 16:35