पुलिस ने जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/25, धारा 191(2),191(3),190,109,324(4),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों-01. राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ, 02. सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार, 03. नन्द कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासीगण ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा को ग्राम टेंगहना से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी गिरजाशंकर तिवारी पुत्र कृष्ण दत्त तिवारी नि0 ग्रा0 टेंगनहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसका भाई आशुतोष त्रिपाठी तहसील कर्नलगंज से अपनी कार से घर आ रहा था कि वंधिया घाट पुल के पास विपक्षीगणों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डण्डे व फरसें से उसके भाई को मारा-पीटा गया है। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटे आयी है। जिसे जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है।
वादी की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 10.04.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 03 आरोपी अभियुक्तों-01. राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ, 02. सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार, 03. नन्द कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासीगण ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा को ग्राम टेंगहना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Apr 10 2025, 17:46