बिहार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने रद्द की गई छुट्टियों को लेकर जारी किया यह आदेश
डेस्क : बिहार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। अब वे आराम से छुट्टी पर जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
![]()
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी थी। राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी प्रशासनिक, पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी थी। इस आदेश को संभावित आपात हालात से निपटने के लिए उठाया गया एक एहतियाती कदम माना जा रहा था।
बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों और राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों से साथ साथ सभी कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया था। बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने के बाद अब बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सभी तरह की छुट्टियों को रद्द किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।







May 16 2025, 09:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
35.1k