चिलचिलाती धूप मे पटना मे चल रहे सड़क और मैट्रो निर्माण कार्य का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
डेस्क : आज रविवार 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में पटना की सड़कों और मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना डीएम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
![]()
मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को तय समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दानापुर के हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया एवं शिवाला आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। साथ ही सगुना मोड़ के पास चल रहे पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्मित पथों का मेंटनेंस करने तथा निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सड़कों के निर्माण और पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, साथ ही पहले से बनी सड़कों के नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री का निरीक्षण सबसे पहले हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक बन रही सड़क पर केंद्रित रहा। इस सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य चल रहा है। यह मार्ग तुरहा टोली, खिरनीचक, डीपीएस स्कूल होते हुए चांदमारी तक जाता है और आगे उसरी-छितनावां पथ से जुड़ता है। इस सड़क के तैयार होने के बाद नौबतपुर, जहानाबाद और आरा की ओर जाने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे इन इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन भी सुगम होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री सगुना मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य में कोई अनावश्यक देरी न हो।
निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने शिवाला रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और इसके पास बन रहे निर्माणाधीन मार्ग की स्थिति को भी देखा। उन्होंने चांदमारी गांव, सैनिक मोड़ और दानापुर में भी रुककर सड़क एवं निर्माण कार्यों का मूल्यांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डी०पी०एस० स्कूल एवं लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। उसरी-छितनावां पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी-छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद एवं आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने शिवाला आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। साथ ही शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आर०ओ०बी० पथ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री चांदमारी गांव के पास रुककर पथ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सैनिक मोड़, दानापुर के पास भी रुके तथा सगुना मोड़ के पास निर्माण कराए जा रहे पटना मेट्रो रेल कार्य का भी जायजा लिया।
May 12 2025, 09:39