बुडको में बड़ी संख्या में इंजिनियरों का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार
![]()
डेस्क : बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के 15 अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें कई ऐसे हैं जो लंबे समय से मुख्यालय में जमे हुए थे। उन्हें भी प्रदेश के सुदूर इलाके में स्थानांतरित कर दिया गया है। दो अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अशोक कुमार परियोजना निदेशक मुख्यालय के अलावा परियोजना निदेशक, आयोजन, निरुपण एवं अनुश्रवण बनाए गए हैं। अमित सिंह प्रभारी परियोजना निदेशक दक्षिण बिहार उपभाग से उप परियोजना निदेशक भागलपुर, मनीष श्रीवास्तव प्रभारी परियोजना निदेशक उतर बिहार उपभाग से उप परियोजना निदेशक बुडको रोहतास, नीतू शर्मा उप परियोजना निदेशक स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज उतर बिहार से उप परियोजना निदेशक अजीमाबाद अंचल, अभिषेक आनंद उप परियोजना निदेशक स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज से उप परियोजना निदेशक पीडीएम कोषांग बुडको, सौरभ आनंद उप परियोजना निदेशक आधारभूत संरचना से उप परियोजना निदेशक वैशाली, संजय द्विवेदी उप परियोजना निदेशक नमामि गंगे से उप परियोजना निदेशक कंकड़बाग अंचल भेजे गए हैं।
ज्योति प्रकाश उप परियोजना निदेशक वॉटर सप्लाई से उप परियोजना निदेशक बुडको पश्चिम चंपारण, चित्रा पराशर उप परियोजना निदेशक आधारभूत संरचना दक्षिण बिहार से उप परियोजना निदेशक पीडीएम कोषांग भेजी गईं।
बाल कृष्ण झा उप परियोजना निदेशक भागलपुर से उप परियोजना निदेशक पीडीएम कोषांग, मोहम्मद फैजान आलाम उप परियोजना निदेशक पटना पश्चिमी से उप परियोजना निदेशक सहरसा, अमन कुमार उप परियोजना निदेशक वैशाली से उप परियोजना निदेशक छपरा, विश्वजीत कुमार उप परियोजना निदेशक पूर्वी चंपारण से उप परियोजना निदेशक पश्चिमी चंपारण बनाए गए हैं। इसके अलावा परियोजना निदेशक अशोक सिंह का पटना सिटी अंचल तथा परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह को अजीमाबाद अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
May 13 2025, 18:24