*श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की कलश यात्रा निकली*
![]()
खजनी गोरखपुर।।कस्बे के समीप स्थित रूद्रपुर गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मनमोहक झांकी के साथ गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते दर्जनों की संख्या में आस्थावान श्रद्धालु यात्रा में सम्मिलित हुए। सिर पर कलश लिए माताओं बहनों ने माता काली मंदिर, महाकाली मंदिर, कोटही माता मंदिर, समाधी नाथ बनहवां बाबा मंदिर, ठाकुर द्वारा राम जानकी शिव मंदिर से होकर पवित्र जल भर कर पुनः कथा स्थल पर पहुंची।
इस अवसर पर मुख्य यजमान उर्मिला त्रिपाठी एवं चंद्रभूषण उर्फ रामधनी त्रिपाठी,अरूण कुमार त्रिपाठी,गौरव त्रिपाठी,देवांश त्रिपाठी, हर्षित राम त्रिपाठी, वेदांश राम त्रिपाठी, रोहित, रामकिशोर त्रिपाठी, गिरिवर मिश्र, विष्णु राम त्रिपाठी , हृदय उर्फ झिनकू त्रिपाठी, जयप्रकाश त्रिपाठी, शुभम, आकाश समेत बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों और युवाओं के साथ सभी आस्थावान श्रद्धालु जयकारे लगाते भक्ति गीतों पर झूमते थिरकते कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा अयोध्या से पधारे कथाव्यास प्रदीप मिश्र द्वारा प्रतिदिन सायं 7 बजे से सुनाई जाएगी आयोजकों और कथाव्यास श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
Apr 25 2025, 20:33