थाना नवाबगंज पुलिस ने गो तस्करी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-101/25, धारा 352,351(3),61(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 से सम्बन्धित 02 शातिर अपराधियों-01. रिजवान अहमद पुत्र जाहिद नि0 ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, 02. सलीम पुत्र अलीशेर नि0 घूसे तिवारी पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी शांत प्रकाश दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी ग्राम महंगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि 01.04.2025 की रात्रि करीब 11 बजे गांव के ही विन्देश सिंह पुत्र अवधेश सिंह व मन्नू सिंह पुत्र तारकनाथ द्वारा अपने अन्य 02 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक अर्धनिर्मित मकान में लगे पिलर व पेड़ में छुट्टा जानवरों को बांध रखे थे तथा रात्रि में पिकअप लाकर उस पर जानवरों को पीटकर बेरहमी से लाद कर ले गए तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज 15.04.2025 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 02 आरोपी अभियुक्तों रिजवान अहमद पुत्र जाहिद नि0 ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, 02. सलीम पुत्र अलीशेर नि0 घूसे तिवारी पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।






Apr 15 2025, 18:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k