सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति का प्रांतीय अलंकरण समारोह समारोह 13 जुलाई को मनाने का लिया निर्णय
![]()
सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की बैठक में वर्ष 2025 का प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह 13 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया। जिसमें देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
नगर के ग्लोरियस इंस्टीट्यूट आॅफ एजूकेशन स्कूल हल्लू सराय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की बैठक में कार्यो की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को सुबह 08 बजे पौधा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अमित कुमार और प्रदीप कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति का स्थापना दिवस समारोह दो जुलाई को दोपहर 12 बजे से ग्लोरियस इंस्टीट्यूट आॅफ एजूकेशन स्कूल हल्लू सराय में मनाया जायेगा। जिसमें समिति की स्थापना पर केक काटा जायेगा।
इसके अलावा संस्था के जिन पदाधिकारीगण और सदस्यों का जन्मदिन जुलाई माह में हैं। उन सभी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव चिंकी दिवाकर, राष्ट्रीय महाप्रबंधक रूबी, तानिया सागर, शिवानी प्रजापति और शमा को अलग-अलग सौंपी गई है। जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति का प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह 13 जुलाई को सम्भल में मनाया जायेगा। जिसमें प्रदेश गौरव, समाज गौरव, सरस्वती, कर्तव्यनिष्ठ, शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ, सम्भल गौरव, साहित्य रत्न, सावित्रीबाई फूले, डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा समेत अन्य सभी सम्मानों से देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसका मुख्य प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुसुम, प्रभारी राष्ट्रीय महाप्रबंधक रूबी को जबकि सहायक प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चिंकी दिवाकर को मनाया गया है।
Jun 01 2025, 19:29