पटना के सिटी सेंटर मॉल में फिल्म देखने पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को नही मिली इंट्री तो जमकर काटा बवाल
डेस्क : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में NSUI के 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर 2 बजे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वो सिटी सेंटर मॉल के लिए रवाना हुए। जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी फुले मूवी देखने पहुंचे। जहां राहुल गांधी के साथ कुछ कांग्रेसी नेताओं को हॉल में इंट्री दी गई, लेकिन कई कार्यकर्ताओं के पास टिकट और इंट्री पास होने के बाद इंट्री नही दी गई। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।
प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उनके पास राहुल के साथ फिल्म देखने का पास था। बावजूद इसके प्रशासन ने सिर्फ राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों को जाने दिया। शेष लोगों को पास होने के बाद भी मॉल के बाहर रोक दिया गया। इसी कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसके पहले भी कई बार भाजपा की ओर से पूरे हॉल को बुक कराकर फ़िल्में देखी गई। तब भाजपा को ऐसा करने से नहीं रोका गया लेकिन अब कांग्रेस और राहुल से डर चुकी नीतीश सरकार हमें रोक रही है।
गौरतलब है कि यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित है। पटना के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर के INNOX मूवि थियेटर में 2:20 बजे से 5:20 तक शो चलेगा। इस शो के लिए 400 टिकटों की बुकिंग की गयी है। इस फिल्म को देखने के लिए इंट्री पास भी बांटे गये हैं। लेकिन टिकट और इंट्री पास रहने के बावजूद लोगों को थियेटर के अंदर घुसने नहीं दिया गया। जिससे लोग आक्रोशित हो गये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। लोग टिकट का पैसा वापस करने को कह रहे थे।
6 hours ago