संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम
![]()
ड्रमंडगंज, मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने कच्चे मकान की बड़ेर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंजारी कला गांव निवासी लवकुश कहार की 22 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी संदिग्ध परिस्थितियों में रात में घर के भीतर मकान के बड़ेर से झूल गई।
रात में बच्चे के रोने की आवाज सुन कर महिला का पति लवकुश घर के भीतर गया तो देखा कि पत्नी फंदे पर झूली है। महिला को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज एसआइ मनसुख लाल यादव ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला को डेढ़ साल का एक बेटा है।मृतका की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और मायका हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बंजारी कला गांव में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
May 11 2025, 19:58